IND vs PAK Highlights: भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया, विराट कोहली ने वनडे करियर का 51वां शतक जड़ा
{"_id":"67bac94ea1c3dd9394007415","slug":"ind-vs-pak-champions-trophy-live-india-vs-pakistan-toss-match-scorecard-dubai-stadium-updates-2025-02-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK Highlights: भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया, विराट कोहली ने वनडे करियर का 51वां शतक जड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 23 Feb 2025 10:45 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 23 Feb 2025 10:45 PM IST
खास बातें
IND vs PAK Champions Trophy 2025 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में मुकाबला खेला गया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम 49.4 ओवर में 241 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने 42.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
कोहली और श्रेयस
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:44 PM, 23-Feb-2025
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी।
09:48 PM, 23-Feb-2025
भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया
भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 49.4 ओवर में 241 रन पर सिमट गई थी। जवाब में भारत ने 42.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट कोहली ने वनडे करियर का 51वां शतक लगाया। वह 111 गेंद 100 रन बनाकर नाबाद रहे। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान विराट को शतक नहीं बनाने देने की साजिश रच रहा है। शाहीन वाइड पर वाइड फेंक रहे थे। 43वें ओवर में भारत को जीत के लिए चार रन और कोहली को शतक के लिए पांच रन चाहिए थे। 43वें ओवर की पहली गेंद पर कोहली ने एक रन लिया। फिर अगली गेंद पर अक्षर ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर विराट ने चौका लगाकर शतक भी पूरा किया और भारत को जीत भी दिलाई। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में अब दो मैच जीत लिए हैं और सेमीफाइनल में पहुंचना का दावा मजबूत कर लिया है। वहीं, पाकिस्तान की टीम लगभग चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गई है। उसे अब अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। भारत के दो मैचों के बाद चार अंक हैं, जबकि पाकिस्तान दो मैचों में खाता नहीं खोल सका है।
विज्ञापन
09:35 PM, 23-Feb-2025
IND vs PAK Match Live Score: हार्दिक भी पवेलियन लौटे
भारत को 223 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। शाहीन अफरीदी ने हार्दिक पांड्या को विकेटकीपर रिजवान के हाथों कैच कराया। वह आठ रन बना सके। भारत को 60 गेंद में 19 रन की जरूरत है। विराट कोहली को शतक बनाने के लिए 14 रन की जरूरत है। उनके साथ अक्षर पटेल क्रीज पर हैं।09:31 PM, 23-Feb-2025
IND vs PAK Match Live Score: श्रेयस आउट
भारत को 214 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। खुशदिल शाह ने श्रेयस अय्यर को इमाम के हाथों कैच कराया। वह 67 गेंद पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस ने कोहली के साथ 114 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल कोहली और हार्दिक क्रीज पर हैं। कोहली 51वें शतक के करीब हैं। भारत को जीत के लिए 20 रन चाहिए और कोहली को शतक के लिए 15 रन चाहिए।09:20 PM, 23-Feb-2025
IND vs PAK Match Live Score: श्रेयस का अर्धशतक
37 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट गंवाकर 201 रन बना लिए हैं। फिलहाल विराट कोहली 81 रन और श्रेयस अय्यर 50 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को जीत के लिए 78 गेंद पर 41 रन की जरूरत है। श्रेयस ने वनडे करियर का 21वां अर्धशतक लगाया।09:13 PM, 23-Feb-2025
IND vs PAK Match Live Score: श्रेयस अर्धशतक के करीब
35 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट गंवाकर 189 रन बना लिए हैं। फिलहाल विराट कोहली 71 रन और श्रेयस अय्यर 48 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को जीत के लिए 90 गेंद पर 53 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:58 PM, 23-Feb-2025
IND vs PAK Match Live Score: श्रेयस ने भी खोले हाथ
32 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट गंवाकर 175 रन बना लिए हैं। फिलहाल विराट कोहली 65 रन और श्रेयस अय्यर 41 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 75 रन की साझेदारी हो चुकी है। श्रेयस भी अब खुलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने चार चौके और एक छक्के लगाए हैं। भारत को अब 67 रन की जरूरत है।08:39 PM, 23-Feb-2025
IND vs PAK Match Live Score: कोहली का अर्धशतक
कोहली ने 62 गेंद पर वनडे करियर का 74वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 27वें ओवर में नसीम शाह की गेंद पर चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया। फिलहाल कोहली के साथ श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 30+ रन की साझेदारी हो चुकी है। 27 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 136 रन है। कोहली 53 रन और श्रेयस 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया को अब जीत के लिए 106 रन की जरूरत है।08:32 PM, 23-Feb-2025
IND vs PAK Match Live Score: भारत को 118 रन की जरूरत
24 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट गंवाकर 124 रन बना लिए हैं। फिलहाल विराट कोहली 45 रन और श्रेयस अय्यर 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को अब 118 रन की जरूरत है। इससे पहले शुभमन गिल 46 रन बनाकर अबरार अहमद की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए थे।08:09 PM, 23-Feb-2025