फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SL 2nd Test: भारतीय टीम घरेलू मैदान पर लगातार 15वीं सीरीज जीती, श्रीलंका को दूसरे टेस्ट में 238 रन से हराया

Mon, 14 Mar 2022 05:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 14 Mar 2022 05:52 PM IST
खास बातें

India vs Sri Lanka (IND vs SL) 2nd Test Day 3 Day Night Match: भारत ने श्रीलंका को 230 रनों के बड़े अंतर से हराकर दूसरा टेस्ट मैच अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी क्लीन स्वीप कर ली है। यह भारतीय टीम की घरेलू मैदान पर लगातार 15वीं सीरीज जीत भी है। भारत के 447 रन के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंकाई टीम 210 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। 

विज्ञापन
IND vs SL 2nd Test: Pink Ball Test live score and updates: India defeated srilanka by 238 runs, clinch two match test series at bengaluru
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BCCI

लाइव अपडेट

05:46 PM, 14-Mar-2022

भारत ने 238 रन से जीता दूसरा टेस्ट, सीरीज क्लीन स्वीप

भारत ने श्रीलंका को 230 रनों के बड़े अंतर से हराकर दूसरा टेस्ट मैच अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी क्लीन स्वीप कर ली है। यह भारतीय टीम की घरेलू मैदान पर लगातार 15वीं सीरीज जीत भी है। भारत के 447 रन के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंकाई टीम 210 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। 
05:32 PM, 14-Mar-2022

दिमुथ करुणारत्ने 107 रन बनाकर आउट

जसप्रीत बुमराह ने आखिरकार श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने को पवेलियन की राह दिखा दी है। बुमराह ने करुणारत्ने को 107 के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। भारत को अब जीत के लिए तीन विकेट की दरकार है। 
विज्ञापन
05:20 PM, 14-Mar-2022

करुणारत्ने का भारत में पहला टेस्ट शतक

श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने शानदार और चुनौतीपुर्ण पारी खेलते हुए अपना शतक पूरा किया है। उन्होंने भारत में पहला और टेस्ट करियर का 14वां शतक लगाया। 
 
04:59 PM, 14-Mar-2022

अक्षर ने किया असलंका का शिकार

अक्षर पटेल ने एक बार फिर से भारत को बड़ी सफलता दिलाते हुए श्रीलंका को छठा झटका दिया है। उन्होंने इस बार चरिथ असलंका को पांच के स्कोर पर रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। 50 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 182/6, लसिथ एम्बुलदेनिया (2*), दिमुथ करुणारत्ने (89*)
04:37 PM, 14-Mar-2022

अक्षर को पहली सफलता, दिकवेला आउट

अक्षर पटेल ने पहली सफलता हासिल करते हुए श्रीलंका को पांचवा झटका दिया है। उन्होंने निरोशन दिकवेला को 12 के स्कोर पर ऋषभ पंत के हाथों स्टंपिग कराया। 
04:31 PM, 14-Mar-2022

करुणारत्ने-दिकवेला के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने निरोशन दिकवेला के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। दोनों खिलाड़ी श्रीलंका को शुरूआती झटके से उबारने में अभी तक सफले रहे हैं। 41 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 159/4, दिमुथ करुणारत्ने (73*), निरोशन दिकवेला (12*)
विज्ञापन
विज्ञापन
04:11 PM, 14-Mar-2022

तीसरे दिन का टी-ब्रेक, श्रीलंका का स्कोर 151/4

तीसरे दिन का पहला सत्र समाप्त हो चुका है। दोनों टीमों के लिए यह सत्र बराबरी का रहा। भारत ने तीन विकेट लिए तो वहीं श्रीलंका ने 123 रन भी बनाए। दिन की शुरूआत में कप्तान दिमुथ और मेंडिस ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 97 रन जोड़े। इस दौरान मेंडिस ने अपना  अर्धशतक पूरी किया। इसके बाद श्रीलंका नें लगातार तीन विकेट लगातार गंवाए। हालांकि एक छोर पर दिमुथ कप्तानी पारी खेलते हुए एक संघर्षपूर्ण अर्धशतक पूरा किया। वह अब भी क्रीज़ पर टिके हुए हैं और दिकवेला ने उनका अच्छा साथ दिया है।
 
04:04 PM, 14-Mar-2022

श्रीलंका के 150 रन पूरे

श्रीलंका ने शुरूआती झटकों से उबरते हुए अपना 150 रन पूरे कर लिए हैं। मेहमान टीम की तरफ से निरोशन दिकवेला (10*) और दिमुथ करुणारत्ने (67*) क्रीज पर बने हुए हैं। 
03:48 PM, 14-Mar-2022

करुणारत्ने का अर्धशतक

श्रीलंका के कप्तना दिमुथ करुणारत्ने ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने पारी को आगे बढ़ाते हुए 91 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। 34 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 126/4, निरोशन दिकवेला (6*), दिमुथ करुणारत्ने (50*)
03:38 PM, 14-Mar-2022

दूसरी पारी में अक्षर को पहली बार मिली गेंदबाजी

अक्षर पटेल को दूसरी पारी में पहली बार गेंदबाजी दी गई है। हालांकि उनकी पहली ही गेंद पर दिमुथ करुणारत्ना ने चौका लगाया।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed