फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SA Highlights: भारत पर मंडराया क्लीन स्वीप का खतरा, 549 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कोर 27/2

Tue, 25 Nov 2025 04:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 25 Nov 2025 04:13 PM IST
खास बातें

IND vs SA 2nd Test Day 4 Highlights: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला गुवाहाटी में जारी है। मंगलवार को टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है। द. अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 201 रन पर सिमट गई थी। दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 549 रन का लक्ष्य रखा है। जवाब में भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट गंवाकर 27 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन
IND vs SA Test Highlights: India vs South Africa 2nd Test Day 4 Match Scorecard Ball by Ball Updates
केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

04:07 PM, 25-Nov-2025

चौथे दिन का खेल खत्म

चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है। 549 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने दो विकेट गंवाकर 27 रन बना लिए हैं। जीत के लिए भारत को 522 और रन की जरूरत है। कल 90 ओवर का खेल यह फैसला करेगा कि भारत क्लीन स्वीप होगा या नहीं। आज तक आखिरी दिन कभी 522 रन नहीं बने हैं। भारत अगर मैच ड्रॉ कराने के लिए भी जाता है तो सीरीज गंवा बैठेगा। कोलकाता टेस्ट भारत हार चुका है। 

द. अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 201 रन पर सिमट गई थी। दक्षिण अफ्रीका ने भारत को फॉलोऑन नहीं खिलाते हुए दूसरी पारी में बल्लेबाजी की और पांच विकेट पर 260 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। पहली पारी के आधार पर मिली 288 रन की बढ़त को मिलाकर कुल बढ़त 548 रन की हुई और भारत के सामने 549 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट गंवाकर 27 रन बना लिए हैं।

भारत को दूसरी पारी में दो झटके केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के रूप में लगे। यशस्वी को मार्को यानसेन ने और राहुल को साइमन हार्मर ने आउट किया। यशस्वी 13 और राहुल छह रन बना सके। फिलहाल नाइटवॉचमैन कुलदीप यादव चार रन और साई सुदर्शन दो रन बनाकर नाबाद हैं।
03:43 PM, 25-Nov-2025

Live Score IND vs SA: भारत को दूसरा झटका

यशस्वी के बाद राहुल भी आउट हो चुके हैं। उन्हें हार्मर ने आउट किया। राहुल छह रन बना सके। फिलहाल सुदर्शन और कुलदीप क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
03:25 PM, 25-Nov-2025

Live Score IND vs SA: भारत को पहला झटका

17 के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा। मार्को यानसेन ने यशस्वी जायसवाल को विकेटकीपर वेरेन के हाथों कैच कराया। वह 13 रन बना सके। फिलहाल साई सुदर्शन और केएल राहुल क्रीज पर हैं।
02:44 PM, 25-Nov-2025

Live Score IND vs SA: भारत के सामने 549 रन का लक्ष्य

भारत के सामने गुवाहाटी में 549 रनों का विशाल लक्ष्य है। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 260 रन बनाकर घोषित की। ट्रिस्टन स्टब्स के 94 रन बनाकर आउट होते ही दक्षिण अफ्रीका ने पारी घोषित करने का फैसला लिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाए थे, जवाब में भारत की पहली पारी 201 रन पर समाप्त हुई थी। दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी के आधार पर 288 रन की बढ़त हासिल थी। दूसरी पारी में 260 रन की बदौलत कुल बढ़त 548 रन की हुई।

दक्षिण अफ्रीका के लिए दूसरी पारी में रेयान रिकेल्टन ने 35 रन और एडेन मार्करम ने 29 रन की पारी खेली। इन दोनों को रवींद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा। वहीं, कप्तान तेम्बा बावुमा को वॉशिंगटन सुंदर ने आउट किया। वह तीन रन बना सके। टोनी डी जॉर्जी अर्धशतक से चूक गए। वह 49 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद स्टब्स ने वियान मुल्डर के साथ 82 रन की साझेदारी निभाई। जडेजा ने स्टब्स को आउट किया और साझेदारी तोड़ी। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने पारी घोषित कर दी। स्टब्स ने 180 गेंद में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 94 रन की पारी खेली। फिलहाल भारत की दूसरी पारी जारी है।

01:25 PM, 25-Nov-2025

Live Score IND vs SA: लंच

चौथे दिन लंच तक दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट गंवाकर 220 रन बना लिए हैं। फिलहाल ट्रिस्टन स्टब्स 60 रन और वियान मुल्डर 29 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए अब तक 42 रन की साझेदारी हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका की कुल बढ़त भारत पर 508 रन की हो चुकी है। जडेजा ने रेयान रिकेल्टन (35), एडेन मार्करम (29) और टोनी डी जॉर्जी (49) को आउट किया। वहीं सुंदर ने बावुमा को पवेलियन भेजा। वह तीन रन बना सके।

01:19 PM, 25-Nov-2025

Live Score IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका 210 रन के पार

दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट गंवाकर 217 रन बना लिए हैं। फिलहाल स्टब्स 58 रन और मुल्डर 28 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 39 रन की साझेदारी हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका की बढ़त 505 रन की हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:42 PM, 25-Nov-2025

Live Score IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका

दक्षिण अफ्रीका को 178 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। जडेजा ने टोनी डी जॉर्जी को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 49 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया। फिलहाल स्टब्स 48 रन बनाकर क्रीज पर हैं। वहीं, उनका साथ देने वियान मुल्डर आए हैं। दक्षिण अफ्रीका की कुल बढ़त 466 रन की हो चुकी है।
12:23 PM, 25-Nov-2025

Live Score IND vs SA: स्टब्स और जॉर्जी जमे

ट्रिस्टन स्टब्स और टोनी डी जॉर्जी क्रीज पर जम चुके हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट गंवाकर 160 रन बना लिए हैं। स्टब्स 37 और जॉर्जी 46 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका की कुल बढ़त फिलहाल 448 रन की हो चुकी है।
11:51 AM, 25-Nov-2025

Live Score IND vs SA: दूसरे सत्र का खेल

दूसरे सत्र के खेल की शुरुआत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट गंवाकर 132 रन बना लिए हैं। स्टब्स 23 रन और जॉर्जी 37 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 55 रन की साझेदारी हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका की कुल बढ़त अब 420 रन की हो चुकी है।
11:01 AM, 25-Nov-2025

Live Score IND vs SA: चायकाल

चौथे दिन चायकाल तक दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट गंवाकर 107 रन बना लिए हैं। तीनों विकेट भारतीय स्पिनर्स ने लिए। जडेजा ने रिकेल्टन और मार्करम को आउट किया, जबकि सुंदर ने कप्तान तेम्बा बावुमा को पवेलियन भेजा। बावुमा तीन रन बना सके, जबकि रिकेल्टन 35 रन और मार्करम 29 रन बना सके। फिलहाल स्टब्स 14 रन और टोनी डी जॉर्जी 21 रन बनाकर नाबाद हैं। दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी के आधार पर 288 रन की बढ़त मिली थी। कुल मिलाकर दक्षिण अफ्रीका की भारत पर बढ़त 395 रन की हो चुकी है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed