IND vs PAK Asia Cup: सुपर-4 राउंड में जीता पाकिस्तान, भारत को पांच विकेट से हराया, रिजवान-नवाज ने पलटा मैच
{"_id":"63141a4ae815fa7c9d15fdf5","slug":"ind-vs-pak-live-cricket-score-india-vs-pakistan-asia-cup-super-4-t20i-8th-match-at-dubai-international-stadium","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK Asia Cup: सुपर-4 राउंड में जीता पाकिस्तान, भारत को पांच विकेट से हराया, रिजवान-नवाज ने पलटा मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mon, 05 Sep 2022 12:16 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:16 AM IST
खास बातें
India vs Pakistan (IND vs PAK) T20 Asia Cup 2022: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 181 रन बनाए। पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
मोहम्मद रिजवान
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
11:27 PM, 04-Sep-2022
पाकिस्तान ने भारत को हराया
सुपर-4 के मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को एक गेंद रहते पांच विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 181 रन बनाए। विराट कोहली ने 44 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मोहम्मद रिजवान ने 51 गेंदों में 71 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए। वहीं, मोहम्मद नवाज ने 20 गेंदों में 42 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए।भारतीय टीम को अब अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे। एक भी मैच हारने पर टीम इंडिया पर एशिया कप से बाहर होने का खतरा मंडराने लगेगा। भारत अब छह सितंबर को श्रीलंका से भिड़ेगा। वहीं, पाकिस्तान की टीम सात सितंबर को अफगानिस्तान का सामना करेगी।
पाकिस्तान को आखिरी तीन ओवर में 34 रन चाहिए थे। 18वें ओवर में रवि बिश्नोई गेंदबाजी के लिए आए और उनके इस ओवर में आसिफ अली का कैछ छूटा। तब आसिफ खाता भी नहीं खोल सके थे। इसके बाद आसिफ ने आठ गेंदों में 16 रन बना डाले। आखिरी दो ओवर में पाकिस्तान को 26 रन चाहिए थे। भुवनेश्वर कुमार ने 19वें ओवर में 19 रन दे डाले।
आखिरी ओवर में पाकिस्तान को सात रन चाहिए थे। पहले तीन गेंदों में पाकिस्तान ने पांच रन बनाए थे। चौथे गेंद में अर्शदीप ने आसिफ अली को आउट किया। आखिरी दो गेंदों में पाकिस्तान को दो रन चाहिए थे। 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने दो रन लेकर जीत दर्ज की। खुशदिल शाह 11 गेंदों में 14 रन और इफ्तिखार अहमद दो रन बनाकर नाबाद रहे।
11:10 PM, 04-Sep-2022
IND vs PAK Live: पाकिस्तान को चाहिए 26 रन
18 ओवर में पाकिस्तान ने चार विकेट गंवाकर 156 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान को 12 गेंदों में 26 रन चाहिए। फिलहाल खुशदिल शाह और आसिफ अली क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
10:57 PM, 04-Sep-2022
IND vs PAK Live: पाकिस्तान को चौथा झटका
17वें ओवर में पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा। हार्दिक पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी कर रहे मोहम्मद रिजवान को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। रिजवान ने 51 गेंदों में 71 रन की बेहतरीन पारी खेली। अपनी पारी में रिजवान ने छह चौके और दो छक्के लगाए। 17 ओवर के बाद पाकिस्तान ने चार विकेट गंवाकर 148 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान को 18 गेंदों में 34 रन बनाने हैं।10:49 PM, 04-Sep-2022
IND vs PAK Live: पाकिस्तान को तीसरा झटका
16वें ओवर में 136 के स्कोर पर पाकिस्तान को तीसरा झटका लगा। भुवनेश्वर कुमार ने आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे मोहम्मद नवाज को दीपक हुड्डा के हाथों कैच कराया। नवाज ने 20 गेंदों में 42 रन की आक्रामक पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए। नवाज और रिजवान के बीच 41 गेंदों में 73 रन की साझेदारी हुई। 16 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 139 रन है। फिलहाल मोहम्मद रिजवान 47 गेंदों में 65 रन और खुशदिल शाह एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।10:41 PM, 04-Sep-2022
IND vs PAK Live: रिजवान और नवाज की आक्रामक बल्लेबाजी
14 ओवर के बाद पाकिस्तान ने दो विकेट गंवाकर 119 रन बना लिए हैं। मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद नवाज आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। रिजवान 55 रन और नवाज 33 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।10:32 PM, 04-Sep-2022
IND vs PAK Live: रिजवान का अर्धशतक
मोहम्मद रिजवान ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 15वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 37 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। 13 ओवर के बाद पाकिस्तान ने दो विकेट गंवाकर 107 रन बना लिए हैं। फिलहाल रिजवान 38 गेंदों में 51 रन और नवाज 11 गेंदों में 24 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पाकिस्तान को अब 42 गेंदों में 75 रन की जरूरत है। वहीं, भारत को इस साझेदारी को तोड़ना ही होगा। दोनों के बीच अब तक 26 गेंदों में 44 रन की साझेदारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:27 PM, 04-Sep-2022
IND vs PAK Live: रिजवान-नवाज क्रीज पर
12 ओवर के बाद पाकिस्तान ने दो विकेट गंवाकर 96 रन बना लिए हैं। फिलहाल मोहम्मद रिजवान 35 गेंदों में 46 रन और मोहम्मद नवाज नौ गेंदों में 20 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पाकिस्तान को 48 गेंदों में 86 रन चाहिए।10:17 PM, 04-Sep-2022
IND vs PAK Live: पाकिस्तान का स्कोर 76/2
10 ओवर के बाद पाकिस्तान ने दो विकेट गंवाकर 76 रन बना लिए हैं। फिलहाल मोहम्मद रिजवान 27 गेंदों में 35 रन और मोहम्मद नवाज पांच गेंदों में 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं। कप्तान बाबर आजम को रवि बिश्नोई ने और फखर जमान को युजवेंद्र चहल ने पवेलियन भेजा। बाबर 14 रन और फखर 15 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान को अब 60 गेंद यानी आखिरी 10 ओवर में 106 रन बनाने हैं।10:13 PM, 04-Sep-2022
IND vs PAK Live: पाकिस्तान को दूसरा झटका
नौवें ओवर में 63 के स्कोर पर पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा। युजवेंद्र चहल ने फखर जमान को विराट कोहली के हाथों कैच कराया। फखर 18 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। नौ ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर दो विकेट पर 67 रन है। फिलहाल मोहम्मद नवाज चार रन और मोहम्मद रिजवान 33 रन बनाकर क्रीज पर हैं। बाबर पहले ही पवेलियन लौट चुके हैं।10:00 PM, 04-Sep-2022