IND vs WI T20: वेस्टइंडीज ने दूसरे टी-20 में भारत को पांच विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर
{"_id":"62e7f74e5be9b62f86449a41","slug":"india-vs-west-indies-live-cricket-score-ind-vs-wi-2nd-t20i-match-at-warner-park-stadium-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs WI T20: वेस्टइंडीज ने दूसरे टी-20 में भारत को पांच विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 02 Aug 2022 05:09 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट किट्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट किट्स
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 02 Aug 2022 05:09 AM IST
खास बातें
India vs West Indies (IND vs WI) 2nd T20i: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला सेंट किट्स के वार्नर पार्क में खेला गया। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम 138 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में वेस्टइंडीज ने 19.2 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
02:28 AM, 02-Aug-2022
वेस्टइंडीज ने भारत को पांच विकेट से हराया
वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की सीरीज के दूसरे टी-20 में भारत को पांच विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही सीरीज को 1-1 से बराबर भी कर दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 19.4 ओवर में 138 रन पर सिमट गई। भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। वहीं, वेस्टइंडीज के लिए ओबेड मैकॉय ने छह विकेट झटके। जवाब में वेस्टइंडीज ने 19.2 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विंडीज की ओर से ब्रैंडन किंग ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। वहीं, डेवोन थॉमस ने 31 रन की नाबाद पारी खेली। टी-20 सीरीज का अगला मैच मंगलवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें02:05 AM, 02-Aug-2022
IND vs WI 2nd T20 Live: विंडीज को चौथा झटका
16वें ओवर में वेस्टइंडीज की टीम को चौथा झटका लगा। आवेश खान ने ब्रैंडन किंग को बोल्ड किया। किंग 52 गेंदों में आठ चौके और दो छक्कों की मदद से 68 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल रोवमन पॉवेल और डेवोन थॉमस क्रीज पर हैं। 16 ओवर के बाद विंडीज का स्कोर चार विकेट पर 108 रन है। फिलहाल वेस्टइंडीज को 24 गेंदों में 31 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
02:02 AM, 02-Aug-2022
IND vs WI 2nd T20 Live: वेस्टइंडीज जीत की ओर बढ़ते हुए
15 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट गंवाकर 101 रन बना लिए हैं। फिलहाल ब्रैंडन किंग 62 रन और डेवोन थॉमस सात रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। विंडीज को अब 30 गेंदों में 38 रन की जरूरत है।01:19 AM, 02-Aug-2022
IND vs WI 2nd T20 Live: वेस्टइंडीज को लगा पहला झटका
वेस्टइंडीज को पहला झटका सातवें ओवर में लगा। हार्दिक पांड्या ने पहली ही गेंद पर कायेल मेयर्स को अश्विन के हाथों कैच कराया। मेयर्स ने 14 गेंद पर आठ रन बनाए। उन्होंने ब्रैंडन किंग के साथ पहले विकेट के लिए 46 रनों साझेदारी की। वेस्टइंडीज ने सात ओवर में एक विकेट पर 52 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 13 ओवर में 87 रन बनाने हैं।12:38 AM, 02-Aug-2022
IND vs WI 2nd T20 Live: वेस्टइंडीज को 139 रन का लक्ष्य
वेस्टइंडीज ने भारतीय टीम को 19.4 ओवर में 138 रन पर ढेर कर दिया। टीम इंडिया के लिए हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने 27 और ऋषभ पंत ने 24 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव 11, श्रेयस अय्यर 10 और रविचंंद्रन अश्विन 10 रन बनाकर आउट हुए। दिनेश कार्तिक के बल्ले से सात रन निकले। कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में खाता नहीं खोल पाए। वेस्टइंडीज के लिए ओबेड मैकॉय ने चार ओवर में 17 रन देकर छह विकेट लिए। जेसन होल्डर को दो सफलता मिली।12:28 AM, 02-Aug-2022
IND vs WI 2nd T20 Live: भारत को लगा सातवां झटका
19वें ओवर मे ंभारत को सातवां झटका लगा। ओबेड मैकॉय ने दिनेश कार्तिक को आउट कर मैच में चौथी सफलता हासिल की। अल्जारी जोसेफ ने यह कैच लिया। कार्तिक ने 13 गेंद पर सात रन बनाए। मैकॉय ने इसी ओवर में अश्विन को आउट कर दिया। अश्विन छह गेंद पर 10 रन बनाकर ओडेन स्मिथ को कैच थमा बैठे। उन्होंने दो चौके लगाए। ओवर की आखिरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार भी आउट हो गए। विकेट के पीछे डेवोन थॉमस ने उनका कैच लिया। भुवनेश्वर खाता एक रन बनाकर आउट हुए। मैकॉय को छठी सफलता मिली। इस तरह चार ओवर में 17 रन देकर उन्होंने छह विकेट लिए। मैकॉय ने पहली बार टी20 के एक मैच में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:20 AM, 02-Aug-2022
IND vs WI 2nd T20 Live: भारत का छठा विकेट गिरा
भारत का छठा विकेट 17वें ओवर में गिरा। ओबेड मैकॉय ने रवींद्र जडेजा को पॉवेल के हाथों कैच कराया। जडेजा ने 30 गेंद पर 27 रन बनाए। उन्होंने एक छक्का लगाया। जडेजा को आउट कर मैकॉय ने मैच में तीसरी सफलता हासिल की। रविचंद्रन अश्विन और दिनेश कार्तिक क्रीज पर हैं।12:08 AM, 02-Aug-2022
IND vs WI 2nd T20 Live: भारत को लगा पांचवां झटका
भारत को पांचवां झटका जेसन होल्डर ने दिया। उन्होंने हार्दिक पांड्या को ओडेन स्मिथ के हाथों कैच कराया। हार्दिक 31 गेंद पर 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाए। हार्दिक के आउट होने के बाद दिनेश कार्तिक क्रीज पर उतरे हैं। दूसरे छोर पर रवींद्र जडेजा नाबाद हैं।12:01 AM, 02-Aug-2022
IND vs WI 2nd T20 Live: भारत के 100 रन पूरे
भारत के 100 रन पूरे हो गए। उसने 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 100 रन के आंकड़े को छुआ। भारत ने 13 ओवर में चार विकेट पर 101 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या 29 गेंद पर 31 और रवींद्र जडेजा 19 गेंद पर 19 रन बनाकर नाबाद हैं।11:49 PM, 01-Aug-2022