IND W vs BAN W: भारत ने पहले टी20 में बांग्लादेश को सात विकेट से हराया, कप्तान हरमनप्रीत का तूफानी अर्धशतक
Women India vs Bangladesh T20 2023 : भारत और बांग्लादेश की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला गया। भारतीय महिला टीम करीब चार महीने बाद मैदान पर उतरी थी। टीम इंडिया ने अपने नए सत्र का शानदार आगाज किया है। उसने बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया।
लाइव अपडेट
भारत ने बांग्लादेश को सात विकेट से हराया
भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 114 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 16.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 35 गेंदों में छह चौके और दो छक्के की मदद से 54 रन की नाबाद पारी खेली। दोनों टीमों के बीच अब दूसरा टी20 11 जुलाई को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में ही खेला जाएगा।That's that from the 1st T20I.
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 9, 2023
A convincing 7-wicket win in the first T20I over Bangladesh and #TeamIndia take a 1-0 lead in the series.
Captain @ImHarmanpreet (54*) hits the winning runs as we win with 22 balls to spare.
Scorecard - https://t.co/QjTdi2Osrg #BANvIND pic.twitter.com/zeSveT5nHF
बांग्लादेश की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 114 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही और पांचवें ओवर में मिन्नू मनी ने शमैमा सुल्ताना को जेमिमा रॉड्रिग्स के हाथों कैच कराया। वह 17 रन बना सकीं। इसके बाद शाथी रानी को पूजा वस्त्राकर ने क्लीन बोल्ड किया। वह 22 रन बना सकीं। कप्तान निगर सुल्ताना रन आउट हो गईं। वह दो रन बना सकीं। शोभना मोस्तरी को शेफाली वर्मा ने विकेटकीपर यस्तिका भाटिया के हाथों स्टंप कराया। वह 23 रन बना सकीं। रितु मोनी 11 रन बनाकर रन आउट हो गईं। शोर्ना अख्तर ने आखिर में कुछ बड़े शॉट्स लगाए। वह 28 गेंदों में दो छक्के की मदद से 28 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत की ओर वस्त्राकर, मिन्नू और शेफाली को एक-एक विकेट मिला।
भारत की पारी
115 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। शून्य पर टीम को पहला झटका लगा। शेफाली वर्मा खाता खोले बिना पहले ही ओवर में मारूफा अख्तर की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हो गईं। इसके बाद जेमिमा रॉड्रिग्स भी कुछ खास नहीं कर सकीं और 11 रन बनाकर चलती बनीं। स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत ने तीसरे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की। मंधाना 34 गेंदों में पांच चौके की मदद से 38 रन की पारी खेली। अंत में हरमन और यस्तिका भाटिया ने मिलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। हरमन ने 154 के तूफानी स्ट्राइक रेट से रन बनाए। वहीं, यस्तिका 12 गेंदों में नौ रन बनाकर नाबाद रहीं।
IND vs BAN Live Score: भारत को तीसरा झटका
भारत को 14वें ओवर में चौथा झटका लगा। स्मृति मंधाना 34 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुईं। अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके लगाए। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 105 रन है। फिलहाल कप्तान हरमनप्रीत कौर 31 गेंदों में 42 रन और यस्तिका भाटिया आठ रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को 30 गेंदों में 10 रन की जरूरत है।IND vs BAN Live Score: भारत को 60 गेंदों में 54 रन की जरूरत
भारत की शुरुआत खराब रही। शेफाली वर्मा खाता खोले बिना आउट हो गईं। उन्हें मरूफा अख्तर ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वहीं, जेमिमा रॉड्रिग्स भी 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गई हैं। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 61 रन है। फिलहाल स्मृति मंधाना 32 रन बनाकर और कप्तान हरमनप्रीत कौर 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को 60 गेंदों में 54 रन की जरूरत है।IND vs BAN Live: बांग्लादेश ने भारत के सामने 115 रन का लक्ष्य रखा
बांग्लादेश की महिला टीम ने भारत के सामने 115 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 114 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही और पांचवें ओवर में मिन्नू मनी ने शमैमा सुल्ताना को जेमिमा रॉड्रिग्स के हाथों कैच कराया। वह 17 रन बना सकीं। इसके बाद शाथी रानी को पूजा वस्त्राकर ने क्लीन बोल्ड किया। वह 22 रन बना सकीं। कप्तान निगर सुल्ताना रन आउट हो गईं। वह दो रन बना सकीं। शोभना मोस्तरी को शेफाली वर्मा ने विकेटकीपर यस्तिका भाटिया के हाथों स्टंप कराया। वह 23 रन बना सकीं। रितु मोनी 11 रन बनाकर रन आउट हो गईं। शोर्ना अख्तर ने आखिर में कुछ बड़े शॉट्स लगाए। वह 28 गेंदों में दो छक्के की मदद से 28 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत की ओर वस्त्राकर, मिन्नू और शेफाली को एक-एक विकेट मिला।IND vs BAN Live: बांग्लादेश को चौथा झटका
16वें ओवर में शेफाली वर्मा ने शोभना मोस्तरी को विकेटकीपर यस्तिका के हाथों स्टंप आउट कराया। शोभन 23 रन बना सकीं। 16 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर चार विकेट गंवाकर 80 रन है। फिलहाल रितु मोनी और शोर्ना अख्तर क्रीज पर हैं।IND vs BAN Live: 13 ओवर के बाद बांग्लादेश 70/3
13 ओवर के बाद बांग्लादेश ने तीन विकेट गंवाकर 70 रन बना लिए हैं। शोभना मोस्तरी 18 रन और शोर्ना अख्तर तीन रन बनाकर क्रीज पर हैं। नौवें ओवर में पूजा वस्त्राकर ने शाथी रानी को क्लीन बोल्ड किया। वह 22 रन बना सकीं। इसके बाद 11वें ओवर में बरेड्डी अनुषा के ओवर में कप्तान निगर सुल्ताना रन आउट हो गईं। वह दो रन बना सकीं।IND vs BAN Live: पावरप्ले में बांग्लादेश ने 34 रन बनाए
छह ओवर के बाद बांग्लादेश ने एक विकेट गंवाकर 34 रन बना लिए हैं। फिलहाल शोभना मोस्तरी छह रन और शाखी रानी 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पांचवें ओवर में मिन्नू मणि ने शमीमा सुल्ताना को जेमिमा रॉड्रिग्स के हाथों कैच कराया। वह 13 गेंदों में 17 रन बना सकीं। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया।IND vs BAN Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं
बांग्लादेश: निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), सलमा खातून, शमीमा सुल्ताना, नाहिदा अख्तर, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, मारुफा अख्तर, शोभना मोस्तरी, शाथी रानी, सुल्ताना खातून, राबेया खान।भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्स, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, अमनजोत कौर, बरेड्डी अनुषा, मिन्नू मणि।
Congratulations to Anusha Bareddy and Minnu Mani who make their India debut today in the first T20I against Bangladesh. 🧢😊👍 #TeamIndia #BANvIND pic.twitter.com/WeIYAFEsnW
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 9, 2023