फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RCB vs DC: बैंगलोर ने दिल्ली को सात विकेट से हराया, आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भरत ने टीम को दिलाई जीत

Fri, 08 Oct 2021 11:13 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 08 Oct 2021 11:13 PM IST
खास बातें

  • आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर श्रीकर भरत ने आरसीबी को दिलाई जीत
  • श्रीकर भरत ने 52 गेंदों में 78* और मैक्सवेल ने 33 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए
  • भरत और मैक्सवेल के बीच चौथे विकेट के लिए 111 रन की अटूट साझेदारी
  • दिल्ली की तरफ से एनरिच नोर्टजे नो सर्वाधिक दो विकेट झटके
  • दिल्ली के लिए शॉ ने 48 और धवन ने 43 रन बनाए

विज्ञापन
IPL 2021, RCB vs DC Live Cricket Score Match Today News Updates in Hindi
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव क्रिकेट स्कोर - फोटो : social media

लाइव अपडेट

11:13 PM, 08-Oct-2021

बैंगलोर ने दिल्ली को सात विकेट से हराया

श्रीकर भरत (78*) और ग्लेन मैक्सवेल (51*) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत बैंगलोर ने आईपीएल 2021 के 56वें मुकाबले में दिल्ली को सात विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने पांच विकेट गंवाकर 164 रन बनाए थे। जवाब में बैंगलोर ने 166 रन बनाकर यह मैच अपने नाम कर लिया। श्रीकर भरत ने आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम (RCB) को जीत दिलाई। भरत और मैक्सवेल के बीच चौथे विकेट के लिए 111 रन की अटूट साझेदारी हुई। वहीं, दिल्ली की तरफ से एनरिच नोर्टजे ने सर्वाधिक दो विकेट झटके। इस जीत के साथ बैंगलोर के अंकतालिका में 18 अंक हो गए हैं। हालांकि उसका नेट रनरेट -0.140 है। वहीं, दिल्ली की टीम अंकतालिका में 20 अंकों के साथ शीर्ष पर बरकरार है। 

 
11:01 PM, 08-Oct-2021

बैंगलोर को जीत के लिए चाहिए 12 गेंदों में 19 रन

इस मैच को जीतने के लिए आरसीबी को 6 गेंदों में 15 रन की दरकार है। 
विज्ञापन
10:55 PM, 08-Oct-2021

RCB को जीत के लिए 12 गेंदों में 19 रन की दरकार

इस मैच को जीतने के लिए आरसीबी को 12 गेंदों में 19 रन की दरकार है। 
10:50 PM, 08-Oct-2021

आरसीबी को जीत के लिए चाहिए 18 गेंदों में 31 रन

इस मैच को जीतने के लिए आरसीबी को 18 गेंदों में 31 रन की दरकार है। 
10:44 PM, 08-Oct-2021

आरसीबी को जीत के लिए चाहिए 24 गेंदों में 46 रन 

इस मैच को जीतने के लिए आरसीबी को 24 गेंदों में 46 रन की दरकार है। श्रीकर भरत 52 और ग्लेन मैक्सवेल 32 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच चौके विकेट के लिए 60 से अधिक रन की साझेदारी हो चुकी है।
10:40 PM, 08-Oct-2021
16वें ओवर (हर्षल पटेल) की पहली गेंद पर श्रीकर भरत ने दो रन के साथ आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 37 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:38 PM, 08-Oct-2021

15 ओवर्स के बाद RCB का स्कोर 108/3

15 ओवर्स के बाद बैंगलोर ने तीन विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए हैं। श्रीकर भरत 48 और ग्लेन मैक्सवेल 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 
10:35 PM, 08-Oct-2021

बैंगलोर के 100 रन पूरे

15वें ओवर में नोर्टजे की पहली गेंद पर मैक्सवेल ने चौके के साथ बैंगलोर के 100 रन पूरे हुए। 
10:14 PM, 08-Oct-2021

डीविलियर्स 26 रन बनाकर आउट

10वें ओवर की तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल ने बैंगलोर को बड़ा झटका दिया। उन्होंने एबी डीविलियर्स (26) को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। डीविलियर्स और श्रीकर के बीच तीसरे विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी हुई।
10:10 PM, 08-Oct-2021

बैंगलोर के 50 रन पूरे

नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर श्रीकर के एक रन के बैंगलोर के 50 रन पूरे हुए। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed