IND vs WI Highlights: पहले दिन का खेल समाप्त, केएल राहुल का पचासा; भारत का स्कोर 121/2
{"_id":"68ddecdf161e961e2b006d10","slug":"ind-vs-wi-test-live-score-2025-india-vs-west-indies-1st-test-match-toss-scorecard-result-updates-2025-10-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs WI Highlights: पहले दिन का खेल समाप्त, केएल राहुल का पचासा; भारत का स्कोर 121\/2","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 02 Oct 2025 05:25 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 02 Oct 2025 05:25 PM IST
खास बातें
IND vs WI Test 2025 : भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी से भी अच्छा प्रदर्शन किया। पहले मोहम्मद सिराज की अगुआई में गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज की पहली पारी जल्द समेटी और फिर केएल राहुल ने पचासा लगाकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।
विज्ञापन
गिल और केएल राहुल
- फोटो : BCCI
लाइव अपडेट
05:25 PM, 02-Oct-2025
IND vs WI Live Score: पहले दिन का खेल समाप्त
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन का खेल समाप्त हो गया है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 162 रन बनाए। भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में दो विकेट पर 121 रन बनाए हैं और वह फिलहाल विंडीज से 41 रन पीछे है। स्टंप्स के समय केएल राहुल 53 रन और शुभमन गिल 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। वेस्टइंडीज के लिए जेडन सिएल्स और रोस्टन चेज को एक-एक सफलता मिली है।वेस्टइंडीज को पहली पारी में जल्द समेटने के बाद यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की। सिएल्स ने यशस्वी को आउट कर भारत को पहला झटका दिया जो 54 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे साई सुदर्शन सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारतीय टीम की नजरें अब दूसरे दिन वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी बढ़त हासिल करने पर टिकी होंगी।
05:12 PM, 02-Oct-2025
IND vs WI Live Score: राहुल का पचासा
केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। राहुल का साथ कप्तान शुभमन गिल निभा रहे हैं और दोनों के बीच 30+ रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
04:33 PM, 02-Oct-2025
IND vs WI Live Score: भारत को दूसरा झटका
90 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। कप्तान रोस्टन चेज ने साई सुदर्शन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह सात रन बना सके। फिलहाल भारतीय कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल क्रीज पर हैं। वेस्टइंडीज ने 162 रन बनाए थे।04:01 PM, 02-Oct-2025
IND vs WI Live Score: भारत को पहला झटका
भारत को 68 के स्कोर पर पहला झटका लगा। जेडन सील्स ने यशस्वी जायसवाल को विकेटकीपर शाई होप क हाथों कैच कराया। वह 36 रन बना सके। फिलहाल साई सुदर्शन और केएल राहुल क्रीज पर हैं।03:58 PM, 02-Oct-2025
IND vs WI Live Score: भारत 60 रन के पार
भारत ने 18 ओवर में बिना विकेट गंवाए 68 रन बना लिए हैं। फिलहाल यशस्वी जायसवाल 36 रन और केएल राहुल 29 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया अब भी वेस्टइंडीज से 94 रन पीछे है।03:40 PM, 02-Oct-2025
IND vs WI Live Score: खेल फिर से शुरू
बारिश रुकने के बाद खेल की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय ओपनर्स केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। भारत ने बिना विकेट गंवाए 30 से ज्यादा रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:17 PM, 02-Oct-2025
IND vs WI Live Score: बारिश की वजह से रुका खेल
बारिश की वजह से खेल को रोक दिया गया है। खेल रोके जाने तक तीसरे सत्र में भारत ने अपनी पहली पारी में 12.4 ओवर में बिना विकेट गंवाए 23 रन बना लिए हैं। फिलहाल यशस्वी जायसवाल चार रन और केएल राहुल 18 रन बनाकर नाबाद हैं।02:25 PM, 02-Oct-2025
IND vs WI Live Score: भारत की पहली पारी शुरू
भारत की पहली पारी की शुरुआत हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर हैं। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के एक रन है।01:55 PM, 02-Oct-2025
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 162 रन पर ऑलआउट
वेस्टइंडीज की पहली पारी 162 रन पर सिमट गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज के लिए जस्टिन ग्रीव्स ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। टीम साढ़े चार घंटे के अंदर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने चार और जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए। इसके अलावा कुलदीप यादव को दो और वॉशिंगटन सुंदर को एक विकेट मिला। इसी के साथ अंपायर ने समय से पहले ही चायकाल का एलान किया।वेस्टइंडीज की पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने शुरुआती घंटे में ही 42 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। सिराज ने तेजनारायण चंद्रपॉल (0), ब्रैंडन किंग (12) और एलिक एथनाजे (13) को पवेलियन भेजा। जबकि बुमराह ने जॉन कैंपबेल (8) को आउट किया। इसके बाद कप्तान रोस्टन चेज और शाई होप ने पांचवें विकेट के लिए 48 रन जोड़े। होप को कुलदीप यादव ने बोल्ड किया और उनके विकेट के साथ ही अंपायर ने लंच का फैसला किया। होप ने 26 रन बनाए। दूसरे सत्र में वेस्टइंडीज ने कप्तान रोस्टन चेज 24 रन बनाकर सिराज के शिकार बने। फिर सुंदर ने खेरी पियरे (11) को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद बुमराह ने दो घातक यॉर्कर पर जस्टिन ग्रीव्स (32) और जोहान लेन (1) को क्लीन बोल्ड किया। कुलदीप ने वॉरिकन (8) को विकेटकीपर जुरेल के हाथों कैच कराया और वेस्टइंडीज की पारी को 162 रन पर समेट दिया।
01:36 PM, 02-Oct-2025