IPL Auction: पहले दिन की नीलामी समाप्त, पंत-श्रेयस रिकॉर्ड दाम पर बिके, पडिक्कल-वॉर्नर को नहीं मिले खरीददार
{"_id":"6742c74ff8144a45e70fb18f","slug":"ipl-mega-auction-live-update-indian-premier-league-bidding-nilami-retained-released-players-list-news-in-hindi-2024-11-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"IPL Auction: पहले दिन की नीलामी समाप्त, पंत-श्रेयस रिकॉर्ड दाम पर बिके, पडिक्कल-वॉर्नर को नहीं मिले खरीददार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mon, 25 Nov 2024 10:03 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेद्दा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेद्दा
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 25 Nov 2024 10:03 AM IST
खास बातें
IPL Auction Nilami 2025: आईपीएल 2025 के लिए मेगा नीलामी के पहले दिन ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और वेंकटेश अय्यर जैसे खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी ने जमकर पैसा लुटाया। उम्मीद के अनुरूप पंत ने स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा और वह आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने।
विज्ञापन
आईपीएल नीलामी 2025
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
11:08 PM, 24-Nov-2024
IPL Auction Live: पहले दिन की नीलामी समाप्त
आईपीएल 2025 के लिए सऊदी अरब के जेद्दा में पहले दिन की मेगा नीलामी समाप्त हो गई है। रविवार को उम्मीद के अनुरूप भारतीय खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बरसात हुई और ऋषभ पंत तथा श्रेयस अय्यर रिकॉर्ड दाम पर बिके। पहले श्रेयस को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा। श्रेयस उस वक्त तक आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। हालांकि, कुछ देर बाद ही ऋषभ पंत नीलामी में उतरे और उन्हें लखनऊ सुपरजाएंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा। पंत इस तरह आईपीएल नीलामी में सबसे ज्यादा दाम पर बिकने वाले खिलाड़ी बन गए। पंत और श्रेयस ने इस मामले में मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ा।पंत और श्रेयस के अलावा पहले दिन वेंकटेश अय्यर पर भी बड़ी बोली लगी जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और केएल राहुल पर भी बड़ी बोली लगी। अर्शदीप और चहल को जहां 18 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स ने खरीदा। वहीं, राहुल को दिल्ली ने 14 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया। इस बीच, नेहाल वढेरा, सुयश शर्मा और अब्दुल समद जैसे अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी फ्रेंचाइजी ने जमकर पैसों की बरसात की और ये खिलाड़ी करोड़पति बने।
आईपीएल नीलामी के पहले दिन देवदत्त पडिक्कल, जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को कोई खरीददार नहीं मिला और वह अनसोल्ड रहे। रविवार को कुल 84 खिलाड़ियों की बोली लगी जिसमें से 72 खिलाड़ियों के लिए 467.95 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जबकि 12 खिलाड़ियों को किसी ने नहीं खरीदा।
10:55 PM, 24-Nov-2024
IPL Auction Live: अनकैप्ड स्पिन गेंदबाज का सेट
- सुयश शर्मा को आरसीबी ने 2.60 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया। सुयश का आधार मूल्य 30 लाख रुपये था।
- मुंबई इंडियंस ने कर्ण शर्मा को उनके आधार मूल्य 50 लाख रुपये में खरीदा। आरसीबी ने कर्ण के लिए आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया।
- मयंक मारकंडे को केकेआर ने उनके आधार मूल्य 30 लाख रुपये देकर खरीदा। हैदराबाद ने मयंक के लिए आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया।
- भारतीय टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला को किसी टीम ने नहीं लिया। पीयूष का आधार मूल्य 50 लाख रुपये था।
- कार्तिकेय सिंह को राजस्थान रॉयलस ने उनके 30 लाख रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा।
- मानव सुथार को गुजरात टाइटंस ने उनके आधार मूल्य 30 लाख रुपये में खरीदा।
- श्रेयस गोपाल के लिए किसी टीम ने रुचि नहीं जताई और वह अनसोल्ड रहे। श्रेयस का आधार मूल्य 30 लाख रुपये था।
विज्ञापन
10:27 PM, 24-Nov-2024
IPL Auction Live: अनकैप्ड तेज गेंदबाज का सेट
- रसिख डार 30 लाख रुपये के आधार मूल्य के साथ नीलामी में उतरे और उनके लिए आरसीबी ने दो करोड़ रुपये की बोली लगाई। दिल्ली ने रसिख के लिए आरटीएम का इस्तेमाल किया। आरसीबी ने फिर रसिख के लिए दाम बढ़ाकर छह करोड़ रुपये किया। दिल्ली हालांकि, पीछे हट गई और आरसीबी ने रसिख को छह करोड़ में खरीदा।
- आकाश मधवाल के लिए राजस्थान रॉयल्स ने 1.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था
- मोहित शर्मा के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने 2.20 करोड़ रुपये की बोली लगाई। मोहित का आधार मूल्य 50 लाख रुपये था, लेकिन दिल्ली उन्हें लेने में सफल रही।
- विजयकुमार विशाक को पंजाब किंग्स ने 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा। आरसीबी ने इस खिलाड़ी के लिए आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया। विजयकुमार का आधार मूल्य 30 लाख रुपये था।
- 30 लाख रुपये के आधार मूल्य वाले वैभव अरोड़ा को केकेआर ने 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा।
- यश ठाकुर को पंजाब किंग्स ने 1.60 करोड़ रुपये में खरीदा। यश का आधार मूल्य 30 लाख रुपये था।
- कार्तिक त्यागी को नीलामी में किसी ने नहीं खरीदा। उनका आधार मूल्य 40 लाख रुपये था।
- सिमरजीत सिंह को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था।
10:15 PM, 24-Nov-2024
IPL Auction Live: अनकैप्ड विकेटकीपर का सेट
- अनकैप्ड विकेटकीपर के सेट में कुमार कुशाग्र उतरे जिनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। उन्हें गुजरात ने 65 लाख रुपये में खरीदा। कुशाग्र के लिए दिल्ली ने आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया।
- रॉबिन मिंज को मुंबई इंडियंस ने 65 लाख रुपये में खरीदा। मिंज का आधार मूल्य 30 लाख रुपये था।
- अनुज रावत को गुजरात ने उनके आधार मूल्य 30 लाख रुपये में खरीदा। आरसीबी ने रावत के लिए आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया।
- लखनऊ ने आर्यन जुयाल को उनके आधार मूल्य 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।
- उपेंद्र यादव के लिए किसी टीम ने रुचि नहीं दिखाई। उपेंद्र का आधार मूल्य 30 लाख रुपये था।
- लवनीथ सिसोदिया के लिए किसी टीम ने रुचि नहीं दिखाई। सिसोदिया का आधार मूल्य 30 लाख रुपये था।
- विष्णु विनोद को पंजाब किंग्स ने 95 लाख रुपये में खरीदा। विनोद का आधार मूल्य 30 लाख रुपये था।
09:43 PM, 24-Nov-2024
IPL Auction Live: अनकैप्ड ऑलराउंडर का सेट
- निशांत सिंधू को गुजरात टाइटंस ने उनके आधार मूल्य 30 लाख रुपये में खरीदा।
- दिल्ली कैपिटल्स ने समीर रिजवी को 95 लाख रुपये में खरीदा। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। रिजवी के लिए सीएसके ने आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया।
- 30 लाख रुपये के आधार मूल्य वाले नमन धीर के लिए राजस्थान रॉयल्स ने 3.40 करोड़ रुपये की बोली लगाई, लेकिन मुंबई ने उनके लिए आरटीएम का इस्तेमाल किया। राजस्थान ने नमन के लिए 5.25 करोड़ की अंतिम बोली लगाई जिसे मुंबई ने स्वीकार किया। इस तरह नमन एक बार फिर मुंबई फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन गए।
- अब्दुल समद को 4.20 करोड़ रुपये में लखनऊ ने अपनी टीम में शामिल किया। समद के लिए हैदराबाद ने आरटीएम का प्रयोग नहीं किया। समद का आधार मूल्य 30 लाख रुपये था।
- हरप्रीत बरार को पंजाब किंग्स ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था।
- चेन्नई सुपर किंग्स ने विजय शंकर को 1.20 करोड़ रुपये में खरीदा। विजय शंकर का आधार मूल्य 30 लाख रुपये था।
- महिपाल लोमरोर को गुजरात टाइटंस ने 1.70 करोड़ रुपये में लिया। उनका आधार मूल्य 50 लाख रुपये था। आरसीबी ने लोमरोर के लिए आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया।
