फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SA Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को आठ विकेट से हराया, तीन मैच की वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी की

Tue, 19 Dec 2023 11:42 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट एलिजाबेथ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट एलिजाबेथ Published by: रोहित राज Updated Tue, 19 Dec 2023 11:42 PM IST
खास बातें

IND vs SA ODI 2023 Highlights: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार अफ्रीकी टीम ने आठ विकेट से जीत लिया। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैच की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। गकबेराह के सेंट जॉर्ज पार्क में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम 46.2 ओवर में 211 रन पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका ने टोनी डी जॉर्जी के शतक के चलते 212 रन का लक्ष्य दो विकेट खोकर हासिल कर लिया और सीरीज में बराबरी कर ली।

तीसरे वनडे मैच के स्कोर को जानने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
IND vs SA ODI Live Score: India vs South Africa 2nd ODI Match Scorecard Ball by Ball Updates
टोनी डी जॉर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

11:30 PM, 19-Dec-2023

दक्षिण अफ्रीका आठ विकेट से जीता

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को आठ विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही अफ्रीकी टीम ने तीन मैच की वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 211 रन बनाए थे। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 42.3 ओवर में दो विकेट खोकर 215 रन बना लिए और मैच अपने नाम किया। दक्षिण अफ्रीका के लिए बल्ले के साथ टोनी डी जॉर्जी ने कमाल किया और नाबाद 119 रन बनाए। रीजा हेंड्रिक्स ने 52 और रासी वन डर डुसेन ने 36 रन का योगदान दिया। गेंद के साथ अफ्रीकी टीम के लिए नांद्रे बर्गर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। हेंड्रिक्स और केशव महाराज ने दो-दो विकेट झटके। विलियम्स-मार्करम को एक-एक विकेट मिला।

भारत के लिए साई सुदर्शन ने 62 और कप्तान राहुल ने 56 रन का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। इसी वजह से टीम इंडिया पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी। गेंद के साथ अर्शदीप सिंह ने एक विकेट लिया और मैच खत्म होने से पहले रिंकू सिंह को डुसेन का विकेट मिल गया। अब टीम इंडिया तीसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगी।
11:23 PM, 19-Dec-2023

IND vs SA Live Score: डुसेन आउट

मैच खत्म होने से पहले रासी वन डर डुसेन ने अपना विकेट फेंक दिया है। उन्होंने 51 गेंद में पांच चौकों की मदद से 36 रन बनाए। अपना पहला मैच खेल रहे रिंकू सिंह ने उन्हें संजू सैमसन के हाथों कैच कराया। अब टोनी के साथ कप्तान मार्करम क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
11:13 PM, 19-Dec-2023

IND vs SA Live Score: टोनी डी जॉर्जी का शतक

टोनी डी जॉर्जी का शतक ने 109 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया है। यह उनके वनडे करियर का पहला शतक है। उनकी शतकीय पारी के चलते दक्षिण अफ्रीका की टीम जीत की दहलीज पर पहुंच गई है। डुसेन के साथ उन्होंने बेहतरीन अर्धशतकीय साझेदारी की है।
10:39 PM, 19-Dec-2023

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 150 रन के पार

एक विकेट के नुकसान पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। टोनी डी जॉर्जी अपने शतक के करीब पहुंच गए हैं। उनकी शानदार पारी के चलते दक्षिण अफ्रीका की टीम जीत के करीब पहुंच रही है। डुसेन उनका साथ निभा रहे हैं।
10:28 PM, 19-Dec-2023

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका

दक्षिण अफ्रीका को 130 के स्कोर पहला झटका लगा। अर्शदीप ने रीजा हेंड्रिक्स को मुकेश कुमार के हाथों कैच कराया। वह 81 गेंद में 52 रन बना सके। फिलहाल टोनी डी जॉर्जी और रसी वान डर डुसेन क्रीज पर हैं।
10:01 PM, 19-Dec-2023

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 100 रन के पार

दक्षिण अफ्रीका ने 23 ओवर के बाद बिना कोई विकेट गंवाए 105 रन बना लिए हैं। रीजा हेंड्रिक्स और टोनी डी जॉर्जी मैदान पर जम गए हैं। हेंड्रिक्स 37 और जॉर्जी 65 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:05 PM, 19-Dec-2023

IND vs SA Live Score: भारत को पहले विकेट की तलाश

भारतीय टीम को दूसरे वनडे में पहले विकेट की तलाश है। दक्षिण अफ्रीका ने नौ ओवर में बिना किसी नुकसान के 37 रन बना लिए हैं। टोनी डि जोर्जी 24 और रीजा हेंड्रिक्स 12 रन बनाकर नाबाद हैं।
08:48 PM, 19-Dec-2023

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू

दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू हो गई। उसने पांच ओवर में बिना किसी नुकसान के 17 रन बना लिए हैं। टोनी डि जॉर्जी नौ और रीजा हेंड्रिक्स सात रन बनाकर नाबाद हैं।
07:56 PM, 19-Dec-2023

IND vs SA Live Score: पूरे 50 ओवर नहीं खेल पाई टीम इंडिया

भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका ने 211 रन पर समेट दिया। आवेश खान के रूप में टीम इंडिया को 10वां झटका लगा। वह नौ गेंद पर नौ रन बनाकर रन आउट हुए। भारत ने 46.2 ओवर में 211 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए। कप्तान केएल राहुल ने 56 रन की पारी खेली। अर्शदीप सिंह ने 18 रन बनाए। रिंकू सिंह अपने डेब्यू वनडे में 17 रन ही बना सके। संजू सैमसन 10 और तिलक वर्मा 10 रन बनाकर आउट हुए। आवेश खान ने नौ, अक्षर पटेल ने सात, ऋतुराज गायकवाड़ चार और कुलदीप यादव एक रन बनाकर आउट हुए। मुकेश कुमार ने नाबाद चार रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए नंद्रे बर्गर ने तीन विकेट लिए। ब्यूरेन हेंड्रिक्स और केशव महाराज को दो-दो सफलता मिली। लिजाद विलियम्सन और एडेन मार्करम ने एक-एक विकेट लिए।
07:48 PM, 19-Dec-2023

IND vs SA Live Score: भारत को नौवां झटका

भारत को नौवां झटका अर्शदीप सिंह के रूप में लगा। वह 17 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। ब्यूरेन हेंड्रिक्स की गेंद पर डेविड मिलर ने उनका कैच लिया। भारत ने 45 ओवर में नौ विकेट पर 204 रन बना लिए हैं। आवेश खान और मुकेश कुमार क्रीज पर हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed