IND vs BAN 1st Test Highlights: अश्विन-जडेजा के नाम रहा पहले दिन का खेल, स्टंप्स तक भारत का स्कोर 339/6
{"_id":"66eb953175c6ef9545041f78","slug":"ind-vs-ban-test-live-score-india-vs-bangladesh-1st-test-match-scorecard-ma-chidambaram-stadium-updates-2024-09-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN 1st Test Highlights: अश्विन-जडेजा के नाम रहा पहले दिन का खेल, स्टंप्स तक भारत का स्कोर 339\/6","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 19 Sep 2024 05:12 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 19 Sep 2024 05:12 PM IST
खास बातें
IND vs BAN Test 2024 : भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। बांग्लादेश के लिए जहां तेज गेंदबाज हसन महमूद ने भारत को शुरुआती झटके दिए, वहीं रविचंद्नन अश्विन, रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल की तिकड़ी ने भारत को संभाला और सुखद स्थिति पर पहुंचाया।
विज्ञापन
अश्विन और जडेजा
- फोटो : BCCI
लाइव अपडेट
05:02 PM, 19-Sep-2024
IND vs BAN Live Score: पहले दिन का खेल समाप्त
भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने स्टंप्स तक छह विकेट खोकर 339 रन बनाए। भारत के लिए ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और सातवें विकेट के लिए 195 रनों की साझेदारी कर ली है। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था, जिसे तेज गेंदबाज हसन महमूद ने सही साबित करने में ज्यादा देर नहीं लगाई। महमूद ने चार विकेट झटके और भारतीय शीर्ष क्रम को लड़खड़ा दिया।भारत के स्टार बल्लेबाज जहां रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे, वहीं जडेजा और अश्विन ने बेहतरीन पारी खेल भारत को मुश्किल से उबारा और सुखद स्थिति में ला खड़ा किया। अश्विन ने इस दौरान अपने टेस्ट करियर का छठा शतक भी पूरा किया। दिन के खेल की समाप्ति तक अश्विन 112 गेंदों पर 10 चौके और दो छक्कों की मदद से 102 रन और जडेजा 117 गेंदों पर 10 चौके और दो छक्कों के सहारे 86 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर मौजूद थे। बांग्लादेश के लिए महमूद के अलावा नाहिद राणा और मेहदी हसन मिराज ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।
इससे पहले, यशस्वी जायसवाल को छोड़कर भारत का शीर्ष क्रम पूरी तरह विफल साबित हुआ। कप्तान रोहित शर्मा छह रन, विराट कोहली छह रन और लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि शुभमन गिल का बल्ला एकदम फ्लॉप रहा और वह खाता भी नहीं खोल सके। वहीं, केएल राहुल भी पहली पारी में प्रभावित नहीं कर सके और 16 रन बनाकर छठे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। हालांकि, अश्विन और जडेजा के अलावा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भी बल्ले से अपना दम दिखाया और 118 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 56 रन बनाए।
04:53 PM, 19-Sep-2024
IND vs BAN Live Score: अश्विन ने जड़ा शतक
ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ा। अश्विन ने टेस्ट करियर का छठा सैकड़ा पूरा करने के लिए 108 गेंदें ली। अश्विन ने 2021 में पिछली बार चेन्नई में खेलते हुए भी शतक जड़ा था और अब तीन साल बाद एक बार फिर उनके बल्ले से घरेलू मैदान पर शतक निकला है। अश्विन ने जडेजा के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 190 रनों की साझेदारी कर ली है। जडेजा दूसरे छोर पर 83 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों की शानदार साझेदारी के दम पर भारत ने 300 रन का आंकड़ा पार कर लिया है।
विज्ञापन
04:50 PM, 19-Sep-2024
IND vs BAN Live Score: अश्विन शतक के करीब
अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी जारी रखी है और वह शतक लगाने के करीब पहुंच गए हैं। अश्विन फिलहाल 97 रन बनाकर खेल रहे हैं और टेस्ट क्रिकेट में छठा शतक लगाने से तीन रन दूर हैं। उनके साथ जडेजा 79 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच सातवें विकेट के लिए अब तक 183 रनों की साझेदारी हो चुकी है।04:31 PM, 19-Sep-2024
IND vs BAN Live Score: भारत के 300 रन पूरे
अश्विन और जडेजा के बीच सातवें विकेट के लिए हुई शानदार साझेदारी से भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 300 रन पूरे कर लिए हैं। अश्विन और जडेजा फिलहाल क्रीज पर मौजूद हैं। अश्विन 88 और जडेजा 65 रन बनाकर खेल रहे हैं।04:28 PM, 19-Sep-2024
IND vs BAN Live Score: अश्विन-जडेजा के बीच 150 रनों की साझेदारी
अश्विन और जडेजा की शानदार बल्लेबाजी जारी है और दोनों बल्लेबाजों ने सातवें विकेट के लिए 150 रनों की साझेदारी पूरी कर ली है। अश्विन फिलहाल 82 रन और जडेजा 65 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इन दोनों की पारी के दम पर भारत पहली पारी में 300 रन बनाने के करीब पहुंच गया है।04:03 PM, 19-Sep-2024
IND vs BAN Live Score: जडेजा का भी पचासा
रविचंद्रन अश्विन के बाद रवींद्र जडेजा ने भी बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक पूरा कर लिया है। जडेजा के टेस्ट करियर का यह 21वां अर्धशतक है। इन दोनों बल्लेबाजों ने शानदार पारी खेल सातवें विकेट के लिए 100 रन से अधिक की साझेदारी पूरी कर ली है। जडेजा और अश्विन की साझेदारी के दम पर भारत से छह विकेट पर 270 से अधिक रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:37 PM, 19-Sep-2024
IND vs BAN Live Score: अश्विन-जडेजा ने की 100 रनों की साझेदारी
अश्विन और जडेजा के बीच सातवें विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी पूरी हो गई है। भारत ने 144 रन के स्कोर पर छह विकेट गंवा दिए थे और टीम मुश्किल में नजर आ रही थी, लेकिन अश्विन और जडेजा ने शानदार पारियां खेल टीम को मुश्किल से उबारा।03:29 PM, 19-Sep-2024
IND vs BAN Live Score: अश्विन ने पूरा किया अर्धशतक
रविचंद्रन अश्विन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट करियर में अपना 15वां अर्धशतक पूरा किया। घरेलू मैदान पर खेलते हुए अश्विन ने 58 गेंदों पर पचासा पूरा किया। अश्विन अब तक छह चौके और एक छक्का जड़ चुके हैं। अश्विन और जडेजा ने मिलकर भारतीय पारी को संभाला और टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। जडेजा और अश्विन के बीच सातवें विकेट के लिए अब तक 92 रनों की साझेदारी हो चुकी है।03:19 PM, 19-Sep-2024
IND vs BAN Live Score: अश्विन अर्धशतक के करीब
ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाने के करीब पहुंच गए हैं। अश्विन ने जडेजा के साथ मिलकर पारी को संभाला और वह सातवें विकेट के लिए 50 रन से अधिक की साझेदारी कर चुके हैं। अश्विन फिलहाल 47 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि जडेजा 32 रन बनाकर दूसरे छोर पर खड़े हैं।02:59 PM, 19-Sep-2024