- आशुतोष शर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने 3.80 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था।
- 30 लाख रुपये के आधार मूल्य के साथ उतरे उत्कर्ष सिंह को किसी ने नहीं खरीदा।
09:25 PM, 24-Nov-2024
IPL Auction Live: अनकैप्ड बल्लेबाज का सेट
- अर्थव तायडे को सनराइजर्स हैदराबाद को 30 लाख रुपये के आधार मूल्य में खरीदा।
- अनमोलप्रीत सिंह 30 लाख रुपये के आधार मूल्य के साथ उतरे, लेकिन उन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
- पंजाब किंग्स ने नेहाल वढेरा के लिए 4.20 करोड़ रुपये की बोली लगाई। मुंबई ने नेहाल के लिए आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया। 30 लाख रुपये के आधार मूल्य के साथ उतरे नेहाल 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा।
- केकेआर ने अंगकृष रघुवंशी को तीन करोड़ रुपये में खरीदा। 30 लाख रुपये के आधार मूल्य के साथ उतरे रघुवंशी पहले भी केकेआर में ही थे।
- 30 लाख रुपये के आधार मूल्य वाले करुण नायर को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा।
- यश ढुल को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। ढुल का आधार मूल्य 30 लाख रुपये था।
- हैदराबाद ने अभिनव मनोहर को 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा। अभिनव का आधार मूल्य 30 लाख रुपये था।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:42 PM, 24-Nov-2024
IPL Auction Live: कैप्ड स्पिनरों का सेट
- राजस्थान रॉयल्स ने महेश तीक्षणा को 4.40 करोड़ रुपये में खरीदा। तीक्षणा का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था और सीएसके के पास उनके लिए आरटीएम का विकल्प उपलब्ध था। लेकिन चेन्नई ने तीक्षणा के लिए आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया।
- हैदराबाद ने राहुल चाहर के लिए 3.20 करोड़ रुपये की बोली लगाई जिनका आधार मूल्य एक करोड़ रुपये था। पंजाब के पास उनके लिए आरटीएम का विकल्प मौजूद था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इस तरह चाहर को हैदराबाद ने खरीदा।
- हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जांपा को 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा। जांपा का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था।
- राजस्थान रॉयल्स ने श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा को 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा। हसरंगा का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था।
- सलामखेल 75 लाख रुपये के आधार मूल्य के साथ उतरे, लेकिन किसी फ्रेंचाइजी ने उन पर रुचि नहीं जताई और वह पहली बार में नहीं बिके।
- नूर अहमद क लिए चेन्नई ने पांच करोड़ रुपये की बोली लगाई, लेकिन गुजरात ने उनके लिए आरटीएम का इस्तेमाल किया। चेन्नई ने नूर अहमद के लिए 10 करोड़ रुपये की अंतिम बोली का प्रस्ताव रखा जिसके बाद गुजरात ने हाथ खींच लिए। इस तरह अहमद सीएसके में शामिल हुए।
08:04 PM, 24-Nov-2024
IPL Auction Live: कैप्ड तेज गेंदबाजों का सेट
- आरसीबी ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को 12.50 करोड़ रुपये में खरीदा। हेजलवुड का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था।
- गुजरात टाइटंस ने प्रसिद्ध कृष्णा को 9.50 करोड़ रुपये में खरीदा। प्रसिद्ध का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था।
- आवेश खान को लखनऊ सुपरजाएंट्स ने 9.75 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। आवेश का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था।
- केकेआर ने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्त्जे को 6.50 करोड़ रुपये में खरीदा। नॉर्त्जे का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था।
- राजस्थान रॉयल्स ने जोफ्रा आर्चर को खरीदा। दो करोड़ रुपये के आधार मूल्य के साथ उतरे आर्चर 12.50 करोड़ रुपये में बिके।
