फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs IRE Highlights: अंडर-19 विश्व कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, आयरलैंड को 201 रन से हराया; मुशीर का शतक

Thu, 25 Jan 2024 08:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्लोमफोंटेन (द. अफ्रीका)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्लोमफोंटेन (द. अफ्रीका) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 25 Jan 2024 08:22 PM IST
खास बातें

India U19 vs Ireland U19 World Cup Highlights: अंडर-19 विश्व कप में भारत ने लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में एशियाई चैंपियन बांग्लादेश को करारी शिकस्त दी थी। अब दूसरे मैच में आयरलैंड को 201 रन से हराया है। इस जीत के साथ ही भारत का अगले चरण में खेलना तय हो गया है।

विज्ञापन
India U19 vs Ireland U19 Live Cricket Score, Commentary IND U19 vs IRE U19 Live Updates Scorecard World Cup
मुशीर खान - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

08:18 PM, 25-Jan-2024

IND U19 vs IRE U19 Live: भारत की लगातार दूसरी जीत

अंडर-19 विश्व कप में यह भारतीय टीम की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले भारत ने बांग्लादेश को हराया था। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट खोकर 301 रन बनाए थे। इसके जवाब में आयरलैंड की टीम 29.4 ओवर में 100 रन ही बना पाई और 201 रन से हार गई। भारत के लिए मुशीर खान ने 118 रन बनाए। कप्तान उदय सहारन ने 75 रन की पारी खेली। वहीं, गेंद के साथ नमन तिवारी ने चार विकेट लिए। सैमी पांडे को तीन विकेट मिले। आयरलैंड के लिए डेनियल फोर्किन ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए। उनके अलावा ओलिवर रिले (15 रन), रेयान हंटर (13 रन) और जॉर्डन नील (11 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। आयरलैंड के ओलिवर रिले ने तीन और जॉन मैकनली ने दो विकेट लिए।
08:17 PM, 25-Jan-2024

IND U19 vs IRE U19 Live: भारत ने आयरलैंड को हराया

फिन लुट्टन 28 गेंद में सात रन बनाकर आउट हुए। भारतीय कप्तान उदय सहारन ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर भारतीय टीम को जीत दिलाई। 
विज्ञापन
08:16 PM, 25-Jan-2024

IND U19 vs IRE U19 Live: आयरलैंड का नौवां विकेट गिरा

84 रन पर आयरलैंड का नौवां विकेट गिरा है। ओलिवर रिले 26 गेंद में 1 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मुरुगन अभिषेक ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। 
08:15 PM, 25-Jan-2024

IND U19 vs IRE U19 Live: आयरलैंड का आठवां विकेट गिरा

45 रन पर आयरलैंड का आठवां विकेट गिरा है। कियान हिल्टन 19 गेंद में नौ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। नमन तिवारी ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया।
08:14 PM, 25-Jan-2024

IND U19 vs IRE U19 Live: आयरलैंड का सातवां विकेट गिरा

45 रन पर आयरलैंड का सातवां विकेट गिरा है। कार्सन मैकलॉग पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। सौमी पांडे ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया।
08:12 PM, 25-Jan-2024

IND U19 vs IRE U19 Live: आयरलैंड का छठा विकेट गिरा

44 रन पर आयरलैंड का छठा विकेट गिरा है। जॉन मैकनली ने आठ गेंदों का सामना किया, लेकिन अपना खाता नहीं खोल पाए। दसून गोवडा ने उन्हें मुरुगन अभिषेक के हाथों कैच कराया। अब भारत की टीम जीत के करीब पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:11 PM, 25-Jan-2024

IND U19 vs IRE U19 Live: आयरलैंड का पांचवां विकेट गिरा

41 रन पर आयरलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। मैकडरा कॉसग्रेव पांच गेंद में तीन रन बनाकर आउट हुए। सौमी पांडे की गेंद पर अरावेली अवनीश ने उन्हें स्टंप आउट किया।
08:10 PM, 25-Jan-2024

IND U19 vs IRE U19 Live: आयरलैंड का चौथा विकेट गिरा

38 रन पर आयरलैंड का चौथा विकेट गिरा है। स्कॉट मैकबेथ आठ गेंद में दो रन बनाकर आउट हो चुके हैं। नमन तिवारी ने उन्हें मुशीर खान के हाथों कैच कराया।
08:07 PM, 25-Jan-2024

IND U19 vs IRE U19 Live: आयरलैंड का तीसरा विकेट गिरा

32 रन पर आयरलैंड का तीसरा विकेट गिरा है। कप्तान फिलिप्स ले रॉक्स खाता खोले बिना आउट हो चुके हैं। उन्होंने तीन गेंदों का सामना किया। नमन तिवारी ने उन्हें अवनीश अरवेल्ली के हाथों कैच कराया।
08:05 PM, 25-Jan-2024

IND U19 vs IRE U19 Live: आयरलैंड का दूसरा विकेट गिरा

31 रन पर आयरलैंड का दूसरा विकेट गिरा है। रेयान हंटर 24 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। नमन तिवारी ने उन्हें प्रियांशू मोलिया के हाथों कैच कराया।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed