IND vs AUS U19 Semi-Final: लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया को 96 रन से हराया
{"_id":"61fa70efa0d3201bfa3753f0","slug":"india-u19-vs-australia-u19-world-cup-semi-final-match-live-cricket-score-ind-u19-vs-aus-u19-coolidge-cricket-ground-antigua-match-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS U19 Semi-Final: लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया को 96 रन से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 03 Feb 2022 01:47 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटिगुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटिगुआ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:47 AM IST
खास बातें
U19 World Cup 2022 Semi Final IND U19 vs AUS U19: भारतीय टीम लगातार चौथी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। फाइनल में पांच फरवरी को भारत का सामना इंग्लैंड से होगा।
विज्ञापन
भारत बनाम बांग्लादेश अंडर-19 विश्व कप मैच
- फोटो : twitter@BCCI
लाइव अपडेट
01:40 AM, 03-Feb-2022
सबसे ज्यादा आठवीं बार फाइनल में टीम इंडिया
टीम इंडिया वेस्टइंडीज में खेले जा रहे अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में पहुंच गई है। एंटिगुआ के कूलीज क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 96 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 290 रन बनाए। भारत की ओर से कप्तान यश धुल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 110 रन बनाए।वहीं, उपकप्तान शेख रशीद ने 94 रन की पारी खेली। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 41.5 ओवर में 194 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से लचलन शॉ ने 51 रन की पारी खेली। फाइनल में भारत का सामना 1998 की चैंपियन इंग्लैंड से होगा। यह मैच पांच फरवरी को सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस जीत के साथ चार बार की चैंपियन भारतीय टीम लगातार चौथी बार और रिकॉर्ड आठवीं बार फाइनल में पहुंच गई है। भारत के नाम अंडर-19 विश्व कप में सबसे ज्यादा बार फाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड है। टीम इंडिया 2000, 2006, 2008, 2012, 2016, 2018, 2020 और इस साल फाइनल में पहुंची है। भारत ने 2000, 2008, 2012 और 2018 में विश्व कप जीता था। वहीं, 2006, 2016 और 2020 में फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।
अंडर-19 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है। दोनों टीमों के बीच कुल आठ मैच खेले गए हैं। इसमें से टीम इंडिया ने छह और ऑस्ट्रेलिया ने दो मैच जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस टूर्नामेंट में भारत पिछले 24 सालों में एक भी मुकाबला नहीं हारा है। 1998 में आखिरी बार ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के खिलाफ जीत हासिल की थी।
1998 के बाद इस टूर्नामेंट में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुल छह मुकाबले खेले गए हैं और सभी में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की। भारत ने नॉकआउट मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल चार मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की। टीम इंडिया ने 2012 और 2018 के अंडर-19 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को ही हराया था। इसके अलावा 2000 के सेमीफाइनल में भी टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई थी।
01:13 AM, 03-Feb-2022
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को आठवां झटका
167 रन पर ऑस्ट्रेलिया को आठवां झटका लगा। स्पिनर कौशल तांबे ने जैक सिनफिल्ड को विकेटकीपर दिनेश बाना के हाथों कैच कराया। वे 14 गेंदों पर 20 रन बना सके। फिलहाल टॉम व्हाइटनी और लचलन शॉ 48 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 37 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट गंवाकर 172 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
12:55 AM, 03-Feb-2022
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका
125 रन पर ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका लगा। विक्की ओस्तवाल ने टोबियास स्नेल को क्लीन बोल्ड किया। वे चार रन बना सके। 33 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट गंवाकर 134 रन बना लिए हैं। फिलहाल लचलन शॉ और जैक सिनफिल्ड क्रीज पर हैं। विक्की ने अब तक तीन विकेट लिए हैं। वहीं, निशांत सिंधू ने दो विकेट झटके हैं।12:45 AM, 03-Feb-2022
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका
119 रन पर ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका लगा। विक्की ओस्तवाल ने विलियम साल्जमैन को कॉट एंड बोल्ड किया। साल्जमैन सात रन बना सके। 30 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट गंवाकर 119 रन बना लिए हैं। फिलहाल लचलन शॉ और टोबियास स्नेल क्रीज पर हैं।12:28 AM, 03-Feb-2022
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौटी
101 रन पर ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। निशांत सिंधू ने निवेथन राधाकृष्णन को आउट कर टीम इंडिया को पांचवीं सफलता दिलाई। निवेथन 11 रन बनाकर आउट हुए। सिंधू को मिली ये दूसरी सफलता थी। इससे पहले उन्होंने कप्तान कूपर को भी पवेलियन भेजा था। फिलहाल विलियम साल्जमैन और लचलन शॉ क्रीज पर हैं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 291 रन का लक्ष्य रखा है।12:13 AM, 03-Feb-2022
IND vs AUS Live Score: 14 रन बनाने में तीन विकेट गंवाए
83 रन के कुल स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट गंवा दिए हैं। कप्तान कूपर कोनोली नौ गेंदों पर तीन रन बनाकर आउट हुए। उन्हें निशांत सिंधू ने शेख रशीद के हाथों कैच कराया। 16वें ओवर तक ऑस्ट्रेलिया एक विकेट पर 71 रन था। इसके बाद अगले पांच ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 14 रन बनाने में तीन विकेट गंवा दिए। कूपर के अलावा कैंपबेल केलावे 30 रन और कोरी मिलर 38 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल लचलन शॉ और निवेथन राधाकृष्णन क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:08 AM, 03-Feb-2022
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका
73 रन पर ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका लगा। कोरी मिलर के बाद कैंपबेल केलावे भी पवेलियन लौट गए। उन्हें विक्की ओस्तवाल ने निशांत सिंधू के हाथों कैच कराया। कैंपबेल 53 गेंदों पर 30 रन बना सके।11:53 PM, 02-Feb-2022
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा
अंगकृष रघुवंशी ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दिया है। उन्होंने अच्छी लय में दिख रहे कोरी मिलर को विकेटों के सामने फंसाकर पवेलियन भेजा। कोरी ने 46 गेंदों में छह चौकों की मदद से 38 रन बनाए। भारतीय कप्तान यश धुल का फैसला सही साबित हुआ। पार्ट टाइम गेंदबाज ने भारत को सफलता दिलाई है। अंगकृष की यह गेंद बिना घूमे सीधे स्टंप की तरफ जा रही थी और मिलर इसे लेग साइड में खेलने के प्रयास में थे। हालांकि वो थोड़ा जल्दी खेल गए और गेंद सीधे उनके पैर में लगी। अंपायर के लिए यह आसान फैसला था और वो आउट करार दिए गए।68 रन की साझेदारी तोड़ने के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाने की कोशिश करेगी। अगर भारत के गेंदबाज जल्दी ही दो विकेट और ले लेते हैं तो भारतीय टीम मैच में वापस लौट सकती है।
11:44 PM, 02-Feb-2022
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 56/1
15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट गंवाकर 65 रन बना लिए हैं। फिलहाल कोरी मिलर 33 रन और कैंपबेल 19 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच पचास रन की साझेदारी भी हो चुकी है।11:17 PM, 02-Feb-2022