11:30 PM, 20-May-2023
लखनऊ ने कोलकाता को हराया
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को एक रन से हरा दिया है। इस रोमांचक मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 176 रन बनाए थे। इसके जवाब में कोलकाता की टीम सात विकेट पर 175 रन ही बना सकी और मैच एक रन से हार गई। लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा 58 रन निकोलस पूरन ने बनाए। वहीं, कोलकाता के लिए वैभव अरोड़ा, शार्दुल ठाकुर और सुनील नरेन ने दो-दो विकेट लिए। मैच की दूसरी पारी में कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा 67 रन रिंकू सिंह ने बनाए। लखनऊ के लिए रवि बिश्नोई और यश ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए।
इस जीत के साथ ही लखनऊ प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है। अब प्लेऑफ में सिर्फ एक स्थान खाली है, जिसके लिए मुंबई और बैंगलोर में कांटे की टक्कर होगी। अगर ये दोनों टीमें अपने आखिरी मैच बड़े अंतर से हार जाती हैं, तो राजस्थान की टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है।
11:18 PM, 20-May-2023
KKR vs LSG Live Score: रिंकू सिंह का अर्धशतक
रिंकू सिंह ने 27 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में अब तक पांच चौके और दो छक्के लगाए हैं। उनकी पारी के चलते कोलकाता की टीम मैच में बनी हुई है, लेकिन आखिरी ओवर में 21 रन हासिल करना कोलकाता के लिए आसान नहीं होगा।
11:13 PM, 20-May-2023
KKR vs LSG Live Score: कोलकाता का सातवां विकेट गिरा
136 रन के स्कोर पर कोलकाता का सातवां विकेट गिरा है। सुनील नरेन दो गेंद में एक रन बनाकर रन आउट हुए। नवीन उल हक के सटीक थ्रो पर डिकॉक ने उनकी गिल्लियां बिखेर दीं। अब रिंकू सिंह और वैभव अरोड़ा क्रीज पर हैं।
11:08 PM, 20-May-2023
KKR vs LSG Live Score: कोलकाता का छठा विकेट गिरा
134 रन पर कोलकाता की टीम का छठा विकेट गिरा है। शार्दुल ठाकुर सात गेंद में तीन रन बनाकर आउट हो चुके हैं। यश ठाकुर ने उन्हें प्रेरक मांकड़ के हाथों कैच कराया। अब रिंकू सिंह के साथ सुनील नरेन क्रीज पर हैं।
10:58 PM, 20-May-2023
KKR vs LSG Live Score: कोलकाता का पांचवां विकेट गिरा
120 रन के स्कोर पर कोलकाता नाइट राइडर्स का पांचवां विकेट गिरा है। आंद्र रसेल नौ गेंद में सात रन बनाकर आउट हो चुके हैं। रवि बिश्नोई ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब रिंकू सिंह के साथ शार्दुल ठाकुर क्रीज पर हैं। 17 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर पांच विकेट पर
10:40 PM, 20-May-2023
KKR vs LSG Live Score: कोलकाता का चौथा विकेट गिरा
108 रन के स्कोर पर कोलकाता का चौथा विकेट गिरा है। रहमनुल्लाह गुरबाज 15 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। यश ठाकुर ने उन्हें रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया। अब रिंकू सिंह के साथ आंद्रे रसेल क्रीज पर हैं। 14 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर चार विकेट पर 108 रन है।
10:38 PM, 20-May-2023
KKR vs LSG Live Score: कोलकाता का स्कोर 100 रन के पार
तीन विकेट के नुकसान पर कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। रहमनुल्लाह गुरबाज और रिंकू सिंह के बीच अच्छी साझेदारी हो चुकी है। दोनों संभलकर खेल रहे हैं और अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जा रहे हैं। 13 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर तीन विकेट पर 103 रन है।
10:25 PM, 20-May-2023
KKR vs LSG Live Score: कोलकाता का तीसरा विकेट गिरा
82 रन के स्कोर पर कोलकाता की टीम का तीसरा विकेट गिरा है। जेसन रॉय 28 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया। अब रिंकू सिंह और रहमनुल्लाह गुरबाज क्रीज पर हैं। 11 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर तीन विकेट पर 88 रन है।
10:18 PM, 20-May-2023
KKR vs LSG Live Score: कोलकाता का दूसरा विकेट गिरा
78 रन के स्कोर पर कोलकाता नाइट राइडर्स का दूसरा विकेट गिरा है। कप्तान नीतीश राणा 10 गेंद में आठ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। रवि बिश्नोई ने उन्हें क्रुणाल पांड्या के हाथों कौच कराया। अब जेसन रॉय के साथ रहमनुल्लाह गुरबाज क्रीज पर हैं। नौ ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर दो विकेट पर 79 रन है।
10:04 PM, 20-May-2023
KKR vs LSG Live Score: कोलकाता का पहला विकेट गिरा
61 रन के स्कोर पर कोलकाता नाइट राइडर्स का पहला विकेट गिरा है। वेंकटेश अय्यर 15 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। कृष्णप्पा गौतम ने उन्हें रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया। वेंकटेश ने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। पावरप्ले के बाद कोलकाता का स्कोर 61/1 है। जेसन रॉय के साथ कप्तानी नीतीश राणा क्रीज पर हैं।