KKR vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में एक रन से जीता केकेआर, रियान पराग की कोशिश गई बेकार
{"_id":"68172a3f9b888159b10056a7","slug":"kkr-vs-rr-live-cricket-score-kolkata-knight-riders-vs-rajasthan-royals-ipl-2025-53rd-match-updates-2025-05-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"KKR vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में एक रन से जीता केकेआर, रियान पराग की कोशिश गई बेकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 04 May 2025 07:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 04 May 2025 07:18 PM IST
खास बातें
KKR vs RR Indian Premier League 2025: केकेआर ने सांसें रोक देने वाले रोमांचक मुकाबले में राजस्थान को एक रन से हराकर प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदें कायम रखी है। इस मैच में रियान पराग ने राजस्थान के लिए शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन
केकेआर
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
07:17 PM, 04-May-2025
KKR vs RR Live Score: केकेआर की रोमांचक जीत
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को एक रन से हराया। केकेआर और राजस्थान के बीच यह मुकाबला बेहद करीबी रहा और आखिरी में कोलकाता में टीम महत्वपूर्ण जीत दर्ज करने में सफल रही। केकेआर ने इस तरह प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदें कायम रखी है। केकेआर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और आंद्रे रसेल की तूफानी पारी की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 206 रन बनाए। जवाब में राजस्थान के लिए कप्तान रियान पराग ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 205 रन ही बना सकी।लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 71 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए। इसके बाद रियान पराग ने शिमरॉन हेटमायर के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी की और टीम को मुश्किल से उबारा। रियान ने इस दौरान मोईन अली के ओवर पर लगातार पांच छक्के लगाए। इस साझेदारी को हर्षित राणा ने हेटमायर को आउट कर तोड़ा जो 29 रन बनाकर आउट हुए। इसके कुछ देर बाद हर्षित ने रियान को भी अपना शिकार बनाया। रियान शतक पूरा नहीं कर सके और 95 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
राजस्थान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 22 रन चाहिए थे और क्रीज पर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे शुभम दुबे और जोफ्रा आर्चर मौजूद थे। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने वैभव अरोड़ा को गेंद थमाई। आर्चर ने पहली गेंद पर दो रन और दूसरी गेंद पर एक रन लिया। स्ट्राइक पर आए शुभम ने तीसरी गेंद पर छक्का और चौथी गेंद पर चौका लगाया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया। अब राजस्थान को एक गेंद पर तीन रन चाहिए थे। वैभव की गेंद पर शुभम ने एक रन चुराया और दूसरा रन लेने के लिए भागे, लेकिन रिंकू सिंह के थ्रो पर रन आउट हो गए। इस तरह केकेआर ने रोमांचक जीत दर्ज की।
राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल ने 34 रन बनाए, जबकि शुभम दुबे 14 गेंदों पर एक चौका और दो छक्कों की मदद से 25 रन बनाकर नाबाद लौटे। आर्चर 12 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने चार रन बनाए और कुणाल सिंह राठौर, ध्रुव जुरेल और वानिंदु हसरंगा खाता भी नहीं खोल सके। केकेआर की ओर से मोईन, हर्षित और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए, जबकि वैभव को एक विकेट मिला।
07:02 PM, 04-May-2025
KKR vs RR Live Score: रियान शतक से चूके
राजस्थान के कप्तान रियान पराग शतक से चूक गए और हर्षित राणा ने उन्हें आउट कर केकेआर को बड़ी सफलता दिलाई। रियान 45 गेंदों पर छह चौके और आठ छक्कों की मदद से 95 रन बनाकर आउट हुए। रियान की पारी की मदद से ही राजस्थान मुश्किल परिस्थिति से उबर सका, लेकिन हर्षित ने राजस्थान को बड़ा झटका दिया।
विज्ञापन
06:51 PM, 04-May-2025
KKR vs RR Live Score: राजस्थान को छठा झटका
हर्षित राणा ने शिमरॉन हेटमायर को आउट कर राजस्थान को छठा झटका दिया। हेटमायर और रियान पराग के बीच छठे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी हुई। राजस्थान एक समय मुश्किल स्थिति में दिख रही थी, लेकिन रियान और हेटमायर ने टीम को मुश्किल से उबारा। हेटमायर 23 गेंदों पर एक चौका और छक्के की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुए।06:45 PM, 04-May-2025
KKR vs RR Live Score: राजस्थान का स्कोर 150 के पार
रियान पराग और शिमरॉन हेटमायर की शानदार साझेदारी की मदद से राजस्थान का स्कोर 150 के पार पहुंच गया है। रियान और हेटमायर के बीच छठे विकेट के लिए 80 से अधिक रनों की साझेदारी हो चुकी है। राजस्थान ने 15 ओवर की समाप्ति के बाद पांच विकेट पर 155 रन बना लिए हैं।06:27 PM, 04-May-2025
KKR vs RR Live Score: राजस्थान का स्कोर 100 के पार
केकेआर के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। राजस्थान ने 12 ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 102 रन बना लिए हैं। क्रीज पर फिलहाल कप्तान रियान पराग और शिमरॉन हेटमायर मौजूद हैं। राजस्थान को जीत के लिए अब 48 गेंदों पर 105 रन की जरूरत है।06:07 PM, 04-May-2025
KKR vs RR Live Score: राजस्थान की आधी टीम पवेलियन लौटी
वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी करते हुए राजस्थान को एक ही ओवर में दो झटके दिए। वरुण ने पहले जुरेल को बोल्ड किया और फिर हसरंगा को भी खाता खोले बिना पवेलियन भेजा। राजस्थान ने इस तरह 71 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:05 PM, 04-May-2025
KKR vs RR Live Score: जुरेल खाता खोले बिना आउट
वरुण चक्रवर्ती ने ध्रुव जुरेल को खाता खोले बिना आउट किया। राजस्थान ने 71 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए हैं। वरुण ने जुरेल को बोल्ड किया।06:01 PM, 04-May-2025
KKR vs RR Live Score: यशस्वी पवेलियन लौटे
मोईन अली ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर राजस्थान को तीसरा झटका दिया है। यशस्वी और रियान पराग के बीच अच्छी साझेदारी चल रही थी और दोनों बल्लेबाज तीसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़ चुके थे, लेकिन मोईन ने इस साझेदारी को तोड़ा। यशस्वी 21 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुए।05:57 PM, 04-May-2025
KKR vs RR Live Score: राजस्थान का स्कोर 50 के पार
यशस्वी जायसवाल और रियान पराग की शानदार साझेदारी की मदद से राजस्थान का स्कोर 50 रन के पार पहुंच गया है। राजस्थान को पावरप्ले में दो झटके लगे, लेकिन टीम छह ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 59 रन बनाने में सफल रही। यशस्वी और रियान के बीच 24 गेंदों पर 50 रनों की साझेदारी हो चुकी है।05:38 PM, 04-May-2025