फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: दूसरे दिन का दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड का स्कोर 423/8, मिली मजबूत बढ़त

Thu, 26 Aug 2021 11:11 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 26 Aug 2021 11:11 PM IST
खास बातें

IND vs ENG 3rd Test Day 1 Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेंडिग्ले में तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जारी है। इंग्लिश ने दूसरे दिन का खेल 120/0 से आगे खेलना शुरू किया है। इसके बाद शमी और जडेजा ने इंग्लैंड की सलामी जोड़ी तोड़ी। हालांकि इंग्लैंड के शीर्ष चार बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े, इसमें जो रूट ने अपना शतक पूरा किया। वहीं भारतीय गेंदबाजों में शमी तीन विकेट चटका चुके हैं।

विज्ञापन
Live Cricket Score: Ind Vs Eng 3rd Test Day 2 Leeds Cricket News In Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड 3rd Test लाइव क्रिकेट स्कोर: - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:05 PM, 26-Aug-2021

दूसरे दिन का खेल खत्म 

तीसरे टेस्ट का दूसरा दिन खत्म हो गया है। इंग्लैंड ने भारत की पहली पारी के स्कोर के आधार पर 345 रन की मजबूत बढ़त ले ली है। दिन का खेल खत्म होने पर इंग्लैंड का स्कोर: 423/8 है। इंग्लैंड की तरफ से फिलहाल क्रेग ओवरटन और ओली रॉबिंसन क्रीज पर हैं।

इंग्लैंड की तरफ से कप्तान जो रूट ने सर्वाधिक 121 रन बनाए जबकि मलान (70), हसीम हमीद (68) और रोरी बर्न्स (61) रन बनाए। भारत की तरफ से मोहम्मद शमी तीन विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज रहे। वहीं जडेजा-सिराज जडेजा को दो-दो सफलता मिली। 
10:34 PM, 26-Aug-2021

इंग्लैंड के 400 रन पूरे 

इंग्लैंड ने जो रूट के शतक और शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की अर्धशतकीय पारी के दम पर पहली पारी में 400 रन पूरे कर लिए हैं। उसकी बढ़त भी 320 रन से अधिक की हो गई है।
विज्ञापन
10:26 PM, 26-Aug-2021

जडेजा की जाल में फंसे मोइन

इंग्लैंड के स्पिनर ऑलराउंडर मोईन अली ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और हवाई शॉट खेलने के चक्कर में कैच दे बैठे। जडेजा ने मोईन को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। जडेजा के लिए यह दूसरी सफलता मिली है। 
 
10:22 PM, 26-Aug-2021

रूट की उड़ी गिल्ली 

जसप्रीत बुमराह ने अंततः जो रूट के रूप में अपना पहला विकेट हासिल किया। बुमराह ने चौथे स्टंप पर फुल लेंथ गेंद डाली जिसपर रूट ने कवर ड्राइव करने की कोशिश की लेकिन गेंद तेजी से अंदर आई और गेंद बल्ले और पैड को छकाती हुई दोनों के बीच से स्टंप पर जाकर टकरा गई। रूट ने आउट होने से पहले 165 गेंदों में 121 रन बनाए। इंग्लैंड की बढ़त 300 के पार।
09:53 PM, 26-Aug-2021

बटलर भी लौटे पवेलियन

मोहम्मद शमी का एक और सफल ओवर। इस बार उन्होंने जोस बटलर को इशांत शर्मा के हाथों कैच कराया। बटलर 12 गेंदों में महज सात रन बना पाए। इंग्लैंड की बढ़त बढ़कर 283 रन हो गई है जबकि इंग्लैंड का स्कोर: 361/5, जो रूट (107*), मोईन अली (0*) हो  गया है।
09:49 PM, 26-Aug-2021

बेयरस्टो हुए शमी का शिकार 

मोहम्मद शमी ने एक बार फिर से भारत को बड़ी सफलता दिलाई है। शमी ने बेयरस्टो को विराट के हाथों स्लिप में कैच कराया। बेयरस्टो 43 गेंदों में 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:13 PM, 26-Aug-2021

शतकवीर रूट 

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए मौजूदा सीरीज का तीसरा शतक जड़ दिया है। रूट ने इसी के साथ अपने टेस्ट करियर का 23वां शतक भी  पूरा कर लिया है। रूट के शतक के साथ ही इंग्लैंड को 250 रन से अधिक की बढ़त भी मिल गई है।
09:05 PM, 26-Aug-2021

भारतीय गेंदबाजों का लचर प्रदर्शन

भारतीय गेंदबाज इस मैच में अब तक पूरी तरह से कमजोर नजर आए हैं। कोई भी गेंदबाज इंग्लैंड के बल्लेबाजों को कुछ खास परेशान नहीं कर पाया है। रूट और बेयरस्टो क्रीज पर जमे हुए हैं। इंग्लैंड का स्कोर: 328/3, जो रूट (95*), जॉनी बेयरस्टो (15*)
 
08:30 PM, 26-Aug-2021

चायकाल

टी ब्रेक के साथ ही एक और सत्र समाप्त हो चुका है। यह सत्र भारतीय गेंदबाजों के लिए निराशाजनक रहा। भारत को सत्र के आखिरी में विकेट मिला लेकिन रूट और मलान ने इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इंग्लैंड के पास 220 रन की बढ़त हो चुकी है और रूट क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड का स्कोर: 298/3, जो रूट (80*)
08:21 PM, 26-Aug-2021

मलान आउट

मोहम्मद सिराज ने आखिरकार भारत को बड़ी सफलता दिला दी है। सिराज ने डेविड मलान को 70 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई। हालांकि सिराज की गेंद कुछ खास अच्छी नहीं थी लेग स्टंप से बाहर जा रही थी। लेकिन मलान ने ग्लांस का प्रयास किया और गेंद ने बल्ले का हल्का सा किनारा लिया और कीपर के पास गई, कैच की अपील हुई थी और अंपायर ने मना किया लेकिन सिराज के कहने पर विराट ने रिव्यू लिया और भारत को तीसरा विकेट मिल गया।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed