IND vs SA 2nd ODI Highlights: टेस्ट के बाद वनडे सीरीज में भी भारतीय टीम पस्त, दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ली
{"_id":"61ea621a5477c220b21a7676","slug":"ind-vs-sa-2nd-odi-live-score-india-vs-south-africa-2nd-odi-match-in-paarl-sa-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs SA 2nd ODI Highlights: टेस्ट के बाद वनडे सीरीज में भी भारतीय टीम पस्त, दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 21 Jan 2022 10:06 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्ल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्ल
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 21 Jan 2022 10:06 PM IST
खास बातें
India vs South Africa (IND vs SA) 2nd ODI: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैच की सीरीज में भारत 0-1 से पीछे है। ऐसे में टीम इंडिया दूसरा मैच जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी।
विज्ञापन
क्विंटन डिकॉक और यानेमन मलान ने बेहतरीन बल्लेबाजी की
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
10:03 PM, 21-Jan-2022
दक्षिण अफ्रीका के नाम हुई वनडे सीरीज
दक्षिण अफ्रीका ने पार्ल के बोलैंड पार्क में खेले गए दूसरे वनडे में भारत को सात विकेट से हरा दिया है। टेस्ट सीरीज के भारतीय टीम वनडे सीरीज में भी पस्त हो गई। टेस्ट सीरीज दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 2-1 से जीती थी। वहीं, दूसरे वनडे में जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। आखिरी वनडे 23 जनवरी को केपटाउन में खेला जाएगा।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 287 रन का स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से कप्तान केएल राहुल ने 55 रन और ऋषभ पंत ने 85 रन की पारी खेली। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 48 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से जानेमन मलान ने 91 रन और क्विंटन डिकॉक ने 78 रन बनाए।
09:12 PM, 21-Jan-2022
दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका
दक्षिण अफ्रीकी टीम ने लगातार दो ओवर में दो विकेट गंवा दिए हैं। 35वें ओवर में यानेमन मलान 91 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद 36वें ओवर में युजवेंद्र चहल ने तेम्बा बावुमा को कॉट एंड बोल्ड किया। वे 36 गेंद पर 35 रन बना सके। 36 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट पर 215 रन बना लिए हैं। फिलहाल एडेन मार्करम और रसी वान डर डुसेन क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
09:08 PM, 21-Jan-2022
दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका
212 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका लगा। जसप्रीत बुमराह ने यानेमन मलान को नर्वस 90 में आउट किया। मलान 108 गेंदों पर 91 रन बनाकर बोल्ड हुए। 35 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 213/2 है। फिलहाल एडेन मार्करम 1 रन और बावुमा 35 रन बनाकर क्रीज पर हैं।08:44 PM, 21-Jan-2022
मलान-बावुमा के बीच 50 रन की साझेदारी
31 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट पर 187 रन बना लिए हैं। जीत के लिए टीम को अब भी 101 रन की जरूरत है। डिकॉक के विकेट के बाद भारतीय गेंदबाज विकेट को तरस गए हैं। डिकॉक का विकेट 22वें ओवर में गिरा था। इसके बाद से यानेमन मलान और तेम्बा बावुमा के बीच 55 रन की साझेदारी हो चुकी है। मलान 79 रन और बावुमा 22 रन बनाकर क्रीज पर हैं।08:08 PM, 21-Jan-2022
दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका
दक्षिण अफ्रीका को 132 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। क्विंटन डिकॉक 66 गेंदों पर 78 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सात चौके और तीन छक्के लगाए। शार्दुल ठाकुर ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। शार्दुल की गेंद स्विंग होकर सीधे डिकॉक के पैर पर लगी। फील्ड अंपायर मरायस इरैस्मस ने पहले डिकॉक को नॉटआउट दिया। इसके बाद राहुल ने डीआरएस का इस्तेमाल किया। रिप्ले में दिखा की गेंद स्टंप के बीचोबीच लग रही थी। इसके बाद फील्ड अंपायर ने फैसला बदला। 22 ओवर की समाप्त के बाद दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट गंवाकर 132 रन बना लिए हैं। मलान 50 रन बनाकर क्रीज पर हैं। यह उनके वनडे करियर की तीसरी फिफ्टी रही। वहीं कप्तान तेम्बा बावुमा उनका साथ निभाने आए हैं।07:51 PM, 21-Jan-2022
शार्दुल का पहला ओवर
शार्दुल ठाकुर को 18वें ओवर में लाया गया। उन्होंने अपने पहले ओवर में सात रन खर्चे। 18 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर: 116/0, क्विंटन डिकॉक (72*), यानेमन मलान (42*)
विज्ञापन
विज्ञापन
07:48 PM, 21-Jan-2022
दक्षिण अफ्रीका के 100 रन पूरे
क्विंटन डिकॉक की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने अपने पहले 100 रन पूरे कर लिए हैं। भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने एक और महंगा ओवर डाला और इस बार 12 रन खर्चे। 16 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर: 105/0, क्विंटन डिकॉक (65*), यानेमन मलान (38*)07:19 PM, 21-Jan-2022
क्विंटन डिकॉक की फिफ्टी
क्विंटन डिकॉक ने वनडे करियर का 27वां अर्धशतक जमाया। दक्षिण अफ्रीका ने 12 ओवर के बाद बिना कोई विकेट गंवाए 75 रन बना लिए हैं। फिलहाल डिकॉक 51 रन और यानेमन मलान 22 रन बनाकर क्रीज पर हैं। डिकॉक ने अब तक भारत के खिलाफ सात बार पचास प्लस स्कोर बनाया है। इसमें से पांच बार पचास प्लस को शतक में बदला है।भारत के खिलाफ वनडे में डिकॉक के 50+ स्कोर
135
106
101
103
109
53
50* (आज)
07:13 PM, 21-Jan-2022
10 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका 66/0
दक्षिण अफ्रीका ने 10 ओवर में बिना विकेट गंवाए 66 रन बना लिए हैं। फिलहाल जानेमन मलान 19 रन और क्विंटन डिकॉक 46 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारतीय गेंदबाज विकेट को तरस गए हैं। अगर यह साझेदारी और बढ़ी तो भारत पर हार का खतरा मंडरा सकता है। यह मैच हारने पर भारत को सीरीज भी गंवानी पड़ेगी।07:06 PM, 21-Jan-2022