PBKS vs DC: दिल्ली 17 रन से जीतकर चौथे स्थान पर पहुंची, पंजाब की बल्लेबाजी फेल, प्लेऑफ की राह मुश्किल
{"_id":"62824e9a2288ea726f296573","slug":"ipl-2022-pbks-vs-dc-ipl-live-cricket-score-update-punjab-kings-vs-delhi-capitals-match-64-navi-mumbai-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"PBKS vs DC: दिल्ली 17 रन से जीतकर चौथे स्थान पर पहुंची, पंजाब की बल्लेबाजी फेल, प्लेऑफ की राह मुश्किल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mon, 16 May 2022 11:30 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 16 May 2022 11:30 PM IST
खास बातें
IPL 2022 PBKS vs DC (Punjab vs Delhi): दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 17 रन की शानदार जीत दर्ज की। दिल्ली की टीम ने 159 के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया और पंजाब को 142 रन पर रोक दिया। दिल्ली की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक चार विकेट झटके।
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
07:20 PM, 16-May-2022
दिल्ली की 17 रन से जीत, पंजाब हारी
दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 17 रन की शानदार जीत दर्ज की। दिल्ली की टीम ने 159 के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया और पंजाब को 142 रन पर रोक दिया। पंजाब की तरफ से जितेश शर्मा ने सर्वाधिक 44 रन बनाए जबकि दिल्ली के लिए शार्दुल ठाकुर ने चार विकेट झटके।
❤️ TWO. MASSIVE. POINTS. IN. THE PLAYOFFS. RACE. 💙#YehHaiNayiDilli | #IPL2022 | #PBKSvDC | #TATAIPL | #IPL | #DelhiCapitals pic.twitter.com/ApqwMCTTWo
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) May 16, 2022
08:06 PM, 16-May-2022
शार्दुल ने दिए दोहरे झटके
शार्दुल ठाकुर ने अपने तीसरे ओवर में पंजाब को दोहरे झटके दिए और चौथी सफलता हासिल की। शार्दुल ने ओवर की चौथी गेंद पर जितेश को वॉर्नर के हाथों कैच कराया। वह 34 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए। शार्दुल ने इसके बाद आखिरी गेंद पर कगिसो रबाडा को भी चलता किया। 18 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 131/9, राहुल चाहर (17*), अर्शदीप सिंह (0*)
विज्ञापन
07:57 PM, 16-May-2022
राहुल चाहर ने खलील के ओवर में बनाए 12 रन
राहुल चाहर ने खलील अहमद के आखिरी ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाकर 12 रन बटोरे। पंजाब को जीत के लिए 18 गेंदों में 39 रन की जरूरत। 17 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 121/7, जितेश शर्मा (43*), राहुल चाहर (16*)07:51 PM, 16-May-2022
24 गेंदो का खेल बाकी
शार्दुल ठाकुर ने अपने दूसरे ओवर में आठ रन दिए। पंजाब को जीत के लिए 24 गेदों में 51 रन की दरकार है। 16 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 109/7, जितेश शर्मा (43*), राहुल चाहर (4*)07:45 PM, 16-May-2022
पंजाब को 30 गेंदों में 59 की दरकार
पंजाब की टीम ने खलील अहमद के तीसरे ओवर में 12 रन बटोरे। पंजाब को जीतने के लिए 30 गेंदों में जीत के लिए 59 रन की दरकार है। जितेश शर्मा और राहुल चाहर क्रीज पर हैं। 15 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 101/7, जितेश शर्मा (36*), राहुल चाहर (3*)07:33 PM, 16-May-2022
अक्षर को दूसरी सफलता, ऋषि धवन पवेलियन लौटे
ऋषि धवन ने एक बार फिर से बल्ले से निराश किया। वह 13 गेंदों में चार रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अक्षर पटेल ने अपने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ड कर दिया। 13 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 82/7, जितेश शर्मा (21*), राहुल चाहर (0*)
विज्ञापन
विज्ञापन
07:22 PM, 16-May-2022
कुलदीप को दूसरी सफलता, हरप्रीत आउट
कुलदीप यादव ने पंजाब को बैकफुट पर धकेल दिया है। उन्होंने अपने दूसरे ओवर में दूसरी सफलता हासिल करते हुए हरप्रीत बराड़ को बोल्ड किया। हरप्रीत दो गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। 10 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 68/6, जितेश शर्मा (10*), ऋषि धवन (1*)08:12 PM, 16-May-2022
मयंक और लिविंगस्टोन दोनों आउट
पंजाब किंग्स ने दो ओवर में अपने दो बड़े विकेट गंवा दिए हैं। सबसे पहले सातवें ओवर में अक्षर पटेल ने मयंक अग्रवाल को बोल्ड किया। मयंक खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। इसके बाद अगले ओवर में कुलदीप यादव ने लियम लिविंगस्टोन को ऋषभ पंत के हाथों स्टंपिंग कराया। लिविंगस्टोन पांच गेंदों में सिर्फ तीन रन ही बना पाए। आठ ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 61/5, जितेश शर्मा (5*), हरप्रीत बराड़ (0*)08:05 PM, 16-May-2022
पहला पावरप्ले दिल्ली के नाम
शार्दुल ठाकुर ने छठे ओवर में दो विकेट लेकर पहला पावरप्ले दिल्ली के नाम कर दिया। शुरुआती छह ओवर में पंजाब ने 54 रन बनाए तो वहींं दिल्ली ने शीर्ष के तीन बड़े विकेट हासिल किए। छह ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 54/3, मयंक अग्रवाल (0*), लियम लिविंगस्टोन (1*)08:02 PM, 16-May-2022