IND vs ENG Highlights: पहले दिन का खेल खत्म, भारत पहली पारी में 135/1, रोहित-यशस्वी का अर्धशतक
{"_id":"65e92e740ecbdd3a2a0cdcd3","slug":"india-vs-england-live-cricket-score-ind-vs-eng-2024-5th-test-match-at-hpca-stadium-updates-2024-03-07","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG Highlights: पहले दिन का खेल खत्म, भारत पहली पारी में 135\/1, रोहित-यशस्वी का अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 07 Mar 2024 05:01 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 07 Mar 2024 05:01 PM IST
खास बातें
IND vs ENG Test 2024 Day-1 Highlights: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 3-1 से आगे है। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी।
विज्ञापन
रोहित और यशस्वी
- फोटो : BCCI
लाइव अपडेट
04:58 PM, 07-Mar-2024
पहले दिन का खेल खत्म
पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने अपनी पहली पारी में एक विकेट गंवाकर 135 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 218 रन बनाए थे। इस हिसाब से भारत अभी भी इंग्लैंड से 83 रन पीछे है। कप्तान रोहित शर्मा 52 रन और शुभमन गिल 26 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच 31 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारतीय टीम को एकमात्र झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा। वह 58 गेंद में 57 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शोएब बशीर ने विकेटकीपर बेन फोक्स के हाथों स्टंप कराया।इससे पहले इंग्लैंड की पहली पारी 218 रन पर सिमट गई थी। कुलदीप यादव ने पांच विकेट झटके। वहीं, 100वां टेस्ट खेल रहे रविचंद्रन अश्विन ने चार विकेट लिए। इंग्लैंड की ओर से जैक क्राउली ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए। इसके अलावा रवींद्र जडेजा को एक विकेट मिला। यानी इंग्लैंड के सभी 10 विकेट भारतीय स्पिनर्स ने लिए।
04:42 PM, 07-Mar-2024
IND vs ENG Live: रोहित का अर्धशतक
रोहित शर्मा ने 77 गेंद में टेस्ट करियर का 18वां अर्धशतक पूरा किया। उनके साथ शुभमन गिल बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत का स्कोर एक विकेट पर 122 रन है। यशस्वी 57 रन बनाकर शोएब बशीर का शिकार बने। भारत अभी भी इंग्लैंड से 96 रन पीछे है।
विज्ञापन
04:25 PM, 07-Mar-2024
IND vs ENG Live: यशस्वी अर्धशतक लगाकर आउट
यशस्वी जायसवाल अर्धशतक लगाकर आउट हो गए। उन्होंने 58 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 57 रन की पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का चौथा अर्धशतक रहा। इस पारी में ही यशस्वी ने कई रिकॉर्ड बनाए और कई तोड़ दिए। यशस्वी को बशीर ने विकेटकीपर फोक्स के हाथों स्टंप कराया। फिलहाल शुभमन गिल और रोहित शर्मा क्रीज पर हैं। भारत का स्कोर एक विकेट पर 104 रन है।03:23 PM, 07-Mar-2024
IND vs ENG Live: रोहित-यशस्वी क्रीज पर
भारत ने बिना विकेट गंवाए 22 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोहित शर्मा 20 रन और यशस्वी जायसवाल चार रन बनाकर क्रीज पर हैं। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 218 रन बनाए थे।02:46 PM, 07-Mar-2024
IND vs ENG Live: इंग्लैंड 218 रन पर ऑलआउट
इंग्लैंड की पहली पारी 218 रन पर सिमट गई। कुलदीप यादव ने पांच विकेट झटके। वहीं, 100वां टेस्ट खेल रहे रविचंद्रन अश्विन ने चार विकेट लिए। इंग्लैंड की ओर से जैक क्राउली ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए। इसके अलावा रवींद्र जडेजा को एक विकेट मिला। यानी इंग्लैंड के सभी 10 विकेट भारतीय स्पिनर्स ने लिए।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत अच्छी रही थी। बेन डकेट और जैक क्राउली ने पहले विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को कुलदीप ने तोड़ा। उन्होंने डकेट को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। डकेट 27 रन बना सके। इसके बाद क्राउली ने टेस्ट करियर का 14वां और भारत के खिलाफ पांचवां अर्धशतक पूरा किया। लंच से ठीक पहले कुलदीप ने ओली पोप को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों स्टंप कराया और इंग्लिश टीम को दूसरा झटका दिया। पोप 11 रन बना सके।
