फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: भारत ने जीता लॉर्ड्स टेस्ट, मेजबान इंग्लैंड को 151 रनों से हराया

Mon, 16 Aug 2021 11:04 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉर्ड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉर्ड्स Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 16 Aug 2021 11:04 PM IST
खास बातें

  • भारत ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 151 रनों से हराया
  • शमी और बुमराह के आगे अंग्रेजों ने टेके घुटने
  • शमी-बुमराह के बीच 89+ रन की साझेदारी
  • भारत ने पांचवें दिन का खेल 181/6 से आगे खेलना शुरू किया था

विज्ञापन
India vs England 2nd Test Day 5 Match at Lords Live Cricket Score And Updates
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : social media

लाइव अपडेट

11:07 PM, 16-Aug-2021

भारत ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 151 रनों से हराया

टीम इंडिया ने लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 151 रनों से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड के सामने 272 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में मेजबान टीम 120 रन पर ही सिमट गई। भारत की यह लॉर्ड्स में यह 19 मैचों में तीसरी जीत है। उसने इससे पहले 1986 और 2014 में इस ऐतिहासिक मैदान पर जीत दर्ज की थी। भारत की तरफ से दूसरी पारी में मोहम्मद सिराज ने 32 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने तीन, इशांत ने दो जबकि मोहम्मद शमी ने एक विकेट लिया। बता दें कि अजिंक्य रहाणे (61), मोहम्मद शमी (56*) और जसप्रीत बुमराह (34*) के दम पर भारत ने दूसरी पारी में आठ विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए थे। शमी और बुमराह के आगे अंग्रेज बेबस नजर आए। दोनों बल्लेबाजों के बीच नौवें विकेट के लिए 89 रन की नाबाद साझेदारी हुई। इससे पहले रहाणे और पुजारा के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई थी। वहीं, इंग्लैंड की तरफ से दूसरी पारी में मार्क वुड ने तीन, ओली रॉबिन्सन और मोईन अली ने दो-दो विकेट चटकाए जबकि सैम करन को एक विकेट मिला। भारत ने पांचवें व आखिरी दिन का खेल 181/6 से आगे खेलना शुरू किया था। इससे पहले भारत ने भारत ने केएल राहुल (129) और रोहित शर्मा (83) के दम पर अपनी पहली पारी में 364 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड ने जो रूट की नाबाद 180 रन की पारी की बदौलत 391 रन बनाकर 27 रन की बढ़त हासिल की थी। इस मैच में केएल राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 
 
11:01 PM, 16-Aug-2021

भारत जीत से बस एक कदम दूर

52वें ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने जोस बटलर (25) को विकेट के पीछे कैच आउट कराकर चलता किया। यहां से भारत को जीत के लिए सिर्फ एक विकेट की दरकार है।
विज्ञापन
10:59 PM, 16-Aug-2021

बुमराह ने रॉबिन्सन को भेजा पवेलियन

 51वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बुमराह ने ओली रॉबिन्सन (9) को एलबीडब्ल्यू आउट किया।
10:00 PM, 16-Aug-2021

भारत जीत से बस तीन विकेट दूर

भारत लॉर्ड्स टेस्ट जीतने से बस तीन विकेट दूर है। वहीं, इस मैच को जीतने के लिए इंग्लैंड को 178 रनों की दरकार है जो शायद ही संभव है। 40 ओवर्स के बाद इंग्लैंड का स्कोर 94/7. जोस बटलर 8 और ओली रॉबिन्सन 2 रन बनाकर नाबाद हैं।
09:47 PM, 16-Aug-2021

सिराज ने झटके लगातार दो विकेट

39वें ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड को छठा झटका दिया। सिराज ने मोईन अली को विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया। इससे पहले कोहली से बटलर का कैच छूट गया था, जिसकी भरपाई कोहली ने यहां कर दिया। वहीं, इसी ओवर की दूसरी गेंद पर सिराज ने सैम करन (0) को विकेट के पीछे कैच आउट कराकर चलता किया।
 
09:45 PM, 16-Aug-2021

37 ओवर्स के बाद इंग्लैंड का स्कोर 90/5

37 ओवर्स के बाद इंग्लैंड ने पांच विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं। जोस बटलर 8 और मोईन अली 13 रन बनाकर नाबाद हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:43 PM, 16-Aug-2021

कोहली ने छोड़ा बटलर का आसान कैच

27वें ओवर (बुमराह) की तीसरी गेंद पर कोहली ने बटलर का आसान सा कैच छोड़ दिया। इस वक्त बटलर दो रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।
08:47 PM, 16-Aug-2021

24 ओवर्स के बाद इंग्लैंड का स्कोर 68/5

24 ओवर्स के बाद इंग्लैंड का स्कोर 68/5. मोईन अली (0) और जोस बटलर (0) क्रीज पर मौजूद हैं।
08:38 PM, 16-Aug-2021

इंग्लैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन 

23वें ओवर की तीसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड को कप्तान जो रूट को अपना शिकार बनाया। बुमराह ने रूट (33) को कोहली के हाथों कैट आउट कराकर चलता किया। इसी के साथ इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई।
08:17 PM, 16-Aug-2021

बेयरस्टो के रूप में चौथा झटका

22वें ओवर की आखिरी गेंद पर इशांत शर्मा ने जॉनी बेयरस्टो (2) को एलबीडब्ल्यू आउट कर इंग्लैंड को चौथा झटका दिया। चायकाल तक स्कोर 67/4 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed