फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SL Highlights: श्रीलंका ने भारत को तीसरे वनडे में 110 रनों से हराया, 2-0 से जीती सीरीज

Wed, 07 Aug 2024 08:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 07 Aug 2024 08:22 PM IST
खास बातें

India vs Sri Lanka 3rd ODI 2024: भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में 110 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा और टीम ने इसके साथ ही 2-0 से सीरीज गंवा दी। भारत ने इस तरह 27 साल बाद श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाई है। 

विज्ञापन
IND vs SL ODI: India vs Sri Lanka 3rd ODI Match Scorecard Today Premadasa Stadium Updates
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

08:19 PM, 07-Aug-2024

IND vs SL Live Score: श्रीलंका ने जीती सीरीज

बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद दुनिथ वेलालागे की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका ने भारत को तीसरे वनडे मुकाबले में 2-0 से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। 1997 के बाद पहली बार है जब भारत को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में हार मिली है। श्रीलंका ने इससे पहले अंतिम बार 1997 में अर्जुन राणातुंगा की कप्तानी में भारत को 3-0 से हराया था। तब से लगातार 11 बार भारत ने वनडे सीरीज अपने नाम की थी, लेकिन रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इस रिकॉर्ड को बरकरार नहीं रख सकी और उसे 27 साल बाद श्रीलंका से वनडे सीरीज गंवानी पड़ी। इसी के साथ भारत का श्रीलंका दौरा समाप्त हो गया है। भारत ने इस दौरे पर 3-0 से टी20 सीरीज जीती थी, लेकिन वनडे सीरीज में भारतीय टीम इस लय को जारी नहीं रख सकी। 

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 248 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पूरी टीम 26.1 ओवर में 138 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका के लिए अविष्का फर्नांडो ने 102 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 96 रन बनाए थे, जबकि कुसल मेंडिस ने 59 रनों की पारी खेली थी। गेंदबाजी में स्पिनर दुनिथ वेलालागे ने कमाल का प्रदर्शन किया और 5.1 ओवर में 27 रन देकर पांच विकेट झटके। वहीं, महेश तीक्ष्णा और जेफ्री वांडरसे को दो-दो विकेट मिले। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 35 रन बनाए, जबकि वाशिंगटन सुंदर 30 और विराट कोहली 20 रन बनाकर आउट हुए। 
08:17 PM, 07-Aug-2024

IND vs SL Live Score: वाशिंगटन सुंदर आउट हुए

महेश तीक्ष्णा ने वाशिंगटन सुंदर को आउट कर भारत को नौवां झटका दिया। वाशिंगटन 25 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए। क्रीज पर कुलदीप यादव के साथ मोहम्मद सिराज मौजूद हैं। 
विज्ञापन
08:12 PM, 07-Aug-2024

IND vs SL Live Score: कुलदीप-वाशिंगटन टिके

लगातार गिरते विकटों के बीच कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर टिके हुए हैं। इन दोनों की सधी हुई बल्लेबाजी से भारत ने 25 ओवर की समाप्ति के बाद आठ विकेट पर 137 रन बना लिए हैं। भारत को जीत के लिए अभी और 112 रन बनाने हैं और उसके दो विकेट शेष हैं। 
07:45 PM, 07-Aug-2024

IND vs SL Live Score: शिवम दुबे पवेलियन लौटे

वांडरसे ने शिवम दुबे को आउट कर भारत को आठवां झटका दिया। शिवम दुबे 14 गेंदों पर नौ रन बनाकर आउट हुए। भारत को जीत के लिए फिलहाल 148 रनों की जरूरत है और उसके दो विकेट शेष हैं। 
07:39 PM, 07-Aug-2024

IND vs SL Live Score: रियान पराग आउट हए

वांडरसे ने रियान पराग को बोल्ड कर भारत को सातवां झटका दिया। रियान 13 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय टीम ने महज 100 रन के स्कोर पर सात विकेट गंवा दिए हैं। फिलहाल क्रीज पर शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर मौजूद हैं। 
07:24 PM, 07-Aug-2024

IND vs SL Live Score: वेलालागे ने श्रेयस को किया आउट

वेलालागे ने मैच का अपना चौथा विकेट लेते हुए श्रेयस अय्यर को आउट किया। श्रेयस छठे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। श्रेयस आठ रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत ने महज 82 रन के स्कोर पर छह विकेट गंवा दिए हैं और उसे जीत के लिए 167 रन और बनाने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:19 PM, 07-Aug-2024

IND vs SL Live Score: अक्षर पटेल आउट हुए

वेलालागे ने अक्षर पटेल को आउट कर भारत को पांचवां झटका दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 73 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। वेलालागे का यह इस मैच का तीसरा विकेट था। अक्षर दो रन बनाकर आउट हुए। 
07:12 PM, 07-Aug-2024

IND vs SL Live Score: कोहली पवेलियन लौटे

वेलालागे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय पारी लड़खड़ा दी है और विराट कोहली को आउट कर भारत को चौथा झटका दिया है। कोहली 18 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह भारत ने महज 71 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए हैं। 
07:05 PM, 07-Aug-2024

IND vs SL Live Score: पंत आउट हुए

भारतीय टीम को महेश तीक्ष्णा ने ऋषभ पंत को आउट कर तीसरा झटका दिया है। पंत तीक्ष्णा की गेंद पर आगे शॉट खेलने के प्रयास में स्टंप आउट हुए और छह रन बनाकर तीसरे बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौटे। अब क्रीज पर विराट कोहली और श्रेयस अय्यर मौजूद हैं। 
06:54 PM, 07-Aug-2024

IND vs SL Live Score: रोहित शर्मा पवेलियन लौटे

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दूसरे बल्लेबाज के तौर पर पवेलियन लौट गए हैं। वेलालागे ने रोहित को आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया। रोहित 20 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय टीम ने 53 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए हैं। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed