फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने दूसरी पारी में 128 रन पर गंवाए पांच विकेट, पंत-नीतीश क्रीज पर

Sat, 07 Dec 2024 05:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 07 Dec 2024 05:05 PM IST
खास बातें

India vs Australia : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय पारी लड़खड़ा गई। भारत ने दूसरी पारी में अपने पांच विकेट 128 रन पर गंवा दिए हैं और वह अभी 29 रन पीछे है। भारत पर हार का खतरा मंडरा रहा है और अब सारा दारोमदार ऋषभ पंत तथा नीतीश रेड्डी पर है। 

विज्ञापन
IND vs AUS : India vs Australia Pink Ball Test Scorecard BGT 2nd Match Adelaide Oval News Updates
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

05:04 PM, 07-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: दूसरे दिन का खेल समाप्त

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेला जा रहा दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 337 रन बनाकर 157 रनों की बढ़त हासिल की थी। भारतीय टीम की बल्लेबाजी दूसरी पारी में खराब रही और टीम ने 128 रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिए। भारतीय टीम अब भी ऑस्ट्रेलिया से 29 रन पीछे है। स्टंप्स के समय ऋषभ पंत 28 रन और नीतीश रेड्डी 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने दो-दो विकेट लिए, जबकि मिचेल स्टार्क को एक विकेट मिला। 

ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में ऑलआउट करने के बाद उतरी भारतीय टीम की बल्लेबाजी दूसरी पारी में बेहद खराब रही। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की ओपनिंग जोड़ी विफल रही और टीम को मजबूत शुरुआत नहीं दिला सकी। सबसे पहले राहुल आउट हुए जिन्हें कमिंस ने सात रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। फिर बोलैंड ने यशस्वी (24) और विराट कोहली (11) को आउट कर भारत को दोहरा झटका दिया। शुभमन गिल भी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके और उन्हें 28 रन के स्कोर पर स्टार्क ने बोल्ड किया। कप्तान रोहित शर्मा की खराब फॉर्म दूसरी पारी में भी जारी रही जो कमिंस की गेंद पर छह रन बनाकर पवेलियन लौटे।  

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 337 रन बनाए। भारत ने अपनी पहली पारी में 180 रन बनाए थे। ट्रेविस हेड ने 140 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं, भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने चार-चार विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को एक विकेट पर 86 रन से आगे खेलना शुरू किया और 251 रन बनाने में आखिरी के नौ विकेट गंवा दिए। शुरुआती सत्र में टीम ने मैकस्वीनी (39), स्टीव स्मिथ (2) और मार्नस लाबुशेन के रूप में तीन विकेट गंवाए। लाबुशेन ने 64 रन बनाए। मैकस्वीनी और स्मिथ को बुमराह ने आउट किया, जबकि लाबुशेन को नीतीश रेड्डी ने आउट किया।
04:44 PM, 07-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: भारत को लगा पांचवां झटका

तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को बोल्ड कर भारत को पांचवां झटका दिया है। रोहित 15 गेंदों पर छह रन बनाकर पवेलियन लौटे। इससे पहले मिचेल स्टार्क की गेंद पर रोहित आउट होने से बचे थे, लेकिन गेंद नो बॉल हो गई थी। हालांकि, रोहित इसका फायदा नहीं उठा सके। 105 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई है और वह ऑस्ट्रेलिया से फिलहाल 52 रन पीछे चल रही है। 
विज्ञापन
04:24 PM, 07-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: भारत को चौथा झटका

86 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा। मिचेल स्टार्क ने शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड किया। वह 30 गेंद में 28 रन बना सके। फिलहाल रोहित शर्मा और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं। इसमें तीन चौके शामिल हैं। भारत अब भी ऑस्ट्रेलिया से 71 रन पीछे है।
04:08 PM, 07-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: कोहली भी आउट

दूसरी पारी में 66 के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा। बोलैंड ने विराट कोहली को विकेटकीपर कैरी के हाथों कैच कराया। वह 11 रन बना सके। फिलहाल ऋषभ पंत और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। भारत अब भी ऑस्ट्रेलिया से 91 रन पीछे है। 
03:35 PM, 07-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: 42 पर दूसरा झटका

भारत को दूसरा झटका बोलैंड ने दिया। उन्होंने 42 रन के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल को अपना शिकार बनाया। वह 31 गेंदों में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।
03:13 PM, 07-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: 12 पर भारत को पहला झटका

