फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs WI HIGHLIGHTS: भारत ने जीता 1000वां वनडे मैच, वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराकर सीरीज में ली 1-0 की बढ़त

Sun, 06 Feb 2022 07:57 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 06 Feb 2022 07:57 PM IST
खास बातें

India vs West Indies (IND vs WI) 1st ODI HIGHLIGHTS: भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे में छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने अपने 1000वें वनडे मैच को दमदार अंदाज में जीता। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज को 176 रन पर समेटने के बाद टीम इंडिया ने रोहित शर्मा (60) की अर्धशतकीय पारी की मदद से 132 गेंद शेष रहते बाजी अपने नाम कर ली।

विज्ञापन
IND vs WI 1st ODI Indian Cricket Team wins their 1000th ODI, defeated west indies in 1st match at narendra modi stadium
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : twitter@BCCI

लाइव अपडेट

07:47 PM, 06-Feb-2022

भारत ने 132 गेंद शेष रहते जीता मुकाबला

भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे में छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने अपने 1000वें वनडे मैच को दमदार अंदाज में जीता। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज को 176 रन पर समेटने के बाद टीम इंडिया ने रोहित शर्मा (60) की अर्धशतकीय पारी की मदद से 132 गेंद शेष रहते बाजी अपने नाम कर ली।
07:39 PM, 06-Feb-2022

सूर्यकुमार-हूडा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी 

सूर्यकुमार यादव और दीपक हूडा ने पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। दोनों ने मिलकर शानदार बल्लेबाजी की है और टीम को जीत के करीब ले गए हैं।
विज्ञापन
07:30 PM, 06-Feb-2022

भारत को जीत के लिए 20 रन की दरकार 

सूर्यकुमार यादव और दीपक हूडा पांचवें विकेट के लिए साथ मिलकर एक अहम साझेदारी कर रहे हैं। भारत को अब जीत के लिए सिर्फ 20 रन की जरुरत है। 24 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 157/4, दीपक हूडा (17*), सूर्यकुमार यादव (22*)
 
07:11 PM, 06-Feb-2022

भारत को जीत के लिए 40 रन की दरकार 

भारतीय टीम जीत की तरफ तेजी से बढ़ रही है। सूर्यकुमार यादव और दीपक हूडा इस वक्त क्रीज पर हैं और टीम के स्कोर को आगे बढ़ा रहे हैं। 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 137/4, सूर्यकुमार यादव (13*), दीपक हुड्डा (7*)

 
07:08 PM, 06-Feb-2022

ऋषभ पंत रन आउट 

भारत ने ऋषभ पंत के रूप में अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। पंत 11 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए। सूर्यकुमार यादव की स्ट्रेट ड्राइव पर गेंदबाज जोसेफ ने गेंद की दिशा में अपना पैर लगाया और फिर गेंद जाकर विकेट पर लगी, पंत क्रीज से बाहर थे इसलिए उन्हें वापस जाना पड़ा।
06:46 PM, 06-Feb-2022

भारत के 100 रन पूरे 

भारतीय टीम ने अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। हालांकि टीम ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के महत्वपूर्ण विकेट भी गंवाए हैं। इशान और पंत इस वक्त क्रीज पर हैं और भारत को जीत के लिए 76 रनों की जरुरत है। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 101/2, इशान किशन (20*), ऋषभ पंत (5*)
 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:39 PM, 06-Feb-2022

भारत को दोहरा झटका 

अल्ज़ारी जोसेफ़ ने भारतीय टीम को एक ही ओवर में दिए दो बड़े झटके। उन्होंने सबसे पहले रोहित को पहली गेंद पर 60 रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया और इसके बाद पांचवीं गेंद पर विराट को केमार रोच के हाथों कैच कराया। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 93/2, ऋषभ पंत (0*), इशान किशन (17*)
06:26 PM, 06-Feb-2022

रोहित का अर्धशतक पूरा 

कप्तान रोहित शर्मा ने लगाया अपना 44वां वनडे अर्धशतक। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की।
06:23 PM, 06-Feb-2022

पहला पावरप्ले समाप्त 

रोहित शर्मा ने पहले पावरप्ले के आखिरी ओवर में 15 रन जड़े। उन्होंने केमार रोच के ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 67/0, रोहित शर्मा (46*), इशान किशन (14*)

 
06:10 PM, 06-Feb-2022

भारत के 50 रन पूरे 

रोहित शर्मा और इशान किशन ने मिलकर भारत को एक मजबूत शुरुआत दिलाई है। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 50 रन से अधिक की साझेदारी कर ली है। 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 52/0, इशान किशन (14*), रोहित शर्मा (31*)
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed