IND-W vs THAI-W T20: भारत ने थाईलैंड को नौ विकेट से हराया, छह ओवर के अंदर लक्ष्य का पीछा किया
{"_id":"6343c5dd6db5170a8433f0df","slug":"ind-w-vs-thai-w-live-cricket-score-india-w-vs-thailand-w-asia-cup-2022-t20i-19th-match-at-sylhet-stadium","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND-W vs THAI-W T20: भारत ने थाईलैंड को नौ विकेट से हराया, छह ओवर के अंदर लक्ष्य का पीछा किया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mon, 10 Oct 2022 02:58 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलहट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलहट
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 10 Oct 2022 02:58 PM IST
खास बातें
Live Cricket Score, India-W vs Thailand-W (IND-W vs THAI-W) T20 Asia Cup 2022 : नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिला एशिया कप में भारत का आखिरी ग्रुप मैच थाईलैंड के साथ है। भारत ने अब तक पांच में चार मुकाबलों में जीत हासिल की है। टीम इंडिया अपना आखिरी मैच जीतकर सेमीफाइनल में जाना चाहेगी। अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज भारत का फाइनल खेलना तय है, लेकिन टीम इंडिया यह मैच जीतकर अपनी लय बरकरार रखना चाहेगी। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। थाईलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने सिर्फ 38 रन का लक्ष्य रखा और भारत ने छह ओवर के अंदर एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम बनाम थाईलैंड महिला टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
02:49 PM, 10-Oct-2022
भारत ने नौ विकेट से थाईलैंड को हराया
भारत ने थाईलैंड को नौ विकेट से हरा दिया है। थाईलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने सिर्फ 38 रन का लक्ष्य रखा था और भारतीय टीम ने छह ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सब्बिनेनी मेघना ने 20 और पूजा वस्त्राकर ने 12 रन बनाए। भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। यहां भारत का सामना बांग्लादेश या थाईलैंड की टीम के साथ हो सकता है। भारत ने अपने छह में से पांच ग्रुप मैच जीते हैं और अंक तालिका में पहले स्थान पर है।02:30 PM, 10-Oct-2022
IND-W vs THAI-W T20 Live: भारत का पहला विकेट गिरा
17 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा है। शेफाली वर्मा छह गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। बूचथम की गेंद पर टिपॉच ने उनका कैच पकड़ा। भारतीय टीम इस मैच में भी काफी प्रयोग कर रही है। कप्तान स्मृति मंधाना ने इस मैच में पारी की शुरुआत नहीं की और तीसरे नंबर पर पूजा वस्त्राकर को बल्लेबाजी के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
02:28 PM, 10-Oct-2022
IND-W vs THAI-W T20 Live: भारतीय टीम जीत के करीब
38 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम जीत के करीब पहुंच गई है। सब्बिनेनी मेघना और शेफाली वर्मा शानदार बल्लेबाजी कर रही हैं। भारत का स्कोर 15 रन के पार जा चुका है।02:24 PM, 10-Oct-2022
IND-W vs THAI-W T20 Live: भारत की धीमी शुरुआत
38 रन के छोटे स्कोर का पीछा करते हुए भारत ने धीमी शुरुआत की है। टीम इंडिया ने पहले ओवर में तीन रन बनाए हैं। भारत के लिए शेफाली वर्मा और सब्बिनेनी मेघना ने पारी की शुरुआत की है।02:10 PM, 10-Oct-2022
IND-W vs THAI-W T20 Live: 37 रन पर सिमटी थाईलैंड की टीम
थाईलैंड के बल्लेबाजों ने इस मैच में बेहद खराब प्रदर्शन किया और पूरी सिर्फ 37 रन के स्कोर पर सिमट गई। दीप्ती शर्मा ने तिपात्चा को राजेश्वरी गायकवाड़ के हाथों कैच कराया। उन्होंने 10 गेंद में पांच रन बनाए। इसके बाद मेघना सिंह ने बूचंतम को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर दिया और थाईलैंड की पारी समाप्त कर दी। उन्होंने 17 गेंद में सात रन बनाए।भारत के सामने जीत के लिए सिर्फ 38 रन का लक्ष्य है। भारत के लिए स्नेह राणा ने तीन विकेट लिए। दीप्ती शर्मा और राजेश्वरी गायकवाड़ को दो-दो विकेट मिले। मेघना सिंह ने एक विकेट लिया।
01:57 PM, 10-Oct-2022
IND-W vs THAI-W T20 Live: थाईलैंड के आठ विकेट गिरे
थाईलैंड की बल्लेबाजों ने इस मैच में बेहद खराब प्रदर्शन किया है। 28 रन के स्कोर पर टीम के आठ विकेट गिर चुके हैं। रोसनन कनोह 11वें ओवर में स्नेह राणा का शिकार बनीं। उन्होंने चार गेंदों का सामना किया, लेकिन अपना खाता नहीं खोल पाईं। इसके बाद 12वें ओवर में ओनिचा कमचोंपू को राजेश्वरी गायकवाड़ ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। ओनिचा भी अपना खाता नहीं खोल पाईं। 14 ओवर के बाद थाईलैंड का स्कोर आठ विकेट पर 36 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:41 PM, 10-Oct-2022
IND-W vs THAI-W T20 Live: थाईलैंड का छठा विकेट गिरा
थाईलैंड की बल्लेबाजों के लिए यह मैच बेहद खराब रहा है। 24 रन के स्कोर पर टीम के छह विकेट गिर चुके हैं। सोरनारिन टिपॉच पारी के नौवें ओवर में दो रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने सिर्फ छह गेंदों का सामना किया। उनके बाद फनिता माया भी 10वें ओवर में आउट हो गईं। उन्होंने छह गेंदों में एक रन बनाया और राजेश्वरी गायकवाड़ ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। 10 ओवर के बाद थाईलैंड की महिला टीम का स्कोर छह विकेट पर 25 रन है।01:36 PM, 10-Oct-2022
IND-W vs THAI-W T20 Live: थाईलैंड के चार विकेट गिरे
पावरप्ले खत्म होने के बाद थाईलैंड की बल्लेबाजी पूरी तरह फेल साबित हुई। सातवें ओवर में कप्तान चाईवाई रन आउट हो गईं। मेघना सिंह के शानदार थ्रो पर विकेटकीपर ऋचा घोष ने उन्हें रन आउट किया। चाईवाई ने 14 गेंदों में सिर्फ तीन रन बनाए। अगले ही ओवर में स्नेह राणा ने चनिदा सुथिउरंग को क्लीन बोल्ड कर दिया। वह अपना खाता भी नहीं खोल पाईं और पहली ही गेंद में आउट हो गईं। आठवें ओवर में ननपट कोंचारोइंकाई 12 रन बनाकर आउट हो गईं। उन्होंने 19 गेंदों का सामना किया और एक चौका लगाया। दीप्ति शर्मा ने उन्हें रन आउट किया।01:34 PM, 10-Oct-2022
IND-W vs THAI-W T20 Live: थाईलैंड की खराब शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थाईलैंड की टीम ने खराब शुरुआत की। 13 रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिरा। नाथकन चंतम को दीप्ति शर्मा ने क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने 11 गेंदों में छह रन बनाए। पावरप्ले में थाईलैंड की टीम एक विकेट खोकर सिर्फ 16 रन बना पाई।12:43 PM, 10-Oct-2022
IND-W vs THAI-W T20 Live: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम इस मैच में जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेगी। वहीं, थाईलैंड के लिए यह बड़ी टीम के खिलाफ खेलने का अच्छा मौका है। यह भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना का 100वां टी20 मैच है। वह हरमनप्रीत कौर के बाद 100 टी20 मैच खेलने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।दोनों टीमें इस प्रकार हैं
थाईलैंडः नन्नापत कोंचरोएनकाई (विकेटकीपर), नत्थाकन चैंथम, नरुमोल चाईवाई (कप्तान), सोर्ननारिन टिप्पोच, चनिदा सुथिरुआंग, रोसेनन कानोह, फन्निता माया, नट्टया बूचथम, ओनिचा कामचोमफू, थिपाचा पुथावोंग, नंथिता बूनसुखम।
भारतः शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), सब्बिनेनी मेघना, जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), किरण नवगिरे, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।