फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SL: भारत ने लगातार दूसरा टी20 मैच जीता, श्रीलंका को सात विकेट से हराया, बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

Mon, 29 Jul 2024 01:33 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 29 Jul 2024 01:33 AM IST
खास बातें

Live Cricket Score Today, India vs Sri Lanka 2nd T20 2024: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और श्रीलंका के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने कुसल परेरा की 54 रनों की तूफानी पारी की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट पर 161 रन बनाए हैं। बारिश से प्रभावित मैच में श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

विज्ञापन
IND vs SL T20 Live Score: India vs Sri Lanka 2nd T20 Match Scorecard Today Pallekele Stadium Updates
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : twitter

लाइव अपडेट

11:17 PM, 28-Jul-2024

IND vs SL Live Score: भारत ने श्रीलंका को सात विकेट हराया

भारत और श्रीलंका के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में रविवार को भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन के साथ सात विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। इस सीरीज का तीसरा मुकाबला 30 जुलाई को खेला जाएगा। 

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। श्रीलंका ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 161 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को बारिश की दखलंदाजी का सामना करना पड़ा। पहले ओवर की सिर्फ तीनों गेंदों पर ही मैच रोक दिया गया। उस दौरान भारत का स्कोर 6/0 था और जायसवाल-सैमसन क्रीज पर मौजूद थे। बारिश रुकने के बाद अंपायर्स ने ओवर्स में कटौती और भारतीय टीम को नया लक्ष्य 78 रनों का मिला जो उन्हें आठ ओवरों के भीतर हासिल करना था। टीम इंडिया ने 6.3 ओवर में तीन विकेट पर 81 रन बनाए और यह मैच सात विकेट से अपने नाम कर लिया।
11:13 PM, 28-Jul-2024

IND vs SL Live Score: भारत का तीसरा विकेट भी गिरा

भारत को तीसरा झटका 65 रन के स्कोर पर लगा। हसरंगा ने जायसवाल को आउट किया। वह 30 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए हार्दिक पांड्या मौजूद हैं।
विज्ञापन
11:09 PM, 28-Jul-2024

IND vs SL Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका

भारत को दूसरा झटका 51 रन के स्कोर पर लगा। सूर्यकुमार यादव को पथिराना ने आउट किया। वह 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हार्दिक पांड्या उतरे हैं।
10:49 PM, 28-Jul-2024

IND vs SL Live Score: भारत को लगा पहला झटका

भारत को पहला झटका 12 रन के स्कोर पर लगा। संजू सैमसन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्हें महीश तीक्षणा ने अपना शिकार बनाया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव उतरे हैं।
10:46 PM, 28-Jul-2024

IND vs SL Live Score: मैच दोबारा शुरू हुआ

बारिश की वजह से रुकने के बाद मैच दोबारा शुरू हो गया है। जायसवाल और सैमसन क्रीज पर मौजूद हैं।
10:44 PM, 28-Jul-2024

IND vs SL Live Score: दो ओवर का होगा पावरप्ले

पावरप्ले दो ओवर का होगा। एक गेंदबाज अधिकतम दो ओवर ही गेंदबाजी कर सकता है। भारत को 45 गेंदों में 72 रन बनाने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:39 PM, 28-Jul-2024

IND vs SL Live Score: बारिश ने दी दस्तक

बारिश ने एक बार फिर दस्तक दी है। यशस्वी जायसवाल (6) और संजू सैमसन (0) क्रीज पर मौजूद हैं। पहले ओवर की अभी सिर्फ तीन गेंदें ही फेंकी जा सकी हैं। भारत का स्कोर 6/0 है।
09:34 PM, 28-Jul-2024

IND vs SL Live Score: भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।
09:23 PM, 28-Jul-2024

IND vs SL Live Score: श्रीलंका ने भारत के सामने रखा 162 रन का लक्ष्य

दूसरे टी20 मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने कुसल परेरा की 54 रनों की तूफानी पारी की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट पर 161 रन बनाए हैं। वहीं, भारत के लिए रवि बिश्नोई ने तीन चटकाए जबकि अर्शदीप, अक्षर और हार्दिक पांड्या को दो-दो विकेट मिले।
08:41 PM, 28-Jul-2024

IND vs SL Live Score: श्रीलंका को लगा दूसरा झटका

श्रीलंका को दूसरा झटका 80 रन के स्कोर पर लगा। पथुम निसांका को रवि बिश्नोई ने अपना शिकार बनाया। वह 24 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कामिंदु मेंडिस उतरे हैं। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed