KKR vs GT: गुजरात टाइटंस ने लगाई जीत की हैट्रिक, कोलकाता को आखिरी ओवर में नहीं बनाने दिए 18 रन
{"_id":"6263bd5b3f9941651460d82a","slug":"kkr-vs-gt-live-score-kolkata-knight-riders-vs-gujarat-titans-ipl-2022-match-35-at-navi-mumbai-news-updates-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"KKR vs GT: गुजरात टाइटंस ने लगाई जीत की हैट्रिक, कोलकाता को आखिरी ओवर में नहीं बनाने दिए 18 रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 23 Apr 2022 07:36 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 23 Apr 2022 07:36 PM IST
खास बातें
KKR vs GT: गुजरात की टीम ने कोलकाता नाइटराइडर्स को आठ रन से हराकर इस सीजन की छठी जीत दर्ज की है और अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंच गई है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 156 रन बनाए। इसके जवाब में कोलकाता 148 रन ही बना पाई और यह मैच आठ रन से हार गई।
विज्ञापन
गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
07:26 PM, 23-Apr-2022
KKR vs GT Live: गुजरात ने कोलकाता को हराया
गुजरात ने कोलकाता को आठ रन से हरा दिया है। आखिरी ओवर में जीत के लिए कोलकाता को 18 रन की जरूरत थी। आंद्रे रसेल स्ट्राइक पर थे और उनके लिए यह बहुत मुश्किल काम नहीं था। उन्होंने पहली गेंद पर छक्का भी लगाया, लेकिन दूसरी गेंद पर आउट हो गए और इसी के साथ कोलकाता की हार तय हो गई। बाकी चार गेंदों में उमेश और साउदी मिलकर तीन रन बना पाए और कोलकाता की टीम यह मैच आठ रन से हार गई।07:24 PM, 23-Apr-2022
KKR vs GT Live: आंद्रे रसेल 48 रन बनाकर आउट
आंद्रे रसेल 48 रन बनाकर आउट हो गए हैं। जोशेप की गेंद पर लोकी फर्ग्यूसन ने उनका कैच पकड़ा। रसेल के आउट होने के बाद कोलकाता की जीत की उम्मीदें भी लगभग खत्म हो चुकी हैं।
विज्ञापन
07:21 PM, 23-Apr-2022
KKR vs GT Live: कोलकाता को आखिरी ओवर में 18 रन की जरूरत
कोलकाता को जीत के लिए आखिरी ओवर में 18 रन की जरूरत है। आंद्रे रसेल पर ही कोलकाता की उम्मीदें टिकी हुई हैं। गुजरात के लिए अल्जारी जोशेप आखिरी ओवर कर रहे हैं।07:16 PM, 23-Apr-2022
KKR vs GT Live: कोलकाता को दो ओवर में 29 रन की जरूरत
कोलकाता को जीत के लिए आखिरी दो ओवर में 29 रन की जरूरत है, लेकिन आंद्रे रसेल और उमेश यादव अच्छी लय में दिख रहे हैं। रसेल 12 गेंद में आसानी से 29 रन बना सकते हैं। यश दयाल और अल्जारी जोशेप को यह मैच जीतने के लिए अच्छी गेंदबाजी करनी होगी।07:05 PM, 23-Apr-2022
KKR vs GT Live: कोलकाता को तीन ओवर में 37 रन की जरूरत
कोलकाता की टीम को तीन ओवरों में जीत के लिए 37 रन की जरूरत है। आंद्रे रसेल और उमेश यादव क्रीज पर बने हुए हैं।07:00 PM, 23-Apr-2022
KKR vs GT Live: कोलकाता का सातवां विकेट गिरा
शिवम मावी दो रन बनाकर राशिद खान का शिकार बने हैं। राशिद ने कोलकाता को सातवां झटका दिया है। अब कोलकाता का स्कोर 15.2 ओवर में 108 रन है। आखिरी 28 गेंदों में जीत के लिए कोलकाता को 49 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:57 PM, 23-Apr-2022
KKR vs GT Live: कोलकाता का स्कोर 100 के पार
15 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर छह विकेट पर 100 के पार जा चुका है। आंद्रे रसेल 23 और मावी दो रन बनाकर खेल रहे हैं। अब आखिरी छह ओवरों में जीत के लिए कोलकाता को 50 रनों की जरूरत है।06:53 PM, 23-Apr-2022
KKR vs GT Live: आईपीएल में राशिद के 100 विकेट पूरे
राशिद खान ने आईपीएल में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 83 मैचों में यह कारनामा किया है और अमित मिश्रा, आशीष नेहरा जैसे दिग्गजों की बराबरी कर ली। वो आईपीएल में सबसे तेज 100 विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। उनसे कम मैच में मलिंगा (70) और भुवनेश्वर (82 ) ने ही यह कारनामा किया है।🚨 Milestone Alert 🚨
— IndianPremierLeague (@IPL) April 23, 2022
Congratulations to @rashidkhan_19 who completes 1️⃣0️⃣0️⃣ wickets in the #TATAIPL as he scalps Venkatesh Iyer's wicket 👏👏#KKRvGT pic.twitter.com/kQe1qNftn9
06:48 PM, 23-Apr-2022
KKR vs GT Live: कोलकाता का छठा विकेट गिरा
राशिद खान ने कोलाकाता को छठा झटका दिया है। वेंकटेश अय्यर ने राशिद की गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश की, लेकिन बाउंड्री लाइन पर अभिनव मनोहर ने शानदार कैच पकड़ा और उन्हें पवेलियन भेज दिया। वेंकटेश ने 17 रन बनाए।06:43 PM, 23-Apr-2022