पहले सत्र में 25.3 ओवर गेंदबाजी हुई और इंग्लैंड ने 100 रन बनाकर दो विकेट गंवाए। इसके बाद दूसरे सत्र में इंग्लैंड ने 29.3 ओवर बल्लेबाजी की और 94 रन बनाने में छह विकेट गंवा दिए। एक वक्त इंग्लैंड का स्कोर 38वें ओवर में 137 रन पर दो विकेट था। इसके बाद क्राउली का विकेट गिरा और यहीं से इंग्लैंड की पूरी पारी ढह गई। 137 पर दो विकेट से इंग्लैंड की टीम 58वें ओवर में 218 रन पर सिमट गई। 20 ओवर के अंदर और 81 रन बनाने में भारत ने इंग्लैंड के आठ विकेट गिरा दिए।
क्राउली ने 108 गेंद में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 79 रन बनाए। वहीं, जो रूट 26 रन, 100वां टेस्ट खेल रहे जॉनी बेयरस्टो 29 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान बेन स्टोक्स को कुलदीप ने खाता भी नहीं खोलने दिया। जब इंग्लैंड का स्कोर 175 रन था, तब टीम ने बेयरस्टो, रूट और स्टोक्स तीनों का विकेट गंवाया था। अश्विन ने हार्टले (6) और वुड (0) को पारी के 50वें ओवर में पवेलियन भेजा। इसके बाद एंडरसन (0) को पवेलियन भेज इंग्लैंड की पारी को 218 रन पर समेट दिया। बशीर 11 रन बनाकर नाबाद रहे।
02:43 PM, 07-Mar-2024
IND vs ENG Live: इंग्लैंड को नौवां झटका
218 पर इंग्लैंड को नौवां झटका लगा। अश्विन ने बेन फोक्स को पवेलियन भेजा। गेंद फोक्स के पैड से लगकर स्टंप्स पर जा लगी। फोक्स 24 रन बना सके। अश्विन को मिली यह तीसरी सफलता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:25 PM, 07-Mar-2024
IND vs ENG Live: चायकाल
चायकाल तक इंग्लैंड ने आठ विकेट गंवाकर 194 रन बना लिए हैं। फिलहाल बेन फोक्स आठ रन और शोएब बशीर पांच रन बनाकर क्रीज पर हैं। पहले सत्र में इंग्लैंड ने दो विकेट गंवाकर 100 रन बनाए थे। दूसरे सत्र में इंग्लिश टीम ने 29.3 ओवर में 94 रन बनाए और छह विकेट गंवा दिए। कुलदीप ने पांच विकेट लिए हैं। वहीं, अश्विन को दो विकेट मिले। जडेजा ने एक विकेट लिया है।01:52 PM, 07-Mar-2024
IND vs ENG Live: अपने 100वें टेस्ट में अश्विन का कमाल
रविचंद्रन अश्विन ने अपने 100वें टेस्ट में कमाल करते हुए एक ही ओवर में दो विकेट झटके हैं। उन्होंने इंग्लैंड की पारी के 50वें ओवर में टॉम हार्टले और मार्क वुड को पवेलियन भेजा। हार्टले छह रन बना सके, जबकि वुड खाता नहीं खोल सके। ओवर की दूसरी गेंद पर अश्विन ने हार्टले को पडिक्कल के हाथों कैच कराया, जबकि चौथी गेंद पर वुड को स्लिप में रोहित के हाथों कैच कराया। फिलहाल शोएब बशीर और बेन फोक्स क्रीज पर हैं।01:39 PM, 07-Mar-2024
IND vs ENG Live: इंग्लैंड को छठा झटका
इंग्लैंड को 175 के स्कोर पर छठा झटका लगा। इसी स्कोर पर इंग्लिश टीम ने तीन विकेट गंवा दिए हैं। 175 पर ही जॉनी बेयरस्टो आउट हुए थे। इसके बाद जो रूट भी इसी स्कोर पर पवेलियन लौटे। अब कप्तान बेन स्टोक्स भी पवेलियन लौट गए हैं। वह खाता भी नहीं खोल सके। कुलदीप ने उन्हें एल्बीडब्ल्यू आउट किया। यह कुलदीप की पांचवीं सफलता रही। टेस्ट में चौथी बार उन्होंने पारी में पांच विकेट लिए हैं। 136 पर इंग्लैंड के दो विकेट गिरे थे। इसके बाद 39 रन बनाने में इंग्लिश टीम ने तीन और विकेट गंवा दिए हैं। जडेजा ने पांचवें विकेट के रूप में जो रूट को पवेलियन भेजा। वह 26 रन बना सके। फिलहाल कप्तान बेन स्टोक्स और बेन फोक्स क्रीज पर हैं। इससे पहले कुलदीप ने चार विकेट झटके। उन्होंने जैक क्राउली (79), बेन डकेट (27), ओली पोप (11) और जॉनी बेयरस्टो (29) को आउट किया। फिलहाल टॉम हार्टले और बेन फोक्स क्रीज पर हैं।01:31 PM, 07-Mar-2024