फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SA 1st Test Day 4 Highlights: सेंचुरियन टेस्ट में जीत से छह विकेट दूर भारत, दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 94/4

Wed, 29 Dec 2021 09:41 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 29 Dec 2021 09:41 PM IST
खास बातें

Live Score, India vs South Africa (IND vs SA) 1st Test Day 4: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत ने 305 रनों का लक्ष्य रखा है। भारतीय टीम यह मैच बड़े अंतर से जीतना चाहेगी।

विज्ञापन
India vs South Africa 1st Test Day 4, Live Score: IND vs SA 1st Test in Centurion South Africa, News Updates in Hindi
एल्गर ने अर्धशतक लगाया - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

09:34 PM, 29-Dec-2021

IND vs SA: चौथे दिन का खेल खत्म

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है। अपनी दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट गंवाकर 94 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान डीन एल्गर 122 गेंदों पर 52 रन बनाकर नाबाद हैं। अफ्रीकी टीम को जीत के लिए अब भी 211 रन की जरूरत है। वहीं, भारत जीत से बस छह विकेट दूर है। गुरुवार को टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन कम से कम 90 ओवर का खेल होगा। हालांकि, पांचवें दिन बारिश की संभावना भी जताई जा रही है।

चौथे दिन के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने केशव महाराज को शानदार यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड किया। इसके साथ ही अंपायर ने स्टंप्स की घोषणा कर दी। भारत की ओर से बुमराह ने दो विकेट लिए हैं। इसके अलावा मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट मिला। दक्षिण अफ्रीका की ओर से दूसरी पारी में एडेन मार्करम ने एक रन, कीगन पीटरसन ने 17 रन, रसी वैन डर डुसेन ने 11 रन और केशव महाराज ने 8 रन बनाए। एल्गर ने कप्तानी पारी खेलते हुए टेस्ट करियर का 18वां अर्धशतक लगाया और एक छोर पर जमे हुए हैं। हालांकि, उनके लिए पांचवें दिन रन बनाना आसान नहीं होगा। 
 
09:27 PM, 29-Dec-2021

IND vs SA Live Score: एल्गर ने अर्धशतक लगाया

डीन एल्गर ने कप्तानी पारी खेलते हुए टेस्ट करियर का 18वां अर्धशतक लगाया। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 80 रन के पार हो चुका है। हालांकि, एल्गर एक छोर पर जमे हुए हैं। उनके साथ नाइटवाचमैन केशव महाराज क्रीज पर हैं। 
विज्ञापन
09:16 PM, 29-Dec-2021

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका

दक्षिण अफ्रीकी टीम की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। 74 पर टीम को तीसरा झटका लगा। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने रसी वैन डर डुसेन को क्लीन बोल्ड किया। डुसेन 65 गेंदों पर 11 रन बना सके। डुसेन और कप्तान डीन एल्गर के बीच तीसरे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी हुई। अब तक बुमराह, शमी और सिराज ने एक-एक विकेट लिए हैं।

 
08:28 PM, 29-Dec-2021

IND vs SA Live Score: एल्गर-डुसेन ने पारी संभाली

कप्तान डीन एल्गर और रसी वैन डर डुसेन ने दक्षिण अफ्रीका की पारी संभाली है। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए अब तक 30 से ज्यादा रन की साझेदारी कर ली है। फिलहाल डुसेन 43 गेंदों पर नौ रन और एल्गर 83 गेंदों पर 38 रन बनाकर खेल रहे हैं। 
08:03 PM, 29-Dec-2021

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 50 रन के पार

दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 50 रन के पार हो चुका है। फिलहाल वैन डर डुसेन आठ रन और डीन एल्गर 25 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए अभी भी 253 रन की जरूरत है। भारत की ओर से एक विकेट मोहम्मद शमी और एक विकेट मोहम्मद सिराज ने लिए हैं। 
07:29 PM, 29-Dec-2021

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका

अपील करते सिराज - फोटो : सोशल मीडिया
34 रन के कुल स्कोर पर दक्षिण अफ्रीकी टीम को दूसरा झटका लगा है। मोहम्मद सिराज ने कीगन पीटरसन को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। पंत ने भी विकेट के पीछे डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ा। पीटरसन 36 गेंदों पर 17 रन बना सके। उन्होंने कप्तान डीन एल्गर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 76 गेंदों पर 33 रन की साझेदारी की। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए अब भी 271 रन की जरूरत है, जबकि उसके आठ विकेट बचे हैं। फिलहाल एल्गर का साथ निभाने मैदान पर रसी वैन डर डुसेन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:14 PM, 29-Dec-2021
चायकाल के बाद का खेल शुरू हो चुका है। कीगन पीटरसन और डीन एल्गर पारी संभालने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों के बीच अब तक 30 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। एल्गर 15 रन और पीटरसन 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्हें अब भी जीत के लिए 272 रन बनाने हैं। शमी ने मार्करम को आउट कर अफ्रीका को पहला झटका दिया।
06:44 PM, 29-Dec-2021

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 22/1

चायकाल तक दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट गंवाकर 22 रन बना लिए हैं। अफ्रीकी टीम को पहला झटका एडेन मार्करम (1) के रूप में लगा। उन्हें मोहम्मद शमी ने बोल्ड किया। भारत ने 305 रन का लक्ष्य दिया था। चायकाल के बाद अब भी दक्षिण अफ्रीका को 283 रन बनाने हैं। फिलहाल कप्तान डीन एल्गर 9 रन और कीगन पीटरसन 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 
06:13 PM, 29-Dec-2021

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका

मोहम्मद शमी ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को पहला झटका दिया। 1 रन के कुल स्कोर पर अफ्रीकी टीम का पहला विकेट गिरा। शमी ने एडेन मार्करम को बोल्ड किया। आउट स्विंग को खेलने के चक्कर में मार्करम प्लेड ऑन हो बैठे। गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेट पर लगी। मार्करम एक रन बना सके। भारत ने अफ्रीका के सामने 305 रन का लक्ष्य रखा है।
05:48 PM, 29-Dec-2021

भारत की दूसरी पारी 174 रन पर सिमटी

भारत की दूसरी पारी 174 रन पर सिमटी गई है। अफ्रीका के सामने 305 रन का लक्ष्य है। मार्को जैनसन ने मोहम्मद सिराज को क्लीन बोल्ड करके भारत की दूसरी पारी समाप्त की। सिराज जैनसन की फुल गेंद पर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ और सिराज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। सेंचुरियन के मैदान पर अब तक 305 रनों के लक्ष्य का पीछा नहीं हुआ है। यहां टेस्ट में सबसे बड़ा चेज 249 रन का रहा है। वहीं भारत के तेज गेंदबाजों के सामने इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होगा। फिलहाल दक्षिण अफ्रीका के ओपनर एडेन मार्करम और डीन एल्गर क्रीज पर हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed