IND vs ENG: टी20 विश्वकप के फाइनल में पहुंचा भारत, इंग्लैंड को 7 रन से हराया; न्यूजीलैंड से होगी खिताबी टक्कर
{"_id":"69a96d32b075f791210f3cf4","slug":"ind-vs-eng-live-cricket-score-india-vs-england-t20-world-cup-2026-2nd-semi-final-match-at-mumbai-2026-03-05","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: टी20 विश्वकप के फाइनल में पहुंचा भारत, इंग्लैंड को 7 रन से हराया; न्यूजीलैंड से होगी खिताबी टक्कर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 05 Mar 2026 11:01 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:01 PM IST
खास बातें
संजू सैमसन की शानदार बल्लेबाजी के बाद भारतीय गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को सात रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब भारत का रविवार को न्यूजीलैंड से अहमदाबाद में फाइनल मुकाबले में सामना होगा।
विज्ञापन
भारत फाइनल में पहुंचा
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
10:55 PM, 05-Mar-2026
भारत फाइनल में पहुंचा
संजू सैमसन की शानदार बल्लेबाजी के बाद भारतीय गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को सात रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने सैमसन की तूफानी अर्धशतकीय पारी (89 रन) की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 253 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी। उनके लिए जैकब बेथेल ने 105 रन बनाए। वहीं, भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने दो विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने एक-एक सफलता अपने नाम की।अब टीम इंडिया का सामना रविवार को इस विश्व कप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड से होगा। रविवार यानी 8 मार्च को खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर उतरेगा।
10:41 PM, 05-Mar-2026
IND vs ENG Live Score: करन 18 रन बनाकर आउट
सैम करन 18 रन बनाकर आउट हो गए। हार्दिक को यह सफलता मिली। अब ओवरटन आए हैं।
विज्ञापन
10:39 PM, 05-Mar-2026
IND vs ENG Live Score: जैकब बेथेल का 45 गेंदों में शतक
जैकब बेथेल ने 45 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया है।10:15 PM, 05-Mar-2026
IND vs ENG Live: अर्शदीप ने दिलाई भारत को 5वीं सफलता
भारत को पांचवीं सफलता अर्शदीप सिंह ने दिलाई। उन्होंने शिवम दुबे के हाथों विल जैक्स को आउट कराया। वह 20 गेंदों में 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब टॉम बैंटन और सैम करन क्रीज पर मौजूद हैं।09:55 PM, 05-Mar-2026
IND vs ENG Live Score: जैकब बेथेल का 19 गेंदों में अर्धशतक
जैकब बेथेल ने 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और विल जैक्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 36 रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। 11 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट पर 131 रन बना लिए हैं।09:40 PM, 05-Mar-2026
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड के चार विकेट गिरे
अक्षर पटेल ने टॉम बेंटन को आउट कर इंग्लैंड को चौथा झटका दिया। बेंटन पांच गेंदों पर एक चौका और दो छक्कों की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:21 PM, 05-Mar-2026
IND vs ENG Live Score: बुमराह ने दिलाई भारत को दूसरी सफलता
इंग्लैंड को दूसरा झटका बुमराह ने दिया। उन्होंने हैरी ब्रूक को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। वह सात रन बनाकर आउट हुए। अब बटलर का साथ देने जैकब बेथल आए हैं।09:05 PM, 05-Mar-2026
IND vs ENG Live Score: हार्दिक ने भारत को दिलाई पहली सफलता
हार्दिक पांड्या ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने फिल सॉल्ट को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ पांच रन बना पाए। अब बटलर का साथ देने हैरी ब्रूक आए हैं।08:57 PM, 05-Mar-2026
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड की पारी शुरू
इंग्लैंड की पारी शुरू हो चुकी है। फिल सॉल्ट और जोस बटलर क्रीज पर मौजूद हैं।08:48 PM, 05-Mar-2026