IND vs NZ 1st T20 Highlights: न्यूजीलैंड ने पहले टी20 में भारत को 21 रन से हराया, सुंदर की तूफानी पारी बेकार
{"_id":"63d3c76077564b501d244f28","slug":"ind-vs-nz-live-cricket-score-india-vs-new-zealand-1st-t20i-2023-match-at-jsca-ranchi-stadium-news-2023-01-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ 1st T20 Highlights: न्यूजीलैंड ने पहले टी20 में भारत को 21 रन से हराया, सुंदर की तूफानी पारी बेकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 27 Jan 2023 11:05 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 27 Jan 2023 11:05 PM IST
खास बातें
India vs New Zealand (IND vs NZ) 1st T20 Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो गया है। पहला मुकाबला रांची में खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। न्यूजीलैंड ने 177 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में टीम इंडिया 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
10:31 PM, 27-Jan-2023
न्यूजीलैंड ने भारत को हराया
न्यूजीलैंड ने पहले टी20 में भारत को 21 रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। डेवोन कॉनवे ने 52 और डेरिल मिचेल ने नाबाद 59 रन की पारी खेली थी। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन ही बना सकी। भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 47 रन और वॉशिंगटन सुंदर ने 50 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।यह हार्दिक की कप्तानी में भारतीय टीम की दूसरी हार है। इससे पहले टीम श्रीलंका से हारी थी। वहीं, भारतीय टीम पिछले करीब 15 महीने बाद टी20 फॉर्मेट में न्यूजीलैंड से हारी है। इस मैच से पहले इस फॉर्मेट में कीवी टीम से भारत को पिछली हार 31 अक्तूबर 2021 को मिली थी। तब टी20 वर्ल्ड कप में दुबई में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था।
मैच में सूर्यकुमार और सुंदर के अलावा भारतीय बल्लेबाजी फ्लॉप रही। सात बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। वहीं, भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा। अर्शदीप ने चार ओवर में 51 रन लुटाए थे। उमरान ने एक ओवर में 16 रन, मावी ने दो ओवर में 19 रन और हार्दिक ने तीन ओवर में 33 रन लुटाए थे।
10:11 PM, 27-Jan-2023
IND vs NZ Live: भारत को सातवां झटका
भारत को दो ओवर में दो झटके लगे हैं। 16वें ओवर में दीपक हुड्डा मिचेल सैंटनर की गेंद पर स्टंप आउट हुए। वह 10 रन बना सके। इसके बाद 17वें ओवर में शिवम मावी रन आउट हुए। वह दो रन बना सके। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर सात विकेट पर 127 रन है। फिलहाल वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
09:53 PM, 27-Jan-2023
IND vs NZ Live: कप्तान भी पवेलियन लौटे
भारत को लगातार दो ओवर में दो झटके लगे हैं। सूर्यकुमार 12वें ओवर में आउट हुए थे। 13वें ओवर में कप्तान हार्दिक पांड्या भी खराब शॉट खेलकर आउट हुए। वह 20 गेंदों में 21 रन बना सके। हार्दिक का कैच ब्रेसवेल ने अपनी ही गेंद पर लपका। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 90 रन है। भारत को 42 गेंदों में 87 रन की जरूरत है। फिलहाल वॉशिंगटन सुंदर और दीपक हुड्डा क्रीज पर हैं।09:48 PM, 27-Jan-2023
IND vs NZ Live: सूर्यकुमार आउट
12वें ओवर में 83 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा। ईश सोढ़ी ने सूर्यकुमार यादव को फिन एलेन के हाथों कैच कराया। वह अर्धशतक से चूक गए। सूर्या ने 34 गेंदों में 47 रन की पारी खेली। अपनी पारी में सूर्यकुमार ने छह चौके और दो छक्के जड़े। सूर्या ने हार्दिक के साथ 51 गेंदों में 68 रन की साझेदारी निभाई। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 88 रन है। फिलहाल वॉशिंगटन सुंदर और हार्दिक पांड्या क्रीज पर हैं।09:42 PM, 27-Jan-2023
IND vs NZ Live: हार्दिक-सूर्या के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
10 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट गंवाकर 74 रन बना लिए हैं। 15 रन पर भारत को तीसरा झटका लगा था। उसके बाद से कप्तान हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव ने पारी संभाली है। दोनों ने अभी तक 41 गेंदों में 59 रन की साझेदारी निभा ली है। सूर्या फिलहाल 27 गेंदों पर 39 रन और हार्दिक 16 गेंदों में 20 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को अब भी 100+ रन की जरूरत है।09:37 PM, 27-Jan-2023
IND vs NZ Live: हार्दिक-सूर्यकुमार पर दारोमदार
नौ ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट गंवाकर 63 रन बना लिए हैं। 15 रन पर भारत को तीसरा झटका लगा था। उसके बाद से कप्तान हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव ने पारी संभाली है। दोनों ने 48 रन की साझेदारी कर ली है। सूर्या फिलहाल 23 गेंदों पर 29 रन और हार्दिक 14 गेंदों में 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:11 PM, 27-Jan-2023
IND vs NZ Live: भारत को तीन बड़े झटके
177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम मुश्किल में पड़ती नजर आ रही है। 15 रन पर टीम ने तीन विकेट गंवा दिए हैं। तीसरे ओवर में जैकब डफी ने राहुल त्रिपाठी को कॉनवे के हाथों कैच कराया था। त्रिपाठी खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद चौथे ओवर में मिचेल सैंटनर शुभमन गिल को फिन एलेन के हाथों कैच कराया। शुभमन छह गेंदों में सात रन बनाकर आउट हुए। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 20 रन है। फिलहाल सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पांड्या क्रीज पर हैं। ईशान किशन चार रन बनाकर पवेलियन लौटे थे।09:00 PM, 27-Jan-2023
IND vs NZ Live: भारत को पहला झटका
भारत को दूसरे ओवर में 10 के स्कोर पर पहला झटका लगा। माइकल ब्रेसवेल ने ईशान किशन को क्लीन बोल्ड किया। वह पांच गेंदों में चार रन बना सके। फिलहाल राहुल त्रिपाठी और शुभमन गिल क्रीज पर हैं।08:42 PM, 27-Jan-2023
IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड ने भारत को 177 रन का लक्ष्य दिया
न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 177 रन का लक्ष्य दिया है। 20 ओवर में कीवी टीम ने छह विकेट गंवाकर 176 रन बनाए। अर्शदीप सिंह ने मैच में खराब गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर के कोटे में 51 रन लुटाए और सिर्फ एक विकेट लिया। 20वें ओवर में अर्शदीप गेंदबाजी के लिए आए और 27 रन लुटा दिए। न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 30 गेंदों में नाबाद 59 रन की पारी खेली। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा अर्धशतक रहा। वहीं, डेवोन कॉनवे ने 35 गेंदों में 52 रन की पारी खेली। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का नौवां अर्धशतक रहा। भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वहीं, अर्शदीप, कुलदीप और शिवम मावी को एक-एक विकेट मिला।08:35 PM, 27-Jan-2023