फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs BAN 1st Test Day 2: दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश का स्कोर 133/8, भारत के पास 271 रन की बढ़त

Thu, 15 Dec 2022 04:49 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटग्राम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटग्राम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 15 Dec 2022 04:49 PM IST
खास बातें

India vs Bangladesh (IND vs BAN) 1st Test Day 2: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चटग्राम में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। इस मैच में भारत ने पहली पारी में 404 रन बनाए। भारत के लिए चेतेश्वर पुजारा, श्रेयस अय्यर और अश्विन ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 133 रन पर आठ विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही है। भारत के पास 271 रन की बढ़त है। मैच में तीन दिन का खेल बचा हुआ है।

विज्ञापन
IND vs BAN 1st Test Day 2 Live Score 2022: India Vs Bangladesh Today Match Scorecard News in Hindi
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

04:49 PM, 15-Dec-2022

दूसरे दिन क्या हुआ

दूसरे दिन भारत ने 278/6 के स्कोर से अपनी पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन श्रेयस अय्यर जल्द ही आउट हो गए। पहले दिन उन्हें दो जीवनदान मिले थे और दूसरे दिन भी उन्हें एक जीवनदान मिला, लेकिन अय्यर अपना शतक नहीं पूरा कर सके। उन्होंने 86 रन बनाए। इसके बाद कुलदीप यादव और अश्विन ने आठवें विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी कर भारत का स्कोर 385 रन तक पहुंचा दिया। अश्विन 58 और कुलदीप 40 रन बनाकर आउट हुए। अंत में उमेश ने दो छक्कों की मदद से भारत ने पहली पारी में 404 रन का स्कोर खड़ा किया।

बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने चार-चार विकेट लिए। खालेद अहमद और इबादत हसन के नाम एक सफलता लगी।

बांग्लादेश की पारी की पहली गेंद में ही सिराज ने नजमुल हसन शान्तो को पवेलियन भेज दिया। चौथे ओवर में उमेश ने यासिर अली को बोल्ड किया। यहीं से बांग्लादेश की पारी पटरी से उतर गई। सिराज ने कुल तीन विकेट लिए और बांग्लादेश के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया। इसके बाद कुलदीप यादव ने अपना स्पिन का जलवा दिखाया। उन्होंने छह ओवर के अंतराल में चार विकेट लेकर बांग्लादेश के मध्यक्रम को झकझोर कर रख दिया। 

बांग्लादेश की टीम पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। मुश्फिकुर रहीम अब तक टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 28 रन की पारी खेली। लिटन दास ने 24 और जाकिर हसन ने 20 रन बनाए। नुरुल हसन 16 रन बनाकर आउट हुए।
04:30 PM, 15-Dec-2022

IND vs BAN 1st Test Day 2 Live: दूसरे दिन का खेल खत्म

दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत के 404 रन के जवाब में बांग्लादेश ने पहली पारी में आठ विकेट खोकर 133 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया के पास 271 रन की बढ़त है और बांग्लादेश के दो विकेट बचे हुए हैं। वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करने वाले मेहदी हसन मिराज और इबादत हसन क्रीज पर हैं। इन दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो चुकी है और तीसरे दिन यह जोड़ी अपनी टीम को फॉलोऑन से बचाने की कोशिश करेगी। भारत के लिए कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की। कुलदीप ने चार और सिराज ने तीन विकेट लिए। उमेश यादव को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
03:53 PM, 15-Dec-2022

IND vs BAN 1st Test Day 2 Live: बांग्लादेश का आठवां विकेट गिरा

कुलदीप यादव के सामने बांग्लादेश के बल्लेबाज पस्त हो गए हैं। उन्होंने तैजुल इस्लाम को अपना चौथा शिकार बनाया। तैजुल ने चार गेंदों का सामना किया और अपना खाता भी नहीं खेल पाए। कुलदीप की गुगली पर वह क्लीन बोल्ड हो गए। 102 रन पर आठ विकेट गंवाने के बाद बांग्लादेश की टीम मुश्किल में दिख रही है। बांग्लादेश की टीम अभी भी भारत से 302 रन पीछे है।
03:49 PM, 15-Dec-2022

