IND A vs SA A Highlights: दक्षिण अफ्रीका-ए ने पहले दिन बनाए 299 /9, हम्जा-रुबीन के अर्धशतक; तनुष चमके
{"_id":"6902e083097dee17e503b190","slug":"india-a-vs-south-africa-a-multiday-first-class-match-live-score-updates-bcci-coe-ground-bengaluru-2025-10-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND A vs SA A Highlights: दक्षिण अफ्रीका-ए ने पहले दिन बनाए 299 \/9, हम्जा-रुबीन के अर्धशतक; तनुष चमके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 30 Oct 2025 05:31 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 30 Oct 2025 05:31 PM IST
खास बातें
India-A vs South Africa A Multiday First Class Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका की ए टीमों के बीच पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच के शुरुआती दिन का खेल समाप्त हो गया है। दक्षिण अफ्रीका ए ने पहली पारी में नौ विकेट पर 299 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
ऋषभ पंत
- फोटो : BCCI X
लाइव अपडेट
05:31 PM, 30-Oct-2025
IND A vs SA A Live: पहले दिन का खेल समाप्त
दक्षिण अफ्रीका ए ने भारत ए के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच के शुरुआती दिन पहली पारी में नौ विकेट पर 299 रन बनाए हैं। भारत ए ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। दक्षिण अफ्रीका ए के लिए जॉर्डन हर्नमैन, जुबैर हम्जा और रुबीन हर्नमैन ने अर्धशतक लगाए। जॉर्डन ने 71 रन बनाए, जबकि हम्जा ने 66 और रुबीन ने 54 रन बनाए। इसके अलावा तियान वान वुरेन ने 46 रनों का योगदान दिया। स्टंप्स के समय शेपो मोरेकी चार रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थीं। भारत के लिए तुनष कोटियान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि मानव सुथार को दो विकेट मिले। खलील अहमद, अंशुल कंबोज और गुरनुर बरार को एक-एक सफलता मिली।05:00 PM, 30-Oct-2025
IND A vs SA A Live: दक्षिण अफ्रीका के सात विकेट गिरे
दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे सत्र में सात विकेट गंवाकर 285 रन बना लिए हैं। फिलहाल तियान वान वूरेन और शेपो मोरेकी क्रीज पर हैं। जॉर्डन हर्मेन 71 रन और जुबैर हमजा 66 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रुबिन हर्मेन ने 54 रन की पारी खेली। भारत की ओर से अब तक तनुष कोटियान ने चार विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
12:54 PM, 30-Oct-2025
IND A vs SA A Live: दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका
दक्षिण अफ्रीका ए को 136 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। गुरनूर बरार ने जुबैर हमजा को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह 66 रन बना सके। फिलहाल जॉर्डन हर्मेन 58 रन बनाकर क्रीज पर हैं। हर्मेन और हमजा के बीच 130 रन की साझेदारी हुई। सिनोकवाने खाता खोले बिना अंशुल कंबोज के शिकार बने थे।10:52 AM, 30-Oct-2025
IND A vs SA A Live: द. अफ्रीका का स्कोर 50 के पार
दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट पर 57 रन बना लिए हैं। टीम को पहला झटका चौथे ओवर में सिनोकवाने के रूप में लगा। वह खाता खोले बिना आउट हुए। उन्हें अंशुल कंबोज ने आउट किया। फिलहाल जॉर्डन हर्मेन 23 रन और जुबैर हमजा 25 रन बनाकर क्रीज पर हैं।09:27 AM, 30-Oct-2025
IND A vs SA A Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत-ए: ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), साई सुदर्शन, आयुष म्हात्रे, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, आयुष बदोनी, तनुष कोटियान, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, गुरनूर बरार, खलील अहमद।दक्षिण अफ्रीका-ए: मार्कीज एकरमैन (कप्तान), जॉर्डन हर्मेन,लीसोगो सिनोकवाने, जुबैर हमजा, रुबीन हर्मेन, रिवाल्डो मूनसामी (विकेटकीपर), तियान वान वूरेन, प्रेनेलन सुब्रायण, शेपो मोरेकी।
09:25 AM, 30-Oct-2025
IND A vs SA A Live: लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी
मैच की शुरुआत सुबह साढ़े नौ बजे (भारतीय समयानुसार) होगी।कहां देखें लाइव टेलीकास्ट
यह मुकाबला टीवी पर लाइव प्रसारित नहीं किया जाएगा।
कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग
भारत-ए बनाम दक्षिण अफ्रीका-ए पहला अनऑफिशियल टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा लाइव अपडेट्स आप यहां अमर उजाला की वेबसाइट और ऐप पर पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:24 AM, 30-Oct-2025
IND A vs SA A Live: तेज गेंदबाजों पर भी रहेगी निगाह
गेंदबाजी विभाग में सभी की निगाहें गुरनूर बरार और खलील अहमद पर होंगी। दोनों के प्रदर्शन से यह तय हो सकता है कि भविष्य में टेस्ट टीम में उनका स्थान बन सकता है या नहीं।स्पिन विभाग में सरांश जैन, मानव सूथार, और हर्ष दुबे की तिकड़ी भारत के अगले जेनरेशन के रेड-बॉल स्पिनर्स के रूप में अहम झलक पेश करेगी। इन स्पिनर्स के सामने ऋषभ पंत की कीपिंग स्किल्स और रिफ्लेक्स की भी परीक्षा होगी।
09:22 AM, 30-Oct-2025
IND A vs SA A Live: सुदर्शन-जगदीशन पर भी नजरें
ऋषभ पंत की वापसी पर सभी की नजरें तो होंगी ही, लेकिन टीम के उप-कप्तान साई सुदर्शन पर भी खास ध्यान रहेगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया सीरीज में उन्होंने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था। इस मैच में देवदत्त पडिक्कल और एन जगदीशन भी रन बनाकर फॉर्म में लौटने की कोशिश करेंगे।09:22 AM, 30-Oct-2025
IND A vs SA A Live: पंत पर रहेंगी नजरें
भारतीय कप्तान पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच में पंत पर सभी की नजरें होंगी। वह अगस्त में इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हो गए थे। गेंद उनके पैर पर लगी थी और अंगुली टूट गई थी। इसके बाद वह लगभग तीन महीने क्रिकेट से दूर रहे। अब वह वापसी करने जा रहे हैं।09:13 AM, 30-Oct-2025