IND vs WI 3rd ODI: भारत ने वेस्टइंडीज को 200 रन से हराया, सीरीज 2-1 से अपने नाम की, शार्दुल ने चार विकेट झटके
{"_id":"64c8feafe3bae7936906d7d3","slug":"ind-vs-wi-live-cricket-score-india-vs-west-indies-3rd-odi-2023-match-at-brian-lara-stadium-news-in-hindi-2023-08-01","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs WI 3rd ODI: भारत ने वेस्टइंडीज को 200 रन से हराया, सीरीज 2-1 से अपने नाम की, शार्दुल ने चार विकेट झटके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 02 Aug 2023 02:35 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 02 Aug 2023 02:35 AM IST
खास बातें
WI vs IND ODI 2023: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला टीम इंडिया ने 200 रन से अपने नाम किया। इसके साथ ही भारत ने सीरीज भी 2-1 से जीत ली। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 351 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 151 रन ही बना सकी और मैच 200 रन से हार गई।
विज्ञापन
भारत बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
02:26 AM, 02-Aug-2023
IND vs WI 3rd ODI Live: भारत ने वेस्टइंडीज को हराया
भारत ने वेस्टइंडीज को 200 रन से हराकर सीरीज भी अपने नाम कर ली है। शार्दुल ठाकुर ने जायडेन सेल्स को एक रन के स्कोर पर आउट कर वेस्टइंडीज की पारी खत्म की। वेस्टइंडीज की टीम 352 रन का पीछा करते हुए सिर्फ 151 रन ही बना सकी और 200 रन से मैच हार गई। इस सीरीज का पहला मैच भारत ने पांच विकेट से जीता था। वहीं, वेस्टइंडीज ने दूसरा मैच छह विकेट से जीतकर बराबरी की। भारत ने तीसरा मैच 200 रन से जीता और सीरीज अपने नाम की।इस मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 351 रन बनाए। शुभमन गिल ने 85 और ईशान किशन ने 77 रन बनाए। कप्तान हार्दिक ने नाबाद 70 और संजू सैमसन ने 51 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने दो विकेट लिए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 151 रन ही बना सकी। सबसे ज्यादा नाबाद 39 रन गुदाकेश मोती ने बनाए। वेस्टइंडीज के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। भारत के लिए शार्दुल ठाकुर ने चार और मुकेश कुमार ने तीन विकेट लिए। कुलदीप यादव को दो और जयदेव उनादकट को एक विकेट मिला।
अब दोनों टीमों के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
02:20 AM, 02-Aug-2023
IND vs WI 3rd ODI Live: वेस्टइंडीज का नौवां विकेट गिरा
143 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज का नौवां विकेट गिरा है। शार्दुल ठाकुर ने अल्जारी जोशेफ को आउट किया। जोशेफ ने 39 गेंद में 26 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में एक चौके और दो छक्के लगाए।
विज्ञापन
02:03 AM, 02-Aug-2023
IND vs WI 3rd ODI Live: जोशेफ-मोती के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
अल्जारी जोशेफ और गुदाकेश मोती के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। वेस्टइंडीज का स्कोर आठ विकेट पर 150 रन के करीब है। इस मैच में वेस्टइंडीज की हार लगभग तय है, लेकिन ये दोनों भारत का इंतजार बढ़ा रहे हैं।01:47 AM, 02-Aug-2023
IND vs WI 3rd ODI Live: वेस्टइंडीज का स्कोर 100 रन के पार
आठ विकेट के नुकसान पर वेस्टइंडीज का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। अल्जारी जोशेप और गुदाकेश मोती क्रीज पर हैं। वेस्टइंडीज की हार लगभग तय हो चुकी है। हालांकि, ये दोनों वेस्टइंडीज की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। 30 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर आठ विकेट पर 128 रन है।01:31 AM, 02-Aug-2023
IND vs WI 3rd ODI Live: वेस्टइंडीज का आठवां विकेट गिरा
88 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज का आठवां विकेट गिरा है। यानिका कारिया 33 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। कुलदीप यादव ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। अब अल्जारी जोशेफ और गुदाकेश मोती क्रीज पर हैं।01:19 AM, 02-Aug-2023
IND vs WI 3rd ODI Live: वेस्टइंडीज का सातवां विकेट गिरा
75 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज का सातवां विकेट गिरा है। एलिक अथानजे को कुलदीप यादव ने क्लीन बोल्ड किया। अथानजे ने 50 गेंद में 32 रन बनाए। अब यानिक कारिया और अल्जारी जोशेप क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:49 AM, 02-Aug-2023
IND vs WI 3rd ODI Live: वेस्टइंडीज के छह विकेट गिरे
50 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज के छह विकेट गिर चुके हैं। रोमारियो शेफर्ड के रूप में विंडीज को छठा झटका लगा। शार्दुल ठाकुर ने उन्हें जयदेव उनादकट के हाथों कैच कराया। शेफर्ड ने आठ गेंद में दो चौकों की मदद से आठ रन बनाए। अब एलिक अथानजे और यानिक कारिया क्रीज पर हैं।12:35 AM, 02-Aug-2023
IND vs WI 3rd ODI Live: वेस्टइंडीज का पांचवां विकेट गिरा
40 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। हेटमायर के रूप में वेस्टइंडीज को पांचवां झटका लगा। शार्दुल ठाकुर ने उन्हें सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। हेटमायर ने छह गेंद में चार रन बनाए। अब एलिक अथानजे के साथ रोमारियो शेफर्ड क्रीज पर हैं।12:30 AM, 02-Aug-2023
IND vs WI 3rd ODI Live: वेस्टइंडीज का चौथा विकेट गिरा
35 रन पर वेस्टइंडीज का चौथा विकेट गिरा है। केसी कार्टी 12 गेंद में छह रन बनाकर आउट हो चुके हैं। जयदेव उनाटकट ने उन्हें शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। अब वेस्टइंडीज की टीम मुश्किल में आ चुकी है। एलिक अथानजे के साथ शिमरन हेटमायर क्रीज पर हैं।12:04 AM, 02-Aug-2023