IND vs BAN 1st Test Day 2 Live: बांग्लादेश का सातवां विकेट गिरा

102 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का सातवां विकेट गिरा है। कुलदीप यादव ने मुश्फिकुर रहीम को एलबीडब्ल्यू आउट किया। रहीम ने 58 गेंद में 28 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके लगाए। रहीम का विकेट गिरने के साथ बांग्लादेश की टीम मुश्किल में आ गई है।
03:41 PM, 15-Dec-2022

IND vs BAN 1st Test Day 2 Live: बांग्लादेश का छठा विकेट गिरा

कुलदीप यादव ने भारत को छठी सफलता दिलाई है। उन्होंने विकेटकीपर नुरुल हसन को शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया। नुरुल हसन ने 22 गेंद में 16 रन बनाए। उनके बल्ले से तीन चौके निकले। शॉर्ट लेग पर शुभमन गिल ने शानदार कैच पकड़ा। अब बांग्लादेश के टीम मुश्किल में दिख रही है।
03:07 PM, 15-Dec-2022

IND vs BAN 1st Test Day 2 Live: बांग्लादेश का पांचवां विकेट गिरा

75 रन के स्कोर पर बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। कप्तान शाकिब अल हसन 25 गेंदों में तीन रन बनाकर आउट हो चुके हैं। कुलदीप यादव की गेंद पर विराट कोहली ने उनका कैच पकड़ा। अब बांग्लादेश की टीम मुश्किल में फंसती दिख रही है। फॉलोऑन बचाने के लिए भी बांग्लादेश को अच्छी बल्लेबाजी करने होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:57 PM, 15-Dec-2022

IND vs BAN 1st Test Day 2 Live: बांग्लादेश का स्कोर 70 रन के पार

चार विकेट के नुकसान पर बांग्लादेश का स्कोर 70 रन के पार जा चुका है। मुश्फिकुर रहीम और शाकिब अल हसन की अनुभवी जोड़ी क्रीज पर है। इन दोनों पर ही बड़ी साझेदारी कर बांग्लादेश को मुश्किल से बाहर निकालने का दारोमदार होगा। 
02:38 PM, 15-Dec-2022

IND vs BAN 1st Test Day 2 Live: बांग्लादेश का चौथा विकेट गिरा

मोहम्मद सिराज ने बांग्लादेश की टीम को मुश्किल में डाल दिया है। उन्होंने जाकिर हसन को पवेलियन भेज भारत को चौथी सफलता दिलाई। इस मैच में यह उनका तीसरा विकेट है। जाकिर हसन ने अपने टेस्ट करियर की पहली पारी में 45 गेंद पर 20 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके निकले। अब बांग्लादेश के लिए कप्तान शाकिब अल हसन और मुश्फिकुर रहीम की अनुभवी जोड़ी क्रीज पर है। इस जोड़ी पर बांग्लादेश को मुश्किल से बाहर निकलाने का दारोमदार होगा।
02:30 PM, 15-Dec-2022

IND vs BAN 1st Test Day 2 Live: बांग्लादेश का स्कोर 50 रन के पार

तीन विकेट के नुकसान पर बांग्लादेश का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। मुश्फिकुर रहीम और जाकिर हसन क्रीज पर हैं। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है और यह जोड़ी बड़ी साझेदारी कर बांग्लादेश को मुश्किल से बाहर निकालने की कोशिश करेगी।
02:21 PM, 15-Dec-2022

IND vs BAN 1st Test Day 2 Live: बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा

39 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा है। मोहम्मद सिराज ने लिटन दास को बोल्ड किया। लिटन दास ने 30 गेंद पर 24 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। अब जाकिर हसन के साथ मुश्फिकुर रहीम क्रीज पर हैं। बांग्लादेश ने 15 ओवर में तीन विकेट खोकर 44 रन बना लिए हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed