Ind vs Eng Test Highlights: पहले दिन का खेल समाप्त, यशस्वी-गिल के शतक और पंत का पचासा; स्कोर 359/3
{"_id":"6855149f98f03ff1bc04754d","slug":"ind-vs-eng-first-test-day-1-live-score-tendulkar-anderson-trophy-2025-match-scorecard-updates-in-hindi-2025-06-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"Ind vs Eng Test Highlights: पहले दिन का खेल समाप्त, यशस्वी-गिल के शतक और पंत का पचासा; स्कोर 359\/3","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 20 Jun 2025 11:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:06 PM IST
खास बातें
India vs England(Ind vs Eng) First Test 2025: भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन शानदार प्रदर्शन किया। गिल और यशस्वी ने जहां शतक लगाए, वहीं पंत अर्धशतक लगाकर क्रीज पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
पंत-गिल
- फोटो : BCCI-X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:05 PM, 20-Jun-2025
Ind vs Eng Test Live Score: पहले दिन का खेल समाप्त
भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने स्टंप्स तक पहली पारी में तीन विकेट पर 359 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से दिन का खेल समाप्त होने तक कप्तान शुभमन गिल 175 गेंदों पर 16 चौकों और एक छक्के की मदद से 127 रन और उपकप्तान ऋषभ पंत 102 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 65 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। भारत के लिए यह शानदार दिन रहा और यशस्वी जायसवाल तथा गिल ने शतक जड़े, जबकि पंत अर्धशतक लगाने में सफल रहे।इससे पहले, इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। भारत के लिए यशस्वी और केएल राहुल ने पारी का आगाज किया और टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े। इंग्लैंड को पहली सफलता ब्रायडन कार्स ने दिलाई जिन्होंने राहुल को अपना शिकार बनाया। राहुल 42 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद डेब्यू मैच खेल रहे साई सुदर्शन खाता खोले बिना आउट हुए। लंच ब्रेक के बाद शुभमन बल्लेबाजी के लिए उतरे। गिल और यशस्वी ने दूसरे सत्र में इंग्लैंड को कोई सफलता हासिल नहीं करने दी।
यशस्वी ने इंग्लैंड में अपने पहले मैच में शतक लगाया। गिल और यशस्वी के बीच साझेदारी को बेन स्टोक्स ने यशस्वी को आउट कर तोड़ा। यशस्वी 101 रन बनाकर तीसरे बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौटे। फिर क्रीज पर पंत उतरे और उन्होंने गिल के साथ मोर्चा संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की और दिन के खेल की समाप्ति तक इंग्लैंड को सफलता हासिल नहीं करने दी। गिल और पंत ने चौथे विकेट के लिए अब तक 138 रन जोड़ लिए हैं और इन दोनों की कोशिश दूसरे दिन भारत को और मजबूत स्थिति पर ले जाने की होगी। इंग्लैंड के लिए अब तक स्टोक्स को दो विकेट और कार्स को एक विकेट मिला है।
11:00 PM, 20-Jun-2025
Ind vs Eng Test Live Score: भारत का स्कोर 350 के पार
भारत का स्कोर पहली पारी में 350 रन के पार पहुंच गया है। भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल शतक और उपकप्तान ऋषभ पंत अर्धशतक लगाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच अब तक चौथे विकेट के लिए 130 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
विज्ञापन
10:41 PM, 20-Jun-2025
Ind vs Eng Test Live Score: 91 गेंदों में पंत ने जड़ा पचासा
उपकप्तान ऋषभ पंत ने 91 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का 16वां पचासा जड़ा है। इससे पहले शुभमन गिल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत का स्कोर 330 रनों के पार पहुंच गया है।10:33 PM, 20-Jun-2025
Ind vs Eng Test Live Score: गिल-पंत के बीच 100 से ज्यादा रन की साझेदारी
गिल और पंत के बीच 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। भारत का स्कोर 320 के पार पहुंच गया है।10:14 PM, 20-Jun-2025
Ind vs Eng Test Live Score: 140 गेंदों में शुभमन ने जड़ा शतक
शुभमन गिल ने 140 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का छठा पचासा जड़ा है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वहीं, उपकप्तान ऋषभ पंत अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। भारत का स्कोर 300 के पार पहुंच गया है।10:05 PM, 20-Jun-2025
Ind vs Eng Test Live Score: भारत का स्कोर 280 रन के पार पहुंचा
भारत का स्कोर 280 रन के पार पहुंच गया है। शुभमन गिल और ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:44 PM, 20-Jun-2025
Ind vs Eng Test Live: शुभमन शतक के करीब
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल शतक लगाने के करीब पहुंच गए हैं। भारत का स्कोर 270 रन के पार पहुंच गया है। क्रीज पर गिल के साथ ऋषभ पंत मौजूद हैं।09:07 PM, 20-Jun-2025
Ind vs Eng Test Live: भारत का स्कोर 240 के पार
इंग्लैंड के खिलाफ भारत का स्कोर 240 रन के पार पहुंच गया है। भारत को यशस्वी के रूप में तीसरा झटका लगा जो शतक लगाकर आउट हुए। भारत के उपकप्तान ऋषभ पंत गिल का साथ देने उतरे और दोनों के बीच अब तक 21 रनों की साझेदारी हो गई है।08:37 PM, 20-Jun-2025
Ind vs Eng Test Live: यशस्वी पवेलियन लौटे
यशस्वी जायसवाल शतक लगाकर पवेलियन लौट गए हैं। यशस्वी और गिल के बीच तीसरे विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी हुई जिसे बेन स्टोक्स ने यशस्वी को आउट कर तोड़ा। दूसरे सत्र में इंग्लैंड के गेंदबाज विकेट के लिए तरस गए थे, लेकिन तीसरे सत्र की शुरुआत में ही उन्हें यशस्वी का विकेट मिला। यशस्वी 159 गेंदों पर 16 चौकों और एक छक्के की मदद से 101 रन बनाकर आउट हुए।08:33 PM, 20-Jun-2025