IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया, तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई, ईशान का अर्धशतक
{"_id":"64c2663321dbce54090ce053","slug":"ind-vs-wi-live-cricket-score-india-vs-west-indies-1st-odi-2023-match-at-kensington-oval-stadium-news-in-hindi-2023-07-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया, तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई, ईशान का अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 27 Jul 2023 11:24 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:24 PM IST
खास बातें
India vs West Indies (IND vs WI) 1st ODI: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया है। बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 114 रन बनाए। भारत ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन
भारत बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
11:16 PM, 27-Jul-2023
भारत ने वेस्टइंडीज को हराया
भारत ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हरा दिया है। रोहित शर्मा ने चौका लगाकर भारतीय टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। वेस्टइंडीज ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 114 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा 43 रन कप्तान शाई होप ने बनाए थे। वहीं, भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने तीन और कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए थे। इसके जवाब में भारत ने ईशान किशन के 52 रन के दम पर पांच विकेट पर 118 रन बनाए और मैच जीत लिया। वेस्टइंडीज के लिए गुदाकेश मोती ने दो, जायडेन सेल्स और यानिक ने एक-एक विकेट लिया।भारतीय टीम ने इस मैच में गेंद के साथ कमाल का प्रदर्शन किया और वेस्टइंडीज को छोटे स्कोर पर रोका। हालांकि, इसके बाद टीम इंडिया ने बल्लेबाजी क्रम में काफी प्रयोग किए। रोहित शर्मा और विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए आने के मूड में नहीं थे। ईशान और गिल ने पारी की शुरुआत की। सूर्यकुमार तीसरे नंबर पर आए। हार्दिक चौथे और जडेजा पांचवें नंबर पर आए। शार्दुल ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी की। हालांकि, भारत के पांच विकेट गिरने के बाद कप्तान रोहित को बल्लेबाजी के लिए आना पड़ा और उन्होंने मैच समाप्त किया।
10:58 PM, 27-Jul-2023
IND vs WI Live: भारत का पांचवां विकेट गिरा
97 रन के स्कोर पर भारत का पांचवां विकेट गिरा है। शार्दुल ठाकुर चार गेंद में एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। करिआह ने उन्हें अथानाज के हाथों कैच कराया। अब रोहित शर्मा को बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आना पड़ा है। दूसरे छोर पर रवींद्र जडेजा क्रीज में हैं। 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 107 रन है।
विज्ञापन
10:56 PM, 27-Jul-2023
IND vs WI Live: भारत का चौथा विकेट गिरा
94 रन के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा है। ईशान किशन 46 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। गुदाकेश मोती ने उन्हें रोवमैन पॉवेल के हाथों कैच कराया। अब रवींद्र जडेजा के साथ शार्दुल ठाकुर क्रीज पर हैं। रोहित और विराट अभी भी बल्लेबाजी के लिए नहीं आए हैं।10:53 PM, 27-Jul-2023
IND vs WI Live: ईशान किशन का अर्धशतक
ईशान किशन ने 44 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में अब तक सात चौके और एक छक्का लगाया है। किशन की इस पारी के दम पर भारतीय टीम जीत की दहलीज पर पहुंच चुकी है। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 93 रन है।10:49 PM, 27-Jul-2023
IND vs WI Live: भारत का तीसरा विकेट गिरा
70 रन के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा है। हार्दिक पांड्या रन आउट हो चुके हैं। उन्होंने सात गेंद में पांच रन बनाए। ईशान किशन ने करिआह की गेंद पर सीधे बल्ले से शॉट खेला था। गेंदबाज के पास कैच पकड़ने का मुश्किल मौका था, लेकिन उसने गेंद को नॉन सट्राइक एंड पर स्टंप्स में ढकेल दिया और हार्दिक का बैट हवा में था। इसी वजह से वह रन आउट हो गए। अब रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी के लिए आए हैं। इससे साफ है कि रोहित और कोहली इस मैच में बल्लेबाजी नहीं करना चाहते हैं।10:35 PM, 27-Jul-2023
IND vs WI Live: भारत का दूसरा विकेट गिरा
54 रन के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा है। सूर्यकुमार यादव 25 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। गुदाकेश मोती ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। अब ईशान किशन के साथ हार्दिक पांड्या क्रीज पर हैं। वह इस मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली इस मैच में बल्लेबाजी के लिए नहीं आए हैं। दोनों दिग्गज अच्छी लय में हैं। ऐसे में उन खिलाड़ियों को मौका देने की कोशिश हो रही है, जो पिछले कुछ समय से नहीं खेले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:21 PM, 27-Jul-2023
IND vs WI Live: भारत ने पावरप्ले में 50 रन बनाए
115 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने पावरप्ले में 50 रन बनाए हैं। शुभमन गिल के छोटे स्कोर पर आउट होने के बाद ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने संभलकर बल्लेबाजी की है और टीम इंडिया को जीत की तरफ ले जा रहे हैं।09:53 PM, 27-Jul-2023
IND vs WI Live: भारत का पहला विकेट गिरा
115 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत भी खराब रही है। 18 रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिरा है। शुभमन गिल 16 गेंद में सात रन बनाकर आउट हो चुके हैं। जायडेन सेल्स ने उन्हें ब्रेंडन किंग के हाथों कैच कराया। सूर्यकुमार यादव इस मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए हैं। पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 23 रन है।09:47 PM, 27-Jul-2023
IND vs WI Live: भारत की बल्लेबाजी शुरू
115 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। ईशान किशन और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की है। कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में ओपनिंग नहीं आए हैं। वेस्टइंडीज के लिए डोमिनिक ड्रेक्स ने पहला ओवर किया। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 15 रन है।09:08 PM, 27-Jul-2023
IND vs WI Live: वेस्टइंडीज की टीम 114 रन पर सिमटी
पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 114 रन पर सिमट गई है। कुलदीप यादव ने जायडेन सेल्स को आउट कर वेस्टइंडीज की पारी समाप्त की। सेल्स ने तीन गेंदों का सामना किया, लेकिन अपना खाता नहीं खोल पाए। कुलदीप की गेंद पर हार्दिक पांड्या ने उनका कैच पकड़ा।टेस्ट के बाद वनडे सीरीज में भी वेस्टइंडीज की टीम भारत को टक्कर देने में नाकाम रही है। इस पारी में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप के अलावा कोई भी बल्लेबाज लय में नहीं दिखा और किसी ने भी क्रीज में जमने की कोशिश नहीं की। कप्तान होप ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। उनके अलावा अथानजे 22, किंग 17 और हेटमायर 11 रन ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके और वेस्टइंडीज के पुछल्ले बल्लेबाजों को आसानी से आउट किया। वहीं, रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट झटके। हार्दिक पांड्या, शार्दुल ठाकुर और मुकेश कुमार को एक-एक विकेट मिला।
अब टीम इंडिया 115 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर तीन मैच की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी। हालांकि, पिच से गेंदबाजों को मदद मिल रही है। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को भी संभलकर खेलना होगा।