- सीएसके ने खलील अहमद के लिए 4.80 करोड़ रुपये की बोली लगाई। खलील के लिए दिल्ली ने आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया। खलील का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था।
- दो करोड़ रुपये के आधार मूल्य के साथ उतरे टी. नटराजन को दिल्ली कैपिटल्स ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा।
- मुंबई इंडियंस ने ट्रेंट बोल्ट को 12.50 करोड़ रुपये में खरीदा। बोल्ट का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। बोल्ट के लिए राजस्थान और मुंबई के बीच होड़ देखने मिली। अंततः मुंबई ने इस नीलामी का अपना पहला खिलाड़ी खरीदा।
07:34 PM, 24-Nov-2024
IPL Auction Live: कैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाजों का सेट
- क्विंटन डिकॉक का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था केकेआर ने उन्हें 3.60 करोड़ रुपये में खरीदा। लखनऊ के पास डिकॉक के लिए आरटीएम कार्ड उपलब्ध था, लेकिन उन्होंने इसका इस्तेमाल नहीं किया।
- इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो दो करोड़ रुपये के आधार मूल्य के साथ नीलामी में उतरे, लेकिन पहली बार में उनके लिए किसी ने रुचि नहीं दिखाई और वह नहीं बिक सके।
- फिल सॉल्ट को आरसीबी ने 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा। सॉल्ट का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। सॉल्ट को लेने के लिए आरसीबी और केकेआर के बीच होड़ देखने मिली, लेकिन आरसीबी उन्हें लेने में सफल रहा।
- केकेआर ने रहमानुल्लाह गुरबाज को उनके आधार मूल्य दो करोड़ रुपये में खरीदा।
- सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को 11.25 करोड़ रुपये में खरीदा। ईशान का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था।
- आरसीबी ने जितेश शर्मा के लिए सात करोड़ रुपये की बोली लगाई। पंजाब ने जितेश के लिए आरटीएम का इस्तेमाल करने का फैसला किया। आरसीबी ने फिर जितेश के लिए 11 करोड़ रुपये की अंतिम बोली लगाई, लेकिन पंजाब ने इसे स्वीकार नहीं किया और जितेश 11 करोड़ रुपये में आरसीबी के हुए। जितेश का आधार मूल्य एक करोड़ रुपये था।
06:43 PM, 24-Nov-2024
IPL Auction Live: कैप्ड ऑलराउंडर का सेट
- हर्षल पटेल का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था, हैदराबाद ने उन पर 6.75 करोड़ रुपये की बोली लगाई, लेकिन पंजाब ने आरटीएम लेने का फैसला किया। हैदराबाद ने फिर आठ करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया और पंजाब ने हाथ खींच लिए। इस तरह हर्षल आठ करोड़ रुपये में बिके।
- रचिन रवींद्र के लिए पंजाब किंग्स ने 3.20 करोड़ रुपये की बोली लगाई। सीएसके ने आरटीएम का विकल्प चुना, लेकिन पंजाब ने चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया जिसे सीएसके ने स्वीकार कर लिया। रचिन चार करोड़ रुपये में सीएसके के हुए।
- रविचंद्रन अश्विन को सीएसके ने 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा। इस तरह अश्विन की चेन्नई फ्रेंचाइजी में वापसी हुई है। अश्विन का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था।
- वेंकटेश अय्यर को केकेआर ने 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा। वह आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने। वेंकटेश का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। वेंकटेश को लेने के लिए आरसीबी और केकेआर के बीच होड़ देखने को मिली।
- मार्कस स्टोइनिस को पंजाब किंग्स ने 11 करोड़ रुपये में लिया। स्टोइनिस का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। लखनऊ के पास आरटीएम का विकल्प उपलब्ध था, लेकिन लखनऊ ने स्टोइनिस के लिए दिलचस्पी नहीं दिखाई।
- मिचेल मार्श के लिए लखनऊ ने 3.40 करोड़ रुपये की बोली लगाई। दिल्ली के पास आरटीएम उपलब्ध था, लेकिन उन्होंने मार्श के लिए इसका इस्तेमाल नहीं करने का फैसला किया।
- ग्लेन मैक्सवेल को पंजाब किंग्स ने 4.20 करोड़ रुपये में लिया। आरसीबी ने मैक्सवेल के लिए आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया। मैक्सवेल का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था।