भारत को दूसरी पारी में 12 के स्कोर पर पहला झटका लगा। कमिंस ने केएल राहुल को विकेटकीपर कैरी के हाथों कैच कराया। वह सात रन बना सके। फिलहाल शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:04 PM, 07-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: भारत की दूसरी पारी जारी

भारत की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है। टीम इंडिया ने दो ओवर में बिना विकेट गंवाए पांच रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर हैं। भारत को जीत के लिए इस पारी में अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी और आज बाकी बचे समय में विकेट नहीं गंवाना होगा।
02:45 PM, 07-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने 337 रन बनाए

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 337 रन बनाए। भारत ने अपनी पहली पारी में 180 रन बनाए थे। इस लिहाज से ऑस्ट्रेलिया को 157 रन की बढ़त हासिल है। ट्रेविस हेड ने 140 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं, भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने चार-चार विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को एक विकेट पर 86 रन से आगे खेलना शुरू किया और 251 रन बनाने में आखिरी के नौ विकेट गंवा दिए। शुरुआती सत्र में टीम ने मैकस्वीनी (39), स्टीव स्मिथ (2) और मार्नस लाबुशेन के रूप में तीन विकेट गंवाए। लाबुशेन ने 64 रन बनाए। मैकस्वीनी और स्मिथ को बुमराह ने आउट किया, जबकि लाबुशेन को नीतीश रेड्डी ने आउट किया। उस्मान ख्वाजा को शुक्रवार को बुमराह ने आउट किया था।

इसके बाद दूसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने खूब रन बनाए और टेस्ट करियर का आठवां शतक जड़ा। उन्होंने 141 गेंद में 17 चौके और चार छक्के की मदद से 140 रन की पारी खेली। मिचेल मार्श नौ रन, एलेक्स कैरी 15 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया को आठवां झटका पैट कमिंस के रूप में लगा। बुमराह ने पैट कमिंस को क्लीन बोल्ड किया। कमिंस 12 रन बना सके। डिनर ब्रेक के बाद मिचेल स्टार्क भी 18 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, सिराज ने बोलैंड (0) कर ऑस्ट्रेलिया की पारी को खत्म किया। बुमराह और सिराज के अलावा नीतीश रेड्डी और अश्विन को एक-एक विकेट मिला।
02:34 PM, 07-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को नौवां झटका

332 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को नौवां झटका लगा। डिनर के तुरंत बाद सिराज ने मिचेल स्टार्क को हर्षित राणा के हाथों कैच कराया। वह 18 रन बना सके। फिलहाल नाथन लियोन और स्कॉट बोलैंड क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की बढ़त फिलहाल 152 रन की है।
02:11 PM, 07-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: डिनर ब्रेक

ऑस्ट्रेलिया को 332 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। जसप्रीत बुमराह ने पैट कमिंस को क्लीन बोल्ड किया। कमिंस 12 रन बना सके। उनके आउट होते ही अंपायर ने डिनर ब्रेक की घोषणा की। ऑस्ट्रेलिया की भारत पर कुल बढ़त 152 रन की हो चुकी है। भारत ने अपनी पहली पारी में 180 रन बनाए थे। मिचेल स्टार्क 18 रन बनाकर नाबाद हैं। 

ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को एक विकेट पर 86 रन से आगे खेलना शुरू किया। शुरुआती सत्र में टीम ने मैकस्वीनी (39), स्टीव स्मिथ (2) और मार्नस लाबुशेन के रूप में तीन विकेट गंवाए। लाबुशेन ने 64 रन बनाए। मैकस्वीनी और स्मिथ को बुमराह ने आउट किया, जबकि लाबुशेन को नीतीश रेड्डी ने आउट किया। उस्मान ख्वाजा को शुक्रवार को बुमराह ने आउट किया था। इसके बाद दूसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने खूब रन बनाए और टेस्ट करियर का आठवां शतक जड़ा। उन्होंने 141 गेंद में 17 चौके और चार छक्के की मदद से 140 रन की पारी खेली। मिचेल मार्श नौ रन, एलेक्स कैरी 15 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए अभी तक बुमराह ने चार और मोहम्मद सिराज ने दो विकेट लिए हैं। नीतीश रेड्डी और अश्विन को एक-एक विकेट मिला है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed