IND vs SL ODI Highlights: भारत ने श्रीलंका को 67 रन से हराया, तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई
{"_id":"63bd108af7c7c94822627949","slug":"ind-vs-sl-1st-odi-live-score-india-vs-sri-lanka-today-odi-match-scorecard-result-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs SL ODI Highlights: भारत ने श्रीलंका को 67 रन से हराया, तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 10 Jan 2023 09:33 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 10 Jan 2023 09:33 PM IST
खास बातें
India vs Sri Lanka (IND vs SL) 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने 67 रन से जीत लिया। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 373 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम आठ विकेट खोकर 306 रन ही बना सकी और मैच 67 रन से हार गई। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
09:25 PM, 10-Jan-2023
भारत ने श्रीलंका को 67 रन से हराया
भारत ने श्रीलंका को 67 रन से हराकर तीन मैच की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 373 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 306 रन ही बना सकी। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 108 रन कप्तान दासुन शनाका ने बनाए। वहीं, भारत के लिए उमरान मलिक ने तीन विकेट लिए। वहीं, पहली पारी में विराट कोहली ने शतक लगाया।मैच में क्या हुआ?
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारत ने शानदार शुरुआत की। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने शतकीय साझेदारी की। गिल 70 और रोहित 83 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विराट कोहली ने 113 रन बनाए। इन तीनों बल्लेबाजों के शानदार योगदान के चलते भारत ने 373 रन का बड़ा स्कोर बनाया। इसके जवाब में श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। पावरप्ले में दो विकेट गंवाने के बाद श्रीलंका के लिए वापसी मुश्किल थी। निशांका एक छोर पर खड़े थे, लेकिन दूसरे छोर पर उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। निशांका 72 रन बनाकर आउट हुए। इस बीच धनंजय डीसिल्वा ने 47 रन बनाए, लेकिन यह काफी नहीं थे। अंत में दासुन शनाका ने 108 रन की पारी खेली, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। शनाका एक छोर पर 108 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन श्रीलंकाई टीम 67 रन से मैच हार गई।
इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 जनवरी (गुरुवार) को कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा।
09:24 PM, 10-Jan-2023
IND vs SL ODI Live Score: दासुन शनाका का शतक
श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने भी इस मैच में शतकीय पारी खेली। उन्होंने 88 गेंद में नाबाद 108 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी श्रीलंका के काम नहीं आई।
विज्ञापन
09:23 PM, 10-Jan-2023
IND vs SL ODI Live Score: श्रीलंका का स्कोर 300 रन के पार
आठ विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 300 रन के पार जा चुका है, लेकिन टीम इंडिया की जत पहले ही तय हो चुकी है। अब इस मैच में सिर्फ औपचारिकता रह गई है।08:56 PM, 10-Jan-2023
IND vs SL ODI Live Score: श्रीलंका का स्कोर 250 रन के पार
आठ विकेट के नुकसान पर श्रीलंकाई टीम का स्कोर 250 रन के पार जा चुका है। कसून रजिता और दासुन शनाका क्रीज पर हैं। हालांकि, श्रीलंकाई टीम जीत से बहुत दूर है और भारत की जीत लगभग तय नजर आ रही है।08:53 PM, 10-Jan-2023
IND vs SL ODI Live Score: दासुन शनाका का अर्धशतक
श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 51 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए। हालांकि, श्रीलंकाई टीम जीत से बहुत दूर है, लेकिन कप्तान अकेले लड़ाई कर रहे हैं।08:34 PM, 10-Jan-2023
IND vs SL ODI Live Score: श्रीलंका का आठवां विकेट गिरा
206 रन के स्कोर पर श्रीलंका का आठवां विकेट गिरा है। हार्दिक पांड्या ने चमिका करुणारत्ने को कप्तान रोहित के हाथों कैच कराया। करुणारत्ने ने 21 गेंद में 14 रन बनाए। अब दासुन शनाका के साथ कसून रजिता क्रीज पर हैं। 39 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर आठ विकेट पर 217 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:25 PM, 10-Jan-2023
IND vs SL ODI Live Score: श्रीलंका का स्कोर 200 रन के पार
सात विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका और चमिका करुणारत्ने क्रीज पर हैं। हालांकि, श्रीलंका के लिए लक्ष्य हासिल करना बहुत मुश्किल होगा।08:04 PM, 10-Jan-2023
IND vs SL ODI Live Score: श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा
179 रन के स्कोर पर श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा है। उमरान मलिक ने दुनिथ वेलाल्गे को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। वेलाल्गे अपना खाता भी नहीं खोल पाए। अब श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका के साथ चमिका करुणारत्ने क्रीज पर हैं। 34 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर सात विकेट पर 194 रन है।08:02 PM, 10-Jan-2023
IND vs SL ODI Live Score: श्रीलंका का छठा विकेट गिरा
युजवेन्द्र चहल ने श्रीलंकाई टीम को छठा झटका दिया है। चहल ने वानिंदू हसरंगा को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया। हसरंगा ने सात गेंद में 16 रन बनाए। अब शनाका के साथ वेलाल्गे क्रीज पर हैं।07:53 PM, 10-Jan-2023