IND vs SL: भारत ने 2-1 से जीती वन-डे सीरीज, आखिरी मैच में श्रीलंका ने तीन विकेट से हराया
- अविष्का और राजपक्षा के अर्धशतक, श्रीलंका ने आखिरी वन-डे में भारत को तीन विकेट से हराया
- श्रीलंका का क्लीन स्वीप करने से चूकी टीम इंडिया, 2-1 से जीती वन-डे सीरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
आखिरी वन-डे भारत की हार, पर 2-1 से जीती सीरीज
अगर मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शानदार शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि कप्तान शिखर धवन (13) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद पृथ्वी शॉ (49) और संजू सैमसन (46) ने दूसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी कर भारत के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। इसके कुछ देर बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद खेल शुरू होने पर भारत ने 38 रन के अंदर पांच विकेट गंवा दिए। इसके बाद नवदीप सैनी (15) और राहुल चाहर (13) के बीच नौवें विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी हुई। बांग्लादेश की तरफ से अकिला धनंजय और प्रवीण जयविक्रमा ने तीन- तीन विकेट झटके जबकि दुष्मांता चमीरा ने दो विकेट लिए। मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए अविष्का फर्नांडो को मौन ऑफ द मैच चुना गया।
इसके पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आखिरी वन-डे में भारत ने अपनी टीम में छह बदलाव किए थे। इनमें पांच खिलाड़ियों ने डेब्यू किया था। डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों में राहुल चाहर, चेतन साकरिया, संजू सैमसन, के गौतम और नितीश राणा शामिल थे। वहीं, श्रीलंका ने भी अपनी टीम में तीन बदलाव किए थे।
#TeamIndia fight back hard but Sri Lanka win the 3rd #SLvIND ODI by 3 wickets.
— BCCI (@BCCI) July 23, 2021
India finish the ODI series 2-1 👊
Scorecard 👉 https://t.co/7LRDbx0DLM pic.twitter.com/xFo9hy4NrB
श्रीलंका को लगा सातवां झटका
श्रीलंका को लगा सातवां झटका..39वें ओवर की चौथी गेंद पर राहुल चाहर ने चमिका करुणारत्ने को अपना शिकार बनाया। चाहर का यह विकेट है।श्रीलंका को जीतके लिए 10 रन की दरकार
37 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 217/6. रमेश मेंडिस 13 और चमिका करुणारत्ने 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।श्रीलंका को लगा छठा झटका
37वें ओवर की दूसरी गेंद पर राहुल चाहर ने सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो को पृथ्वी शॉ के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। फर्नांडो ने 98 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 76 रन की शानदार पारी खेली। बता दें कि इस मैच में राहुल चाहर का यह दूसरा विकेट है।34 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 203/5
34 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 203/5. अविष्का फर्नांडो 74 और रमेश मेंडिस 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।श्रीलंका की आधी टीम लौटी पवेलियन
Another 🇱🇰 batter falls - Maiden ODI wicket for Rahul Chahar!
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) July 23, 2021
Sri Lanka have gone from 144-1 to 195-5 👀
Follow #SLvIND LIVE 📝 https://t.co/7h1TUlZTzG pic.twitter.com/Jfj4iDBuUO