IND vs CAN Highlights : मैदान गीला होने के कारण भारत-कनाडा मुकाबला रद्द, मैच में नहीं हो सका टॉस
{"_id":"666d91550af264f3f7056011","slug":"ind-vs-can-live-cricket-score-t20-world-cup-2024-india-vs-canada-t20i-match-at-lauderhill-stadium-2024-06-15","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs CAN Highlights : मैदान गीला होने के कारण भारत-कनाडा मुकाबला रद्द, मैच में नहीं हो सका टॉस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 15 Jun 2024 09:14 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 15 Jun 2024 09:14 PM IST
खास बातें
India vs Canada T20 World Cup 2024 : भारत और कनाडा के बीच ग्रुप ए का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया और इस मैच में टॉस भी नहीं हो सका। मैदान गीला होने के कारण मैच शुरू नहीं हो सका था और आखिर में अंपायर ने मैदान की स्थिति देखकर मैच को रद्द करने का फैसला किया। भारतीय टीम का ग्रुप चरण में यह अंतिम मैच था।
विज्ञापन
भारत बनाम कनाडा लाइव स्कोर
- फोटो : ICC
लाइव अपडेट
09:05 PM, 15-Jun-2024
IND vs CAN Live : भारत-कनाडा मुकाबला रद्द
बारिश के कारण मैदान गीला होने की वजह से भारत और कनाडा के बीच फ्लोरिडा में होने वाला मुकाबला एक भी गेंद फेंके बिना रद्द घोषित कर दिया है। इस मुकाबले में टॉस भी नहीं हो सका और अंपायर ने दो बार मैदान का निरीक्षण करने के बाद मुकाबले को रद्द करने का फैसला किया। फ्लोरिडा में मैच से पहले काफी बारिश हुई थी जिस कारण मैदान गीला था। मैदानकर्मियों ने मैदान को सुखाने की काफी कोशिश की।भारतीय टीम ग्रुप-ए से पहले ही सुपर आठ में प्रवेश कर चुकी है और इस मैच के रद्द होने से उस पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। कनाडा के खिलाफ भारतीय टीम के पास सुपर आठ से पहले अपनी बेंच स्ट्रेग्थ को परखने का अच्छा अवसर था। भारतीय टीम अब सुपर आठ में 20 जून को अफगानिस्तान का सामना करेगी।
09:02 PM, 15-Jun-2024
IND vs CAN Live : निरीक्षण के लिए आए अंपायर
अंपायर एक बार फिर मैदान का निरीक्षण कर रहे हैं, लेकिन पिच कवर्स से ढकी हुई है। अंपायर देख रहे हैं कि मैदान अब भी कितना गीला है और उम्मीद है कि कुछ ही देर में मैच को लेकर कोई फैसला आएगा।
विज्ञापन
08:16 PM, 15-Jun-2024
IND vs CAN Live : अंपायर फिर करेंगे निरीक्षण
मैदान अब भी गीला है और अंपायरों ने एक बार मैदान का निरीक्षण कर लिया है। मैदान गीला होने के कारण अंपायर फिलहाल कोई नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं और उन्होंने रात नौ बजे दोबारा निरीक्षण करने का फैसला किया है।08:02 PM, 15-Jun-2024
IND vs CAN Live : अंपायर कर रहे हैं मैदान का निरीक्षण
मैदान गीला होने के कारण टॉस नहीं हो सका है और अब दोनों अंपायर निरीक्षण करने पहुंचे हैं। मैदान को सुखाने के लिए मैदानकर्मी काफी मेहनत कर रहे हैं। बारिश नहीं हो रही है, लेकिन पिच अभी भी कवर्स से ढकी हुई है।07:26 PM, 15-Jun-2024
IND vs CAN Live : टॉस में विलंब
भारत और कनाडा के बीच फ्लोरिडा में होने वाले मैच को शुरू होने में देरी होगी। बारिश के कारण मैदान गीला होने की वजह से टॉस में विलंब होगा और अंपायर रात आठ बजे मैदान का निरीक्षण करेंगे जिसके बाद मैच शुरू करने को लेकर कोई फैसला लिया जाएगा। राहत की बात यह है कि फिलहाल फ्लोरिडा में बारिश नहीं हो रही है।07:11 PM, 15-Jun-2024
IND vs CAN Live : भारतीय गेंदबाजों ने किया है प्रभावित
भारतीय बल्लेबाजों को भले ही न्यूयॉर्क की ड्रॉप इन पिचों पर जूझना पड़ा हो, लेकिन इन विकेटों पर उसके गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। जसप्रीत बुमराह (पांच विकेट), हार्दिक पंड्या (सात विकेट) और अर्शदीप सिंह (सात विकेट) की तिकड़ी ने विरोधी बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया। हार्दिक पांड्या और अर्शदीप का प्रदर्शन टीम प्रबंधन के लिए राहत भरा है क्योंकि ये दोनों आईपीएल में नाकाम रहे थे। टीम को हालांकि मोहम्मद सिराज (एक विकेट) और रवींद्र जडेजा से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:52 PM, 15-Jun-2024
IND vs CAN Live : भारत के पास बेंच स्ट्रेंग्थ को परखने का मौका
कप्तान रोहित शर्मा आमतौर पर विजयी संयोजन में बदलाव नहीं करते हैं और इसी कड़ी में माना जा रहा है कि कनाडा के खिलाफ भी भारतीय एकादश में कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि, सुपर आठ चरण से पहले भारतीय टीम प्रबंधन के पास उसके बेंच स्ट्रेंग्थ को परखने का अच्छा मौका रहेगा। ऐसा हुआ तो भारतीय टीम कनाडा के खिलाफ कुलदीप यादव या युजवेंद्र चहल या फिर दोनों को मौका देने के बारे में सोच सकती है। ऐसी स्थिति में भारत को जडेजा और अक्षर पटेल को ब्रेक देना पड़ सकता है। अक्षर ने गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया है।06:38 PM, 15-Jun-2024
IND vs CAN Live : मैच में बारिश की आशंका
मौसम के पूर्वानुमान को देखें तो फ्लोरिडा में बारिश की काफी आशंका है। शहर में स्टेट ऑफ इमरजेंसी घोषित की गई है और मैच के दिन मौसम में सुधार होने की संभावना कम है। मौसम विभाग के अनुसार, फ्लोरिडा में शनिवार को पूरे दिन 50 प्रतिशत बारिश होने की आशंका है, जबकि मैच शुरू होने के आधा घंटे बाद बारिश का पूर्वानुमान 51 प्रतिशत है। अभी भी बादल छाए हुए हैं।06:36 PM, 15-Jun-2024
IND vs CAN Live : विश्व कप में नहीं चल रहा कोहली का बल्ला
आईपीएल में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से 150 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 700 से अधिक रन बनाने के बाद कोहली टी20 विश्व कप में आए थे लेकिन शुरुआती मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। वह अब अब तीन मैच में 1.66 के औसत से पांच ही रन बना पाए हैं जिसमें अमेरिका के खिलाफ पहली गेंद पर खाता खोले बिना आउट होना भी शामिल है। उम्मीद है कि वह एक बार फिर आईसीसी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे जो 13 साल बाद भारत के लिए एक और आईसीसी खिताब जीतने का उनका संभवत: आखिरी मौका है।06:30 PM, 15-Jun-2024
