IND vs SA Live Score: पहले दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 208/8; लोकेश राहुल अर्धशतक लगाकर नाबाद
{"_id":"658a76cbce35c3174c0fc078","slug":"india-vs-south-africa-live-cricket-score-ind-vs-sa-2023-1st-test-match-at-supersport-park-stadium-updates-2023-12-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs SA Live Score: पहले दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 208\/8; लोकेश राहुल अर्धशतक लगाकर नाबाद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 26 Dec 2023 09:12 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 26 Dec 2023 09:12 PM IST
खास बातें
IND vs SA 1st Test 2023: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और दक्षिण अफ्रीका के लिए नंद्रे बर्गर के साथ डेविड बेडिंघम ने डेब्यू किया। पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत का स्कोर 208/8 है। लोकेश राहुल 70 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
08:35 PM, 26-Dec-2023
IND vs SA Live Score: पहले दिन का खेल खत्म
सेंचुरियन में पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 59 ओवर में आठ विकेट खोकर 208 रन बनाए हैं। लोकेश राहुल 70 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरे छोर पर मोहम्मद सिराज उनका साथ दे रहे हैं। बारिश के कारण पहले दिन पूरा खेल नहीं हो पाया। निर्धारित 90 ओवर में से 31 ओवर नहीं फेंके जा सके। इसकी भरपाई के लिए दूसरे दिन का खेल 30 मिनट पहले शुरू होगा।पहले दिन क्या हुआ?
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और कप्तान रोहित पांच रन बनाकर रबाडा का पहला शिकार बने। इसके बाद यशस्वी जायसवाल 17 रन और शुभमन गिल दो रन बनाकर चलते बने। 24 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम मुश्किल में थी। ऐसे में श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को मुश्किल से निकाला।
विराट 38 और श्रेयस 31 रन बनाकर आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन ने आठ और शार्दुल ठाकुर ने 24 रन का योगदान दिया। जसप्रीत बुमराह भी एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि, लोकेश राहुल एक छोर पर जमे हुए हैं। वह 70 रन बनाकर खेल रहे हैं। मोहम्मद सिराज दूसरे छोर पर उनका साथ दे रहे हैं। दूसरे दिन राहुल की कोशिश तेजी से रन बनाकर अपना शतक पूरा करने की होगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की कोशिश जल्दी से दो विकेट लेकर भारत को छोटे स्कोर पर रोकने की होगी।
दक्षिण अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए हैं। नांद्रे बर्गर दो और मार्को यानसेन एक विकेट ले चुके हैं।
07:48 PM, 26-Dec-2023
IND vs SA Live Score: बारिश ने डाला खलल
बारिश के कारण मैच को रोक दिया गया है। खेल रोके जाने के समय भारत ने पहले दिन पहली पारी में आठ विकेट पर 208 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 70 रन बनाकर नाबाद हैं। मोहम्मद सिराज ने खाता नहीं खोला है।
विज्ञापन
07:23 PM, 26-Dec-2023
IND vs SA Live Score: यानसेन ने बुमराह को किया आउट
जसप्रीत बुमराह के रूप में भारत को आठवां झटका लगा। उन्हें मार्को यानसेन ने आउट कर दिया। बुमराह ने 19 गेंद पर एक रन बनाए। उनके आउट होने के बाद मोहम्मद सिराज क्रीज पर आए हैं।07:12 PM, 26-Dec-2023
IND vs SA Live Score: राहुल का अर्धशतक
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने पहली पारी में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। टीम इंडिया ने सात विकेट पर 187 रन बना लिए हैं। राहुल 50 रन बनाकर नाबाद हैं। जसप्रीत बुमराह ने अभी तक अपना खाता नहीं खोला है।06:45 PM, 26-Dec-2023
IND vs SA Live Score: चायकाल तक भारत का स्कोर 176/7
मैच में पहले दिन चायकाल हो चुका है। भारत का स्कोर 176/7 है। लोकेश राहुल 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस पारी में वह भारत के लिए अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं, जसप्रीत बुमराह दूसरे छोर पर राहुल का साथ दे रहे हैं। बुमराह अब तक अपना खाता नहीं खोल पाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए हैं। नांद्रे बर्गर के नाम दो विकेट हैं। भारत के लिए विराट कोहली 38 और श्रेयस अय्यर 31 रन बनाकर आउट हुए। शार्दुल ठाकुर ने 24 और यशस्वी ने 17 रन बनाए। रोहित शर्मा पांच रन और शुभमन गिल दो रन बनाकर आउट हुए। अश्विन ने आठ रन बनाए।06:27 PM, 26-Dec-2023
IND vs SA Test Live: रबाडा ने शार्दुल को किया आउट
कगिसो रबाडा ने कहर बरपाते हुए पांच विकेट हासिल कर लिए हैं। उन्होंने शार्दुल ठाकुर को आउट कर भारत को सातवां झटका दिया है। शार्दुल ने 33 गेंद पर 24 रन बनाए। उन्होंने डीन एल्गर को कैच थमा दिया। भारत का स्कोर सात विकेट पर 169 रन है। केएल राहुल के साथ जसप्रीत बुमराह क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:42 PM, 26-Dec-2023
IND vs SA Test Live: राहुल और शार्दुल टिके
छह विकेट गिर जाने के बाद भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर क्रीज पर टिक गए हैं। दोनों मजबूती से दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों का सामना कर रहे हैं। भारत का स्कोर 150 रन के पार भी पहुंच गया है।05:16 PM, 26-Dec-2023
IND vs SA Test Live: कोहली भी आउट
कगिसो रबाडा लगातार भारतीय बल्लेबाजों पर कहर बरपा रहे हैं। रबाडा ने अय्यर के बाद विराट कोहली को भी आउट कर दिया। विराट ने 64 गेंद पर 38 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। कोहली का कैच विकेटकीपर कायेल वेरेयेन ने लिया। उनके बाद रविचंद्रन अश्विन भी आउट हो गए। अश्विन को रबाडा ने एडेन मार्करम के हाथों कैच कराया। वह 11 गेंद पर आठ रन ही बना सके। भारत ने 35 ओवर में छह विकेट पर 121 रन बना लिए हैं।04:44 PM, 26-Dec-2023
IND vs SA Test Live: श्रेयस अय्यर आउट होकर पवेलियन लौटे
भारत को मैच में चौथा झटका लंच के ठीक बाद लगा। कगिसो रबाडा ने 27वें ओवर की आखिरी गेंद पर श्रेयस अय्यर को क्लीन बोल्ड कर दिया। अय्यर ने 50 गेंद पर 31 रन बनाए। उन्होंने चौथे विकेट के लिए विराट कोहली के साथ 68 रन की साझेदारी की। अय्यर के आउट होने के बाद केएल राहुल क्रीज पर आए हैं।04:42 PM, 26-Dec-2023