फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Irani Cup: पहले दिन का खेल खत्म होने तक शेष भारत का स्कोर 381/3, जायसवाल का दोहरा शतक, अभिमन्यू ने 154 रन बनाए

Wed, 01 Mar 2023 07:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 01 Mar 2023 07:42 PM IST
खास बातें

Madhya Pradesh vs Rest of India, Irani Cup: ईरानी कप में मध्य प्रदेश की टीम का सामना शेष भारत से है। यह मैच ग्वालियर के कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन शेष भारत ने तीन विकेट पर 381 रन बना लिए हैं और मैच में मजबूत स्थिति में है।

विज्ञापन
Irani Cup Live Score: Madhya Pradesh vs Rest of India Today Match Scorecard Result News Updates in Hindi
ईरानी ट्रॉफी - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

07:38 PM, 01-Mar-2023

Irani Cup Live: पहले दिन का खेल खत्म

पहले दिन का खेल खत्म होने तक शेष भारत ने तीन विकेट पर 381 रन बना लिए हैं। सौरभ कुमार और बाबा इंद्रजीत क्रीज पर हैं। इस मैच में अभिमन्यू ईश्ववरन 154 और यशस्वी जायसवाल 213 रन बनाकर आउट हुए। मध्यप्रदेश के लिए आवेश खान ने दो विकेट लिए। वहीं, ईश्वरन रन आउट हुए। इस मैच में अंत तक शेष भारत की टीम बेहद मजबूत स्थिति में थी, लेकिन दिन का खेल खत्म होने से पहले मध्यप्रदेश ने दोनों सेट बल्लेबाजों को आउट कर दिया। अब मध्यप्रदेश के पास दूसरे दिन की शुरुआत में शेष भारत की पारी को जल्द से जल्द समेटकर मैच में वापसी करने का मौका होगा। 
10:51 AM, 01-Mar-2023

Irani Cup Live: मयंक आउट

शेष भारत के कप्तान मयंक अग्रवाल और अभिमन्यू ईश्वरन बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। मयंक 11 गेंदों में दो रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आवेश खान ने  विकेटकीपर हिमांशु के हाथों कैच कराया। 15 ओवर के बाद शेष भारत का स्कोर एक विकेट पर 52 रन है। फिलहाल अभिमन्यू 37 रन और यशस्वी जायसवाल 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
10:47 AM, 01-Mar-2023

Irani Cup Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

शेष भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।

मध्य प्रदेश: हिमांशु मंत्री (कप्तान/विकेटकीपर), हर्ष गावली, अमन सोलंकी, शुभम एस शर्मा, अरहम अकिल, यश दुबे, सारांश जैन, अंकित कुशवाह, कुमार कार्तिकेय, अनुभव अग्रवाल, आवेश खान।

शेष भारत: मयंक अग्रवाल (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, सौरभ कुमार, यश ढुल, मुकेश कुमार, उपेंद्र यादव, अतीत शेठ, नवदीप सैनी, बाबा इंद्रजीत, पुलकित नारंग।
08:52 AM, 01-Mar-2023

Irani Cup Live: मुकेश और नवदीप भी खेलेंगे

मंगलवार को शेष भारत के स्पिन गेंदबाज मयंक मारकंडे अभ्यास के दौरान अंगुली में चोट के दौरान इस मैच से बाहर हो गए। उनकी जगह बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज मुंबई के शम्स मुलानी को टीम में जगह मिली है। शेष भारत के तेज गेंदबाजों मुकेश कुमार और नवदीप सैनी भी अपने प्रदर्शन से सीनियर टीम में जगह बनाने की कोशिश करेंगे। कोरोना के कारण ईरानी कप का 2020-21 का सत्र नहीं हो पाया था।
08:52 AM, 01-Mar-2023

Irani Cup Live: आवेश खान की वापसी से मध्य प्रदेश मजबूत

पांच दिवसीय इस ईरानी कप के मैच में पिछले साल की रणजी ट्रॉफी विजेता मध्य प्रदेश के खिलाफ शेष भारत का पलड़ा भारी है। मध्य प्रदेश अपने नियमित कप्तान आदित्य श्रीवास्तव और रजत पाटीदार के बिना खेलने उतरेगी। तेज गेंदबाज आवेश खान, ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर, बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज कुमार कार्तिकेय और बल्लेबाज यश दुबे मध्य प्रदेश की टीम को मजबूती प्रदान करेंगे।
08:52 AM, 01-Mar-2023

Irani Cup Live: पिछले साल से टीम से बाहर हैं मयंक

मयंक पिछले साल से टीम से बाहर हैं। हालांकि उन्होंने मौजूदा रणजी सत्र में 990 रन बनाए हैं। अगर भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर लेता है तो राहुल की जगह मयंक को खिलाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:52 AM, 01-Mar-2023

Irani Cup Live: राहुल की जगह लेने की कोशिश करेंगे मयंक

मध्य प्रदेश और शेष भारत के बीच आज से ईरानी कप का मुकाबला खेल जाएगा जिसमें मयंक अग्रवाल की सीनियर राष्ट्रीय टीम में वापसी करने पर निगाह रहेगी। शेष भारत के कप्तान मयंक का इस सत्र में प्रदर्शन अच्छा रहा है और लोकेश राहुल की खराब फॉर्म को देखते हुए उनके पास टीम में वापसी करने का अच्छा मौका है।
08:42 AM, 01-Mar-2023

Irani Cup: पहले दिन का खेल खत्म होने तक शेष भारत का स्कोर 381/3, जायसवाल का दोहरा शतक, अभिमन्यू ने 154 रन बनाए

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज से ईरानी कप की शुरुआत हो रही है। मध्य प्रदेश की टीम का सामना शेष भारत से होगा। मध्य प्रदेश की कप्तानी हिमांशु मंत्री कर रहे हैं, जबकि शेष भारत की कमान मयंक अग्रवाल के हाथों में है। मयंक इस मैच के जरिये सीनियर राष्ट्रीय टीम में वापसी की कोशिश करेंगे। यह मैच ग्वालियर के कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed