फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KKR vs MI: मुंबई के खिलाफ कोलकाता पांच विकेट से जीता, 16वें ओवर में 35 रन जड़ कमिंस ने दिलाई आसान जीत

Wed, 06 Apr 2022 11:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 06 Apr 2022 11:16 PM IST
खास बातें

KKR vs MI (Kolkata vs Mumbai) Live Score: कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। जवाब में मुंबई ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 161 रन बनाए। कोलकाता ने यह लक्ष्य 16 ओवर में हासिल कर लिया।

विज्ञापन
KKR vs MI Live Cricket Score: Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians IPL 2022 Match 12 at Pune News Updates in Hindi
पैट कमिंस - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

11:05 PM, 06-Apr-2022

कोलकाता ने मुंबई को पांच विकेट से हराया

मुंबई इंडियंस की टीम पैट कमिंस के तूफान में उड़ गई। कमिंस ने 14 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा, जो कि आईपीएल इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी है। इस मामले में उन्होंने केएल राहुल के रिकॉर्ड की बराबरी की। राहुल ने 2018 में दिल्ली के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 161 रन बनाए। जवाब में कोलकाता ने 16 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कमिंस 15 गेंदों पर चार चौके और छह छक्के की मदद से 56 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा वेंकटेश अय्यर 41 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाकर नाबाद रहे।

15वें ओवर तक कोलकाता ने पांच विकेट गंवाकर 127 रन बना लिए थे और पांच ओवर में 35 रन की जरूरत थी, पर कमिंस के मन में कुछ और ही था। 16वें ओवर में डेनियल सैम्स गेंदबाजी के लिए आए और इस ओवर में कमिंस ने 35 रन जड़ दिए। इस ओवर में उन्होंने चार छक्के और एक चौका लगाया। इसके अलावा दो रन भागे और एक नो बॉल रहा। 

यह आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे महंगा ओवर रहा। आईपीएल के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने का रिकॉर्ड पी परमेश्वरन के नाम है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ उन्होंने एक ओवर में 37 रन लुटाए थे। इसके अलावा हर्षल पटेल ने पिछले सीजन यानी 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 37 रन लुटाए थे। इसके बाद डेनियल सैम्स का नंबर आता है।

कमिंस (बाएं) और डेनियल सैम्स (दाएं)
10:54 PM, 06-Apr-2022

KKR vs MI Live: कोलकाता को 30 गेंदों पर 35 रन की जरूरत

15 ओवर के बाद कोलकाता ने पांच विकेट गंवाकर 127 रन बना लिए हैं। फिलहाल पैट कमिंस 8 गेंदों पर 22 रन और वेंकटेश अय्यर 41 गेंदों पर 50 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वेंकटेश ने आईपीएल करियर का पांचवां और मुंबई के खिलाफ दूसरा अर्धशतक लगाया। कोलकाता को अब 30 गेंदों पर 35 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
10:46 PM, 06-Apr-2022

KKR vs MI Live: कोलकाता को पांचवां झटका

14 ओवर के बाद कोलकाता ने पांच विकेट गंवाकर 115 रन बना लिए हैं। फिलहाल पैट कमिंस तीन गेंदों पर 11 रन और वेंकटेश अय्यर 40 गेंदों पर 49 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस ओवर की पहली गेंद पर टाइमल मिल्स ने आंद्रे रसेल को डेवाल्ड ब्रेविस के हाथों कैच कराया। वह पांच गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए। इसमें एक चौका और एक छक्का शामिल है। ओवर की आखिरी दो गेंदों पर कमिंस ने एक छक्का और एक चौका लगाया। कोलकाता को फिलहाल 36 गेंदों पर 47 रन की जरूरत है।
10:37 PM, 06-Apr-2022

KKR vs MI Live: कोलकाता को चौथा झटका

12 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने चार विकेट गंवाकर 89 रन बना लिए हैं। इस ओवर में मुरुगन अश्विन को दूसरी सफलता मिली। उन्होंने सैम बिलिंग्स के बाद नीतीश राणा को भी पवेलियन भेजा। राणा सात गेंदों पर आठ रन बनाकर आउट हुए। कोलकाता को फिलहाल 48 गेंदों पर 73 रन की जरूरत है। फिलहाल आंद्रे रसेल और वेंकटेश अय्यर क्रीज पर हैं।
10:26 PM, 06-Apr-2022

KKR vs MI Live: कोलकाता को तीसरा झटका

10 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीन विकेट गंवाकर 67 रन बना लिए हैं। फिलहाल नीतीश राणा और वेंकटेश अय्यर 30 गेंदों पर 31 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इसी ओवर में लेग स्पिनर मुरुगन अश्विन ने सैम बिलिंग्स को पवेलियन भेजा। वे 12 गेंदों पर 17 रन बना सके। उन्हें मुरुगन ने बसिल थंपी के हाथों कैच कराया। कोलकाता को अब 60 गेंदों पर 95 रन की जरूरत है।
10:18 PM, 06-Apr-2022

KKR vs MI Live: नौ ओवर के बाद कोलकाता 57/2

नौ ओवर के बाद कोलकाता ने दो विकेट गंवाकर 57 रन बना लिए हैं। फिलहाल सैम बिलिंग्स 10 गेंदों पर 16 रन और वेंकटेश अय्यर 27 गेंदों पर 24 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 20 प्लस रन की साझेदारी हो चुकी है। कोलकाता को अब 66 गेंदों पर 105 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:03 PM, 06-Apr-2022

KKR vs MI Live Score: कप्तान श्रेयस पवेलियन लौटे

छह ओवर के बाद कोलकाता ने दो विकेट गंवाकर 35 रन बना लिए हैं। छठे ओवर की आखिरी गेंद पर डेनियल सैम्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। वे छह गेंदों पर 10 रन बना सके। फिलहाल वेंकटेश अय्यर 18 रन बनाकर और सैम बिलिंग्स क्रीज पर हैं।
09:53 PM, 06-Apr-2022

KKR vs MI Live: कोलकाता को लगा पहला झटका

कोलकाता नाइटराइडर्स को पहला झटका टाइमल मिल्स ने दिया। उन्होंने पांचवें ओवर की पहली गेंद पर अजिंक्य रहाणे को आउट किया। रहाणे पुल शॉट खेलने के प्रयास में बाउंड्री पर डैनियल सैम्स को कैच थमा बैठे। उनके आउट होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर उतरे हैं। वेंकटेश अय्यर दूसरे छोर पर टिके हुए हैं।

09:42 PM, 06-Apr-2022

KKR vs MI Live: दो ओवर के बाद कोलकाता 9/0

दो ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने बिना विकेट गंवाए नौ रन बना लिए हैं। फिलहाल वेंकटेश अय्यर पांच गेंदों पर तीन रन और अजिंक्य रहाणे सात गेंदों पर छह रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। मुंबई ने कोलकाता के सामने 162 रन का लक्ष्य रखा है।
09:17 PM, 06-Apr-2022

मुंबई ने कोलकाता को 162 रन का लक्ष्य दिया

आईपीएल 2022 के 14वें मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 162 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 161 रन बनाए। सीजन का पहला मैच खेल रहे सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जमाया। उन्होंने 36 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेली। उन्होंने मैच में 'स्काई शॉट' भी लगाया, जिससे फैन्स काफी एंटरटेन भी हुए। यह सूर्यकुमार के आईपीएल करियर का 14वां अर्धशतक रहा। इसके अलावा तिलक वर्मा ने 27 गेंदों पर 38 रन की नाबाद पारी खेली।

पोलार्ड

मैच में आखिर में कीरोन पोलार्ड का तूफान देखने को मिला। सूर्यकुमार यादव आखिरी ओवर में आउट हुए। इसके बाद पोलार्ड बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने कमिंस के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर दो रन, तीसरी गेंद पर छक्का, चौथी गेंद पर दो रन , पांचवीं गेंद पर छक्का और आखिरी गेंद पर भी छक्का लगाया। पोलार्ड ने कमिंस के इस ओवर में 23 रन बटोरे। पोलार्ड पांच गेंदों पर 22 रन बनाकर नाबाद रहे।


तिलक वर्मा

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत खराब रही। छह के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा को उमेश यादव ने पवेलियन भेजा। रोहित तीन रन बना सके। इसके बाद ईशान किशन और 'बेबी एबी' के नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीका के अंडर-19 स्टार डेवाल्ड ब्रेविस के बीच  30 गेंदों पर 39 रन की साझेदारी हुई। ब्रेविस ने कुछ बेहतरीन शॉट्स लगाए। उन्होंने पैट कमिंस और उमेश यादव की गेंदों पर छक्का लगाया। ब्रेविस 19 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुए।


डेवाल्ड ब्रेविस

ब्रेविस को वरुण चक्रवर्ती ने सैम बिलिंग्स के हाथों स्टंप आउट कराया। मेगा ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन 21 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कमिंस ने श्रेयस के हाथों कैच कराया। इसके बाद सूर्यकुमार यादव का तूफान देखने को मिला। उन्होंने युवा तिलक वर्मा के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 49 गेंदों पर 83 रन की साझेदारी निभाई। सूर्यकुमार ने 34 गेंदों पर अर्धशतक जमाया। उन्होंने स्काई शॉट समेत मैच में कई बेहतरीन शॉट्स लगाए। 

सूर्यकुमार आखिरी ओवर में कमिंस की गेंद पर आउट हुए। वह 52 रन बना सके। इसके बाद तिलक वर्मा ने पोलार्ड के साथ मिलकर मुंबई की पारी को 161 रन तक पहुंचाया। कोलकाता की ओर से पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वहीं, उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक विकेट मिला।

अर्धशतक लगाने के बाद सूर्यकुमार
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed