फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KKR vs GT Highlights: कोलकाता ने गुजरात को 29 रन से हराया, सुदर्शन-गिल और बटलर की मेहनत पर फिरा पानी

Sat, 16 May 2026 11:35 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 16 May 2026 11:35 PM IST
खास बातें

केकेआर ने गुजरात को 29 रनों से हरा दिया। शनिवार को खेले गए मुकाबले में केकेआर द्वारा दिए गए 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात चार विकेट पर 218 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
kkr-vs-gt-live-cricket-score-kolkata-knight-riders-vs-gujarat-titans-ipl-2026-60th-match-updates
कोलकाता बनाम गुजरात - फोटो : IANS

लाइव अपडेट

11:34 PM, 16-May-2026

केकेआर ने गुजरात को हराया

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से हरा दिया। शनिवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने फिन एलन, अंगकृष रघुवंसी और कैमरन ग्रीन की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में दो विकेट पर 247 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम चार विकेट पर 218 रन ही बना सकी। इस दौरान शुभमन गिल, जोस बटलर और साई सुदर्शन ने अर्धशतक जड़े। वहीं, केकेआर के लिए सुनील नरेन ने दो विकेट लिए जबकि सौरभ और ग्रीन को एक-एक मिला।
11:24 PM, 16-May-2026

KKR vs GT Live Score: गुजरात को तीसरा झटका

गुजरात को तीसरा झटका सौरभ दुबे ने दिया। उन्होंने बटलर को अपना शिकार बनाया। वह 57 रन बनाकर आउट हुए। अब राहुल तेवतिया बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
विज्ञापन
11:06 PM, 16-May-2026

KKR vs GT Live Score: गुजरात को दूसरा झटका

गुजरात को दूसरा झटका सुनील नरेन ने दिया। उन्होंने अनुकूल रॉय के हाथों शुभमन गिल को कैच कराया। वह 49 गेंदों में 85 रन बनाकर आउट हुए। अब जोस बटलर का साथ देने साई सुदर्शन आए हैं।
11:01 PM, 16-May-2026

KKR vs GT Live Score: बटलर का अर्धशतक

बटलर ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वह गिल के साथ 71 गेंदों में 128 रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। 16 ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 177 रन है।
10:56 PM, 16-May-2026

KKR vs GT Live Score: 15 ओवर का खेल पूरा

15 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। गुजरात ने एक विकेट पर 163 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 84 और जोस बटलर 37 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। दोनों के बीच 110 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। 
10:38 PM, 16-May-2026

KKR vs GT Live Score: शुभमन गिल का 33 गेंदों में पचासा

शुभमन गिल ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और जोस बटलर के साथ 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:59 PM, 16-May-2026

KKR vs GT Live Score: गुजरात को पहला झटका

गुजरात को पहला झटका सुनील नरेन ने दिया। उन्होंने निशांत सिंधु को पवेलियन भेजा, जो सिर्फ एक रन बना सके। अब गिल का साथ देने जोस बटलर आए हैं। पांच ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 51 रन है।
09:51 PM, 16-May-2026

KKR vs GT Live Score: चोटिल होकर पवेलियन लौटे साई सुदर्शन

साई सुदर्शन चोटिल होकर पवेलियन लौट गए। वह 13 गेंदों में 23 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। उनके बाएं हाथ में चोट लगी। अब शुभमन गिल का साथ देने निशांत सिंधु आए हैं।
09:30 PM, 16-May-2026

KKR vs GT Live Score: गुजरात की पारी शुरू

गुजरात की पारी शुरू हो चुकी है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।
09:15 PM, 16-May-2026

KKR vs GT Live Score: कोलकाता ने गुजरात को दिया 248 रनों का लक्ष्य

कोलकाता ने गुजरात को 248 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने फिन एलन की 93, अंगकृष रघुवंशी की 82 और कैमरन ग्रीन की 52 रनों की पारियों की मदद से 20 ओवर में दो विकेट पर 247 रन बनाए।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed