फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SA 2nd ODI Highlights: टेस्ट के बाद वनडे सीरीज में भी भारतीय टीम पस्त, दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ली

Fri, 21 Jan 2022 10:06 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्ल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्ल Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 21 Jan 2022 10:06 PM IST
खास बातें

India vs South Africa (IND vs SA) 2nd ODI: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैच की सीरीज में भारत 0-1 से पीछे है। ऐसे में टीम इंडिया दूसरा मैच जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी। 

विज्ञापन
IND Vs SA 2nd ODI Live Score: India Vs South Africa 2nd ODI Match in Paarl SA, India Batting First News Updates in Hindi
क्विंटन डिकॉक और यानेमन मलान ने बेहतरीन बल्लेबाजी की - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

10:03 PM, 21-Jan-2022

दक्षिण अफ्रीका के नाम हुई वनडे सीरीज

दक्षिण अफ्रीका ने पार्ल के बोलैंड पार्क में खेले गए दूसरे वनडे में भारत को सात विकेट से हरा दिया है। टेस्ट सीरीज के भारतीय टीम वनडे सीरीज में भी पस्त हो गई। टेस्ट सीरीज दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 2-1 से जीती थी। वहीं, दूसरे वनडे में जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। आखिरी वनडे 23 जनवरी को केपटाउन में खेला जाएगा। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 287 रन का स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से कप्तान केएल राहुल ने 55 रन और ऋषभ पंत ने 85 रन की पारी खेली। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 48 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से जानेमन मलान ने 91 रन और क्विंटन डिकॉक ने 78 रन बनाए।  
 
09:12 PM, 21-Jan-2022

दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका

दक्षिण अफ्रीकी टीम ने लगातार दो ओवर में दो विकेट गंवा दिए हैं। 35वें ओवर में यानेमन मलान 91 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद 36वें ओवर में युजवेंद्र चहल ने तेम्बा बावुमा को कॉट एंड बोल्ड किया। वे 36 गेंद पर 35 रन बना सके। 36 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट पर 215 रन बना लिए हैं। फिलहाल एडेन मार्करम और रसी वान डर डुसेन क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
09:08 PM, 21-Jan-2022

दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका

212 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका लगा। जसप्रीत बुमराह ने यानेमन मलान को नर्वस 90 में आउट किया। मलान 108 गेंदों पर 91 रन बनाकर बोल्ड हुए। 35 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 213/2 है। फिलहाल एडेन मार्करम 1 रन और बावुमा 35 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
08:44 PM, 21-Jan-2022

मलान-बावुमा के बीच 50 रन की साझेदारी

31 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट पर 187 रन बना लिए हैं। जीत के लिए टीम को अब भी 101 रन की जरूरत है। डिकॉक के विकेट के बाद भारतीय गेंदबाज विकेट को तरस गए हैं। डिकॉक का विकेट 22वें ओवर में गिरा था। इसके बाद से यानेमन मलान और तेम्बा बावुमा के बीच 55 रन की साझेदारी हो चुकी है। मलान 79 रन और बावुमा 22 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
08:08 PM, 21-Jan-2022

दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका

दक्षिण अफ्रीका को 132 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। क्विंटन डिकॉक 66 गेंदों पर 78 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सात चौके और तीन छक्के लगाए। शार्दुल ठाकुर ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। शार्दुल की गेंद स्विंग होकर सीधे डिकॉक के पैर पर लगी। फील्ड अंपायर मरायस इरैस्मस ने पहले डिकॉक को नॉटआउट दिया। इसके बाद राहुल ने डीआरएस का इस्तेमाल किया। रिप्ले में दिखा की गेंद स्टंप के बीचोबीच लग रही थी। इसके बाद फील्ड अंपायर ने फैसला बदला। 22 ओवर की समाप्त के बाद दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट गंवाकर 132 रन बना लिए हैं। मलान 50 रन बनाकर क्रीज पर हैं। यह उनके वनडे करियर की तीसरी फिफ्टी रही। वहीं कप्तान तेम्बा बावुमा उनका साथ निभाने आए हैं। 
 
07:51 PM, 21-Jan-2022

शार्दुल का पहला ओवर 

शार्दुल ठाकुर को 18वें ओवर में लाया गया। उन्होंने अपने पहले ओवर में सात रन खर्चे। 18 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर: 116/0, क्विंटन डिकॉक (72*), यानेमन मलान (42*)
विज्ञापन
विज्ञापन
07:48 PM, 21-Jan-2022

दक्षिण अफ्रीका के 100 रन पूरे 

क्विंटन डिकॉक की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने अपने पहले 100 रन पूरे कर लिए हैं। भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने एक और महंगा ओवर डाला और इस बार 12 रन खर्चे। 16 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर: 105/0, क्विंटन डिकॉक (65*), यानेमन मलान (38*)
07:19 PM, 21-Jan-2022

क्विंटन डिकॉक की फिफ्टी

क्विंटन डिकॉक ने वनडे करियर का 27वां अर्धशतक जमाया। दक्षिण अफ्रीका ने 12 ओवर के बाद बिना कोई विकेट गंवाए 75 रन बना लिए हैं। फिलहाल डिकॉक 51 रन और यानेमन मलान 22 रन बनाकर क्रीज पर हैं। डिकॉक ने अब तक भारत के खिलाफ सात बार पचास प्लस स्कोर बनाया है। इसमें से पांच बार पचास प्लस को शतक में बदला है। 

भारत के खिलाफ वनडे में डिकॉक के 50+ स्कोर
135
106
101
103
109
53
50* (आज)
07:13 PM, 21-Jan-2022

10 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका 66/0

दक्षिण अफ्रीका ने 10 ओवर में बिना विकेट गंवाए 66 रन बना लिए हैं। फिलहाल जानेमन मलान 19 रन और क्विंटन डिकॉक 46 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारतीय गेंदबाज विकेट को तरस गए हैं। अगर यह साझेदारी और बढ़ी तो भारत पर हार का खतरा मंडरा सकता है। यह मैच हारने पर भारत को सीरीज भी गंवानी पड़ेगी।
07:06 PM, 21-Jan-2022

आठ ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका 50/0

दक्षिण अफ्रीका ने आठ ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 50 रन बना लिए हैं। डिकॉक और मलान ने अफ्रीकी टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई है। फिलहाल मलान 12 रन और डिकॉक 39 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed