KKR vs SRH: हैदराबाद की लगातार पांचवीं हार, कोलकाता प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार, रसेल का ऑलराउंड प्रदर्शन
{"_id":"627faa03c0b09412af242af2","slug":"ipl-2022-kkr-vs-srh-ipl-live-cricket-score-update-kolkata-vs-hyderabad-match-61-pune-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"KKR vs SRH: हैदराबाद की लगातार पांचवीं हार, कोलकाता प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार, रसेल का ऑलराउंड प्रदर्शन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 14 May 2022 11:29 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 14 May 2022 11:29 PM IST
खास बातें
IPL 2022 KKR vs SRH (Kolkata vs Hyderabad): कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 54 रन की एकतरफा जीत हासिल की। कोलकाता ने 177 के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया और हैदराबाद की टीम को 123 पर ही रोक दिया। कोलकाता की तरफ से आंद्रे रसेल ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने 28 गेंदों में 49 रन की नाबाद पारी खेली और फिर गेंदबाजी में भी तीन विकेट झटके।
विज्ञापन
कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
09:56 PM, 14-May-2022
कोलकाता की 54 रन से जीत
कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 54 रन की एकतरफा जीत हासिल की। कोलकाता ने 177 के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया और हैदराबाद की टीम को 123 पर ही रोक दिया। कोलकाता की तरफ से आंद्रे रसेल ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने 28 गेंदों में 49 रन की नाबाद पारी खेली और फिर गेंदबाजी में भी तीन विकेट झटके। कोलकाता की टीम इस जीत के साथ प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार है।
Keep believing! 💜#AmiKKR #KKRvSRH #IPL2022 pic.twitter.com/2zwxGC9HR4
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) May 14, 2022
09:44 PM, 14-May-2022
रसेल ने दिए दोहरे झटके
आंद्रे रसेल ने अपने तीसरे ओवर में हैदराबाद को दो झटके दिए। उन्होंने सबसे पहले ओवर की पहली गेंद पर वाशिंगटन सुंदर को पवेलियन भेजा और फिर पांचवीं गेंद पर मार्को यानसेन को चलता किया। 18 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 113/7, भुवनेश्वर कुमार (0*), शशांक सिंह (11*)
विज्ञापन
09:24 PM, 14-May-2022
मार्कराम 32 रन बनाकर आउट
एडेन मार्कराम अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन उमेश यादव ने उन्हें अपने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ड कर हैदराबाद को बड़ा झटका दिया। मार्कराम ने आउट होने से पहले 25 गेंदों में 32 रन बनाए। इस बीच हैदराबाद के 100 रन भी पूरे हो गए। 15 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 100/5, वाशिंगटन सुंदर (1*), शशांक सिंह (1*)09:21 PM, 14-May-2022
चक्रवर्ती के ओवर में बने 13 रन
वरुण चक्रवर्ती के तीसरे ओवर में एडेन मार्कराम ने दो छक्के लगाकर 13 रन बटोरे। हैदराबाद को जीत के लिए आखिरी 36 गेंदों में 87 रन की दरकार। 14 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 91/4, वाशिंगटन सुंदर (1*), एडेन मार्कराम (25*)09:16 PM, 14-May-2022
हैदराबाद का चौथा विकेट गिरा, पूरन भी आउट
हैदराबाद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं रही। इस बार उसने निकोलस पूरन के रूप में अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। पूरन को सुनील नरेन ने अपनी गेंदबाजी पर फॉलो थ्रू में खुद कैच किया। पूरन ने आउट होने से पहले महज दो रन बनाए। 13 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 78/4, वाशिंगटन सुंदर (1*), एडेन मार्कराम (12*)09:12 PM, 14-May-2022
अभिषेक अर्धशतक से चूके
अभिषेक शर्मा शानदार बल्लेबाजी करने के बाद पवेलियन लौट गए। वह अपने अर्धशतक से चूक गए और 28 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक को वरुण चक्रवर्ती ने अपने दूसरे ओवर की पांचवीं गेदं पर बिलिंग्स के हाथों कैच कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:58 PM, 14-May-2022
राहुल त्रिपाठी नौ रन बनाकर आउट
टिम साउदी ने अपने दूसरे ओवर में पहली सफलता हासिल की। उन्होंने अपनी गेंदबाजी पर खुद ही राहुल त्रिपाठी का कैच पकड़ा। राहुल ने ओवर की दूसरी गेंद पर साउदी की दिशा में हवा में तेज शॉट खेला और लपके गए। वह 12 गेंदों में नौ रन बनाकर आउट हुए। नौ ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 57/2, अभिषेक शर्मा (36), एडेन मार्कराम (2*)09:54 PM, 14-May-2022
हैदराबाद के 50 रन पूरे
अभिषेक शर्मा ने सुनील नरेन के दूसरे ओवर में लगातार दो छक्के लगाए और कुल 17 रन बटोरे। इसी के साथ सनराइजर्स के 50 रन भी पूरे हो गए। आठ ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 54/1, अभिषेक शर्मा (35), राहुल त्रिपाठी (9*)09:43 PM, 14-May-2022
पहला पावरप्ले समाप्त
आंद्रे रसेल ने पहले पावरप्ले के आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए महज एक रन दिए और केन विलियमसन को भी आउट किया। हैदराबाद के लिए शुरुआती छह ओवर कुछ खास नहीं रहे और टीम रन के लिए तरसती रही। छह ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 31/1, अभिषेक शर्मा (21), राहुल त्रिपाठी (0*)09:39 PM, 14-May-2022
विलियमसन धीमी पारी खेलकर आउट
सनराइजर्स के कप्तान केन विलियमसन एक बार फिर से फेल रहे। वह एक धीमी पारी खेलकर आंद्रे रसेल की गेंद पर आउट हुए। रसेल ने उन्हें अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड किया। विलियमसन ने आउट होने से पहले 17 गेंदों में नौ रन बनाए।