IND vs SA: भारत ने तीसरे वनडे मे दक्षिण अफ्रीका को 78 रन से हराया, सीरीज 2-1 से जीता; अर्शदीप ने लिए चार विकेट
{"_id":"6584104d8d4512404e050736","slug":"ind-vs-sa-live-cricket-score-india-vs-south-africa-3rd-odi-2023-boland-park-stadium-updates-2023-12-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: भारत ने तीसरे वनडे मे दक्षिण अफ्रीका को 78 रन से हराया, सीरीज 2-1 से जीता; अर्शदीप ने लिए चार विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 22 Dec 2023 12:22 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्ल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्ल
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:22 AM IST
खास बातें
IND vs SA 2023 Score Today Cricket: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला गुरुवार (21 दिसंबर) को 78 रन से जीत लिया। पार्ल के बोलैंड पार्क में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 296 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 45.5 ओवर में 218 रन पर सिमट गई। इसके साथ ही उसने सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
अर्शदीप सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
12:16 AM, 22-Dec-2023
IND vs SA Live Score: टीम इंडिया वनडे सीरीज जीती
भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका में दूसरी बार वनडे सीरीज जीत लिया है। टीम इंडिया तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में मेजबान टीम को 78 रन से हरा दिया। उसने पहला मैच भी अपने नाम किया। दूसरा मुकाबला दक्षिण अफ्रीका जीतने में सफल रहा था। भारत पांच साल बाद दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतने में सफल हुआ है। पिछली बार विराट कोहली की कप्तानी में 2018 में उसने सीरीज को अपने नाम किया था।पार्ल के बोलैंड पार्क में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 296 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 45.5 ओवर में 218 रन पर सिमट गई। उसके लिए टोनी डि जोर्जी ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए। उन्होंने पिछले मैच में शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई। इस बार वह ऐसा नहीं कर पाए। कप्तान एडेन मार्करम ने 36 रन बनाए। हेनरिच क्लासेन ने 21, रीजा हेंड्रिंक्स ने 19, ब्यूरेन हेंड्रिक्स ने 18 और केशव महाराज ने 10 रन बनाए।
रसी वान डर डुसेन और लिजाद विलियम्सन दो-दो रन ही बना पाए। वियान मुल्डर ने एक रन बनाया और नंद्रे बर्गर एक रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने चार विकेट लिए। उन्होंने सीरीज में कुल नौ विकेट झटके। आवेश खान और वॉशिंगटन सुंदर को दो-दो सफलता मिली। मुकेश कुमार और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया।
इससे पहले भारत के लिए संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 108 और तिलक वर्मा ने 52 रन बनाए। सैमसन ने वनडे करियर का पहला शतक और तिलक ने पहला अर्धशतक लगाया। दोनों खिलाड़ियों ने चौथे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की। रिंकू सिंह ने 27 गेंद पर 38 रन, पहला वनडे खेलने वाले रजत पाटीदार ने 16 गेंद पर 22 और कप्तान केएल राहुल ने 35 गेंद पर 21 रन बनाए।
वॉशिंगटन सुंदर 14 और साई सुदर्शन 10 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल एक रन ही बना सके। अर्शदीप सिंह सात और आवेश खान एक रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए ब्यूरेन हेंड्रिक्स ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। नंद्रे बर्गर को दो सफलता मिली। लिजाद विलियम्स, वियान मुल्डर और केशव महाराज को एक-एक सफलता मिली।
11:59 PM, 21-Dec-2023
IND vs SA Live Score: भारत को मिली आठवीं सफलता
भारत को आठवीं सफलता अर्शदीप सिंह ने दिलाई। उन्होंने 43वें ओवर की आखिरी गेंद पर केशव महाराज को आउट किया। महाराज 27 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए। रिंकू सिंह ने उनका कैच लिया। दक्षिण अफ्रीका ने 43 ओवर में आठ विकेट पर 210 रन बनाए हैं। ब्यूरेन हेंड्रिंक्स और लिजाद विलियम्स क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
11:38 PM, 21-Dec-2023
IND vs SA Live Score: मिलर का नहीं चला बल्ला
दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाड डेविड मिलर का बल्ला इस मैच में नहीं चला। मुकेश कुमार ने उन्हें विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच करा दिया। मिलर 38वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 20 गेंद पर 10 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने 39 ओवर में सात विकेट पर 195 रन बना लिए हैं। केशव महाराज 11 और ब्यूरेन हेंड्रिक्स एक रन बनाकर नाबाद हैं।11:17 PM, 21-Dec-2023
IND vs SA Live Score: सुंदर को मिली सफलता
भारत को छठी सफलता वॉशिंगटन सुंदर ने दिलाई। उन्होंने 34वें ओवर की दूसरी गेंद पर वियान मुल्डर को आउट कर दिया। सुंदर की मुल्डर के बल्ले से लगकर विकेटकीपर केएल राहुल के हाथ में गई। राहुल को छोड़कर किसी ने अपील नहीं की। राहुल ने रिव्यू लिया और मुल्डर आउट हो गए। उन्होंने तीन गेंद पर सिर्फ एक रन बनाए।11:12 PM, 21-Dec-2023
IND vs SA Live Score: क्लासेन को आवेश ने किया आउट
दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका हेनरिच क्लासेन के रूप में लगा। वह 22 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुए। आवेश खान की गेंद पर साई सुदर्शन ने उनका शानदार कैच लिया।10:52 PM, 21-Dec-2023
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका
दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका टोनी डि जोर्जी के रूप में लगा। वह 30वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गए। अर्शदीप सिंह ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। जोर्जी ने 87 गेंद पर 81 रन बनाए। उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाए। जोर्जी लगातार दूसरे मैच में शतक नहीं लगा पाए। दक्षिण अफ्रीका ने 30 ओवर में चार विकेट पर 163 रन बना लिए हैं। हेनरिच क्लासेन 14 और डेविड मिलर एक रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:33 PM, 21-Dec-2023
IND vs SA Live Score: सुंदर ने मार्करम को किया आउट
भारत को तीसरी सफलता एडेन मार्करम ने दिलाई। उन्होंने 26वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एडेन मार्करम को आउट कर दिया। मार्करम ने आउट होने से पहले टोनी डि जोर्जी के साथ तीसरे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी की। मार्करम ने 41 गेंद पर 36 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर विकेटकीपर केएल राहुल ने उनका कैच लिया। दक्षिण अफ्रीका ने 26 ओवर में तीन विकेट पर 141 रन बना लिए हैं। टोनी डि जोर्जी 75 रन बनाकर नाबाद हैं। हेनरिच क्लासेन को अपना खाता खोलना है।09:51 PM, 21-Dec-2023
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका
दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका रसी वान डर डुसेन के रूप में लगा। वह 15वें ओवर में अक्षर पटेल का शिकार बन गए। डुसेन 17 गेंद पर दो रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। दक्षिण अफ्रीका ने 15 ओवर में दो विकेट पर 76 रन बना लिए हैं। टोनी डि जोर्जी 47 रन बनाकर नाबाद हैं। एडेन मार्करम को अभी अपना खाता खोलना है।09:31 PM, 21-Dec-2023
IND vs SA Live Score: अर्शदीप ने लिया विकेट
अर्शदीप सिंह ने भारत को मैच में पहली सफलता दिलाई। उन्होंने नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर रीजा हेंड्रिक्स को आउट कर दिया। रीजा 24 गेंद पर 19 रन बनाकर केएल राहुल को कैच थमा बैठे। दक्षिण अफ्रीका ने नौ ओवर में एक विकेट पर 59 रन बना लिए हैं। टोनी डि जोर्जी 33 रन बनाकर नाबाद हैं। रसी वान डर डुसेन को अभी अपना खाता खोलना है।09:21 PM, 21-Dec-2023