फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत सात विकेट से जीता: टी-20 सीरीज में श्रीलंका पर 2-0 की अजेय बढ़त, टीम इंडिया की लगातार 11वीं जीत

Sat, 26 Feb 2022 10:41 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 26 Feb 2022 10:41 PM IST
खास बातें

India vs Sri Lanka (IND vs SL) 2nd T20 HIGHLIGHTS: भारत ने श्रीलंका को दूसरे टी-20 मैच में सात विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी ले ली है। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में भारत ने श्रीलंका के 184 रन के लक्ष्य को तीन विकेट खोकर और 17 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। भारत की तरफ से श्रेयस अय्यर (74*) ने सबसे अधिक रन बनाए। 

विज्ञापन
india vs sri lanka 2nd t20 live cricket score indian cricket team defeated srilanka by 7 wickets at hpca stadium dharmsala
श्रेयस अय्यर और रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

10:52 PM, 26-Feb-2022

भारत के नाम टी-20 सीरीज

भारत ने श्रीलंका को दूसरे टी-20 मैच में सात विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी ले ली है। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 183 रन बनाए। पाथुम निसांका ने 53 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली।

इसके अलावा कप्तान दसुन शनाका ने 19 गेंदों पर 47 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और पांच छक्के लगाए। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला। श्रीलंका ने आखिरी पांच ओवर में 80 रन बनाए थे।

जवाब में भारत ने 17.1 ओवर में तीन विकेट गंवाकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रेयस अय्यर ने 44 गेंदों पर 74 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और चार छक्के लगाए। श्रेयस को इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 18 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 45 रन की नाबाद पारी खेली।

वहीं, संजू सैमसन ने 25 गेंदों पर 39 रन बनाए। इसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल हैं। कप्तान रोहित शर्मा दो गेंदों पर एक रन और ईशान किशन 15 गेंदों पर 16 रन बना सके। श्रीलंका की ओर से लाहिरु कुमार ने दो और दुष्मंथा चमीरा ने एक विकेट लिया। 
10:52 PM, 26-Feb-2022

रोहित घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा टी-20 जीतने वाले कप्तान

रोहित शर्मा घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने वाले कप्तान बन गए हैं। उन्होंने 2017 में पहली बार टीम की कमान संभाली थी। तब से भारत ने उनकी कप्तानी में घर में 17 मैच खेले हैं। इसमें से टीम ने 16 मुकाबले जीते, जबकि एक में हार का सामना करना पड़ा। रोहित ने इंग्लैंड के इयोन मॉर्गन और न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन को पीछे छोड़ दिया।

दोनों की कप्तानी में उनकी टीम ने घरेलू मैदान पर 15-15 मैच जीते हैं। भारत की ओर से रोहित के बाद विराट कोहली का नाम आता है। विराट की कप्तानी में घरेलू मैदान पर भारत ने 23 टी-20 मैच खेले थे। इसमें से 13 जीते और नौ में हार मिली। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन
10:36 PM, 26-Feb-2022

विश्व रिकॉर्ड से बस एक जीत दूर टीम इंडिया

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में यह भारत की लगातार 11वीं जीत है। अब भारत वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी से सिर्फ एक जीत दूर है। अफगानिस्तान ने लगातार 12 टी-20 मैच जीते थे। रोहित की कप्तानी में यह लगातार तीसरी टी-20 सीरीज और ओवरऑल चौथी सीरीज जीत है।

उन्होंने इस दौरान पिछले साल न्यूजीलैंड को टी-20 सीरीज में 3-0 से, इस साल वेस्टइंडीज को वनडे और टी-20, दोनों सीरीज में 3-0 से हराया और अब श्रीलंका पर भी 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत ने टी-20 विश्व में भी आयरलैंड, नामीबिया और अफगानिस्तान को हराया था। भारत ने घरेलू जमीन पर टी-20 फॉर्मेट में लगातार सातवीं सीरीज अपने नाम की है।
10:23 PM, 26-Feb-2022

जडेजा ने एक ओवर में बनाए 22 रन 

रविंद्र जडेजा ने मैच को पूरी तरह से भारत के पक्ष में मोड़ दिया है। उन्होंने दुश्मांता चमीरा के तीसरे ओवर में तीन चौके और एक छक्का समेत कुल 22 रन बटोरे। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 175/3, रवींद्र जाडेजा (39*), श्रेयस अय्यर (69*)
 
10:15 PM, 26-Feb-2022

भारत को 30 गेंदों में 31 रन की दरकार 

भारत ने पिछले दो ओवर में 24 रन बटोरे हैं और अब उसे जीत के लिए आखिरी 30 गेंदों में 31 रन की दरकार है।
10:07 PM, 26-Feb-2022

संजू सैमसन ने एक ओवर में बनाए 23 रन 

सीरीज में पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे संजू सैमसन ने लहिरु कुमारा के तीसरे ओवर में आक्रामक रूप दिखाते हुए तीन छक्के और एक चौका समेत कुल 23 रन बटोरे। हालांकि ओवर की आखिरी गेंद पर सैमसन ने जोरदार शॉट खेला लेकिन स्लिप में बिनुरा फर्नांडो के हाथों कैच आउट हुए। सैमसन ने आउट होने से पहले 25 गेंदों में 39 रन बनाए। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 128/3, श्रेयस अय्यर (64*), रविंद्र जडेजा (0*)
विज्ञापन
विज्ञापन
09:47 PM, 26-Feb-2022

IND vs SL Live: श्रेयस अय्यर का अर्धशतक

श्रीलंका के खिलाफ श्रेयस अय्यर की तूफानी बल्लेबाजी जारी है। उन्होंने 30 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। अभी तक वह पांच चौके और तीन छक्के लगा चुके हैं। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पांचवां अर्धशतक रहा। 11 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट गंवाकर 91 रन बना लिए हैं। श्रेयस फिलहाल 31 गेंदों पर 54 रन और संजू सैमसन 18 गेंदों पर 16 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच पचास से ज्यादा रन की साझेदारी भी हो चुकी है। श्रेयस ने श्रीलंका के खिलाफ पिछले टी-20 में भी अर्धशतक जमाया था। उन्होंने 28 गेंदों पर 57 रन की नाबाद पारी खेली थी।
09:43 PM, 26-Feb-2022

IND vs SL Live: श्रेयस अय्यर की तूफानी बल्लेबाजी

10 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट गंवाकर 80 रन बना लिए हैं। फिलहाल श्रेयस अय्यर 27 गेंदों पर 45 रन और संजू सैमसन 16 गेंदों पर 14 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अभी तक तीसरे विकेट के लिए 29 गेंदों पर 36 रन की साझेदारी हो चुकी है। नौवें ओवर में श्रीलंकाई स्पिनर जयविक्रमा गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर श्रेयस ने लगातार दो छक्के जड़े।
09:25 PM, 26-Feb-2022

ईशान किशन भी लौटे पवेलियन 

भारत की सलामी जोड़ी इस बार कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। रोहित के बाद ईशान किशन भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। उन्हें लहिरु कुमारा ने शनाका के हाथों 15 रन पर आउट कराया। 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 46/2, श्रेयस अय्यर (24*), संजू सैमसन (1*)
 
09:22 PM, 26-Feb-2022

श्रेयस की चौकों की हैट्रिक 

श्रेयस अय्यर ने बिनुरा फ़र्नांडो के ओवर में लगातार तीन चौके लगाकर 14 रन बटोरे। पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर: 44/1, श्रेयस अय्यर ( 23*), ईशान किशन (16*)
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed