फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ 2nd Test Day 3 Highlights: तीसरे दिन का खेल खत्म, न्यूजीलैंड को जीत के लिए 400 रन तो भारत को पांच विकेट की जरुरत

Sun, 05 Dec 2021 05:29 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 05 Dec 2021 05:29 PM IST
खास बातें

India vs New Zealand (IND vs NZ) 2nd Test Day 3 HIGHLIGHTS: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का तीसरा दिन समाप्त हो गया है। भारत की पकड़ मजबूत है जबकि न्यूजीलैंड की राह कठिन है। भारत के 540 रन के लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड ने पांच विकेट खोकर 140 रन बना लिए हैं। यानी भारत को अब जीत के लिए पांच विकेट की आवश्यकता है, वहीं न्यूजीलैंड को 400 रन की दरकार है।

विज्ञापन
india vs new zealand live cricket score ind vs nz 2nd test day 3 mumbai match updates in hindi
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BCCI

लाइव अपडेट

05:28 PM, 05-Dec-2021

तीसरे दिन का खेल खत्म

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का तीसरा दिन समाप्त हो गया है। भारत की पकड़ मजबूत है जबकि न्यूजीलैंड की राह कठिन है। भारत के 540 रन के लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड ने पांच विकेट खोकर 140 रन बना लिए हैं। यानी भारत को अब जीत के लिए पांच विकेट की आवश्यकता है, वहीं न्यूजीलैंड को 400 रन की दरकार है। न्यूजीलैंड की तरफ से हेनरी निकोल्स (36*) और रचिन रविंद्र (2*) रन बनाकर क्रीज पर हैं।
 
05:04 PM, 05-Dec-2021

ब्लंडेल रनआउट 

न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। मेहमान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल खाता खोले बगैर ही रनआउट होकर पवेलियन लौट गए। 37 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 129/5, रचिन रविंद्र (0*), हेनरी निकोल्स (27*) 
विज्ञापन
04:50 PM, 05-Dec-2021

अक्षर ने मिचेल का किया शिकार 

अक्षर पटेल ने छक्का खाने के बाद अगली ही गेंद पर डैरिल मिचेल को पवेलियन की राह दिखा दी। मिचेल ने 60 रन बनाकर जयंत को कैच थमाया। 35 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 129/4, टॉम ब्लंडेल (0*), हेनरी निकोल्स (27*)
 
04:29 PM, 05-Dec-2021

डैरिल मिचेल का अर्धशतक पूरा 

केन विलियमसन की जगह टीम में शामिल किए गए डैरिल मिचेल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने लगातार दो चौके लगाकर अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया। 30 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 109/3, डैरिल मिचेल (51*), हेनरी निकोल्स (16*)
04:23 PM, 05-Dec-2021

मिचेल-निकोल्स के बीच अर्धशतकीय साझेदारी 

डैरिल मिचेल और हेनरी निकोल्स ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 50 रन से अधिक की साझेदारी कर ली है। न्यूजीलैंड का स्कोर भी 100 रन के पार पहुंच गया है।
03:28 PM, 05-Dec-2021

अश्विन को तीसरी सफलता, टेलर आउट 

रविचंद्रन अश्विन ने न्यूजीलैंड के शीर्षक्रम को पवेलियन की राह दिखा दी है। इस बार उन्होंने रॉस टेलर को अपनी फिरकी में फंसाया और छह रन के स्कोर पर पुजारा के हाथों कैच कराया। 17 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 56/3, हेनरी निकोल्स (0*), डैरिल मिचेल (20*) 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:25 PM, 05-Dec-2021

भारत का सफल रिव्यू, अश्विन ने किया यंग का शिकार 

रविचंद्रन अश्विन ने पारी का दूसरा और मैच का छठा विकेट अपने नाम कर लिया है। इस बार उन्होंने विल यंग को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। हालांकि मैदानी अंपायर ने नॉट आउट दिया था लेकिन टीवी अंपायर ने फैसले को पलटते हुए भारत के पक्ष में फैसला दिया। यंग ने आउट होने से पहले 41 गेंदों में 20 रन की पारी खेली। 15 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 50/2, रॉस टेलर (1*), डैरिल मिचेल (19*)
02:57 PM, 05-Dec-2021

आखिरी सत्र का खेल शुरू 

चायकाल के बाद दिन का आखिरी सत्र शुरू हो चुका है। भारत के 540 रन के लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड ने 13 रन पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है। लाथम छह रन बनाकर आउट हो चुके हैं और अब विल यंग के साथ डैरिल मिचेल क्रीज पर हैं। 8 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 18/1, विल यंग (11*), डैरिल मिचेल (1*)
02:29 PM, 05-Dec-2021

चायकाल 

तीसरे दिन चायकाल का समय हो चुका है और भारत फिलहाल मजबूत स्थिति में है। भारत ने इस सत्र में 134 रन बनाए और पांच विकेट गंवाए। 
02:28 PM, 05-Dec-2021

अश्विन ने दिलाई पहली सफलता 

रविचंद्रन अश्विन ने एक बार फिर से भारत को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने टॉम लाथम को छह रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। 4 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 13/1, विल यंग (7*)
 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed