फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: इंग्लैंड ने भारत को सात विकेट से हराया, पांच मैचों की सीरीज 2-2 की बराबरी पर छूटी

Tue, 05 Jul 2022 05:18 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 05 Jul 2022 05:18 PM IST
खास बातें

 IND vs ENG (India vs England): पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला इंग्लैंड ने सात विकेट से जीत लिया है। इसके साथ ही सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। यह मैच जीतने के लिए इंग्लैंड के सामने 378 रन का लक्ष्य था। जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी।

विज्ञापन
IND vs ENG Live Score Day 5: India vs England 5th Test at Birmingham Edgbaston News Updates in Hindi
जीत के बाद जश्न मनाते जो रूट और जॉनी बेयरस्टो - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

04:30 PM, 05-Jul-2022

IND vs ENG Live: इंग्लैंड ने सात विकेट से जीता मैच

इंग्लैंड ने सात विकेट से यह मैच जीत लिया है। इसके साथ ही यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर छूट गई है। यह सीरीज 2021 में शुरू हुई थी और शुरुआती चार मैच में भारत 2-1 से आगे था। कोरोना की वजह से पांचवां मैच नहीं हो पाया था। यह मैच अब खेला गया और इंग्लैंड ने जीत हासिल कर सीरीज की हार टाल दी। भारत के पास 15 साल बाद इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने का मौका था, लेकिन भारतीय टीम चूक गई। 

आखिरी मैच में भारत ने अच्छी शुरुआत की थी और पहली पारी में ऋषभ पंत-रवींद्र जडेजा के शतक की बदौलत 416 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 284 रन बना पाई और पहली पारी में 132 रन से पिछड़ गई। इसके बाद दूसरी पारी में भारत ने 245 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 378 रन का लक्ष्य रखा। इंग्लैंड ने जो रूट और जॉनी बेयरस्टो के नाबाद शतक की बदौलत तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह भारत के खिलाफ सबसे सफल रन चेज रही। इंग्लैंड की टीम बेन स्टोक्स की कप्तानी में लगातार चौथा मैच जीती है। वहीं, भारत को जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में पहले मैच में ही हार का सामना करना पड़ा है। 
04:26 PM, 05-Jul-2022

IND vs ENG Live: जो रूट और जॉनी बेयरस्टो के बीच 250 रन की साझेदारी

जो रूट और जॉनी बेयरस्टो के बीच 250 रन की साझेदारी हो चुकी है। 
विज्ञापन
04:08 PM, 05-Jul-2022

IND vs ENG Live: बेयरस्टो ने टेस्ट करियर का 12वां शतक लगाया

जॉनी बेयरस्टो ने टेस्ट करियर का 12वां शतक लगा लिया है। उन्होंने 137 गेंदों में अपने 100 रन पूरे किए हैं। उन्होंने इस मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया है। वो इंग्लैंड के तीसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया है। 
03:49 PM, 05-Jul-2022

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को जीत के लिए 50 से कम रन की जरूरत

इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए 50 से कम रन की जरूरत है। जो रूट और बेयरस्टो बेहतरीन साझेदारी कर चुके हैं और अब इंग्लैंड की जीत में सिर्फ औपचारिकताएं बाकी रह गई हैं। 
03:45 PM, 05-Jul-2022

IND vs ENG Live: जो रूट का शतक

जो रूट ने अपने टेस्ट करियर का 28वां शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 136 गेंदों में 103 रन बना लिए हैं। अब वो टेस्ट में शतक लगाने के मामले में स्टीव स्मिथ और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। इस मैच में रूट अपनी शानदार पारी की बदौलत इंग्लैंड को जीत की दहलीज पर ले गए हैं। इस सीरीज में यह जो रूट का चौथा शतक है। स्मिथ और विराट ने 27 शतक लगाए हैं, जबकि विलियम्सन के नाम 24 शतक हैं। 
03:42 PM, 05-Jul-2022

IND vs ENG Live: रूट और बेयरस्टो के बीच 200 रन की साझेदारी

जो रूट और जॉनी बेयरस्टो के बीच चौथे विकेट के लिए 200 रन की साझेदारी हो चुकी है। रूट अपने शतक के बेहद करीब हैं और बेयरस्टो भी शतक से चंद रन दूर हैं। इस मैच में इंग्लैंड की जीत लगभग तय हो चुकी है। अब कोई चमत्कार ही इंग्लैंड को हार से बचा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:29 PM, 05-Jul-2022

IND vs ENG Live: इंग्लैंड का स्कोर 300 के पार

इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 300 के पार जा चुका है। इंग्लैंड की टीम जीत के करीब पहुंच रही है। जॉनी बेयरस्टो और जो रूट दोनों अपने शतक के करीब पहुंच चुके हैं। 
03:17 PM, 05-Jul-2022

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को जीत के लिए 100 से कम रनों की जरूरत

अब इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए 100 से कम रनों की जरूरत है। पांचवें दिन शुरुआत से ही इंग्लैंड के बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं। बेयरस्टो और रूट की जोड़ी ने आज के शुरुआती चार ओवर में 23 रन बटोर लिए हैं। 
03:01 PM, 05-Jul-2022

IND vs ENG Live: पांचवें दिन का खेल शुरू

पांचवें दिन का खेल शुरू हो चुका है। इंग्लैंड के लिए जो रूट और जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर हैं। भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने गेंदबाजी की शुरुआत की है। इंग्लैंड को यह मैच जीतने के लिए पांचवें दिन 119 रन बनाने होंगे। वहीं, भारत को यह मैच जीतने के लिए सात विकेट की जरूरत है। 
02:38 PM, 05-Jul-2022

IND vs ENG Live: पांचवें दिन बारिश के आसार कम

चौथे दिन की तरह पांचवें दिन भी बारिश के आसार बेहद कम हैं। हालांकि, आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed