IND vs ENG Warm Up: पंत के छक्के से जीता भारत, सात विकेट से इंग्लैंड को हराया, राहुल और ईशान के तूफानी अर्धशतक
IND vs ENG Warm Up T20 HIGHLIGHTS: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने इंग्लैंड को पहले अभ्यास मैच में सात विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड के 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने केएल राहुल के 51 और ईशान किशन के 70 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारियों के दम पर मैच अपने नाम कर लिया।
लाइव अपडेट
भारत की 7 विकेट से जीत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को ईशान किशन और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने जोरदार और तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े। इस दौरान राहुल ने 24 गेंदों में 51 रन बनाए हालांकि वह अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद अगली ही गेंद पर वुड का शिकार हुए। इसके बाद ईशान किशन ने अपने हाथ खोले और उन्होंने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक पूरा किया। ईशान 46 गेंदों में 70 रन बनाकर नाबाद रहे और रिटायर्ड हुए। विराट और सूर्यकुमार यादव दोनों कुछ खास नहीं कर पाए और सस्ते में पवेलियन लौटे। हालांकि इसके बाद ऋषभ पंत (29*) और हार्दिक पांड्या (12*) ने मिलकर मैच को छह गेंदें शेष रहते हुए जीत लिया।
Impressive batting performance 👌
— BCCI (@BCCI) October 18, 2021
Fine bowling display 👍#TeamIndia beat England & win their first warm-up game. 👏 👏#INDvENG #T20WorldCup
📸: Getty Images pic.twitter.com/jIBgYFqOjz
आखिरी 30 गेंदों में भारत को 41 रन की जरुरत
भारतीय टीम को जीत के लिए आखिरी के 30 गेंदों में 41 रनों की दरकार है और उसके पास आठ विकेट बाकी हैं। ऋषभ पंत और ईशान किशन क्रीज पर हैं। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 148/2, इशान किशन (69*), ऋषभ पंत (15*)पंत ने जड़े लगातार दो छक्के
मोईन अली का एक और महंगा ओवर। इस बार ऋषभ पंत ने उनकी धुनाई की और ओवर में लगातार दो छक्के जड़े। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 140/2, ऋषभ पंत (14*), इशान किशन (62*)लिविंग्स्टन ने किया विराट का शिकार
लियम लिविंगस्टन का एक सफल ओवर गुजरा। उन्होंने अपने दूसरे ओवर में महज तीन रन दिए और विराट कोहली को 11 रन पर आउट किया। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 126/2, ऋषभ पंत (1*), इशान किशन (61*)ईशान ने की आदिल की धुनाई
ईशान किशन ने आदिल रशीद के तीसरे ओवर में जमकर रन बटोरे। ईशान ने इस ओवर में दो चौके और दो छक्के लगाए। ओवर से आए कुल 24 रन। भारत के 100 रन भी पूरे हो गए। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 123/1, इशान किशन (60*), विराट कोहली (10*)ईशान किशन का अर्धशतक
ईशान किशन ने लगातार दो छक्के के साथ 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।भारत का पहला विकेट गिरा, राहुल आउट
केएल राहुल ने जबरदस्त अर्धशतकीय पारी खेलकर अपना विकेट गंवाया। उन्हें मार्क वुड ने मोईन अली के हाथों कैच कराया। आउट होने से पहले राहुल ने 24 गेंदों में 51 रन बनाए। 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 85/1, विराट कोहली (2*), इशान किशन (31*)5⃣1⃣ Runs
— BCCI (@BCCI) October 18, 2021
2⃣4⃣ Balls
6⃣ Fours
3⃣ Sixes
What a knock @klrahul11 has played! 👏 👏#TeamIndia #INDvENG #T20WorldCup
📸: Getty Images pic.twitter.com/zSyFyWeh59
राहुल का तूफानी अर्धशतक
केएल राहुल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने चौके के साथ अपने पचास रन पूरे किए।राहुल ने मोईन को भी नहीं बख्शा
इंग्लैंड ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए मोईन अली को लगाया लेकिन राहुल ने उन्हें भी नहीं छोड़ा और ओवर में 14 रन जड़ दिए। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर: 73/0, इशान किशन (28*), केएल राहुल (44*)भारत के 50 रन पूरे
भारतीय टीम ने पहले पॉवरप्ले में 59 रन बना लिए हैं। राहुल और ईशान ने टीम को जोरदार शुरुआत दिलाई है। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर: 59/0, इशान किशन (25*), केएल राहुल (33*)Brisk start for #TeamIndia in the chase as they move to 59/0 after 6 overs. 👍 👍@klrahul11 batting on 3⃣3⃣@ishankishan51 unbeaten on 2⃣5⃣ #INDvENG #T20WorldCup
— BCCI (@BCCI) October 18, 2021
📸: Getty Images pic.twitter.com/jSw9y3c2mL