फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs BAN: भारत ने बांग्लादेश को तीसरे वनडे में 227 रन से हराया, सीरीज में क्लीन स्वीप होने से बची टीम इंडिया

Sat, 10 Dec 2022 08:41 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटग्राम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटग्राम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 10 Dec 2022 08:41 PM IST
खास बातें

India vs Bangladesh (IND vs BAN) 3rd ODI Highlights: भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश को 227 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही वह सीरीज में क्लीन स्वीप होने से बच गया। बांग्लादेश ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 409 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेशी टीम 34 ओवर में 182 रनों पर सिमट गई।

विज्ञापन
IND vs BAN 3rd ODI Highlights: India vs Bangladesh ODI Today Match Scorecard Result records Updates in Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

06:42 PM, 10-Dec-2022

IND vs BAN 3rd ODI Live: भारत की शानदार जीत

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में 227 रन से जीत हासिल की। बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे में यह सबसे बड़ी जीत है। उसने इससे पहले 11 अप्रैल 2003 को उसके खिलाफ ढाका में 200 रन से जीत दर्ज की थी। मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 409 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेशी टीम 34 ओवर में 182 रनों पर सिमट गई।

भारत की जीत के हीरो ईशान किशन और विराट कोहली रहे। किशन ने 210 रन की पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का पहला शतक है। अनुभवी विराट कोहली ने 113 रन की पारी खेली। वॉशिंगटन सुंदर ने आखिरी ओवरों में 27 गेंद पर 37 रन बनाए। गेंदबाजी में टीम इंडिया के लिए शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल और उमरान मलिक को 1-1 सफलता मिली।

बांग्लादेश की बात करें तो उसके लिए शाकिब अल हसन ने 50 गेंद पर 43 रन बनाए। कप्तान लिटन दास 29, यासिर अली 25 और महमूदुल्लाह 20 रन बनाकर आउट हुए। उसके लिए गेंदबाजी में तस्कीन अहमद, एबादत हुसैन और शाकिब अल हसन ने दो-दो विकेट लिए। मुस्तफिजुर रहमान और मेहदी हसन मिराज को एक-एक सफलता मिली।
06:19 PM, 10-Dec-2022

IND vs BAN 3rd ODI Live: बांग्लादेश को लगा नौवां झटका

बांग्लादेश को नौवां झटका शार्दुल ठाकुर ने दिया। शार्दुल ने एबादत हुसैन को आउट कर दिया। एबादत चार गेंदों का सामना करने के बावजूद खाता नहीं खोल पाए। एबादत एलबीडब्ल्यू हो गए।
विज्ञापन
06:13 PM, 10-Dec-2022

IND vs BAN 3rd ODI Live: बांग्लादेश के आठ विकेट गिरे

बांग्लादेश के आठ विकेट गिर गए हैं। इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेहदी हसन मिराज को शार्दुल ठाकुर ने पवेलियन भेज दिया। मेहदी हसन ने पांच गेंद पर तीन रन बनाए। टीम इंडिया जीत से अब दो विकेट दूर है।
06:08 PM, 10-Dec-2022

IND vs BAN 3rd ODI Live: बांग्लादेश को लगा दोहरा झटका

बांग्लादेश को दो ओवर में दो झटके लगे। 27वें ओवर की पांचवीं गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर ने महमूदुल्लाह को आउट कर दिया। महमूदुल्लाह ने 26 गेंद पर 20 रन बनाए। इस दौरान एक चौका और एक छक्का लगाया। उनके बाद अगले ओवर में आफिफ हुसैन पवेलियन लौट गए। आफिफ 12 गेंद पर आठ रन बनाकर शार्दुल ठाकुर का शिकार बने। उमरान मलिक ने उनका कैच लिया।
05:43 PM, 10-Dec-2022

IND vs BAN 3rd ODI Live: शाकिब अल हसन पवेलियन लौटे

बांग्लादेश के मुख्य बल्लेबाज शाकिब अल हसन 23वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। शाकिब को कुलदीप यादव ने क्लीन बोल्ड कर दिया। उन्होंने 50 गेंद पर 43 रन बनाए। इस दौरान चार चौके लगाए। शाकिब के आउट होने के बाद आफिफ हुसैन क्रीज पर आए हैं। बांग्लादेश ने 24 ओवर में पांच विकेट पर 124 रन बना लिए हैं।
05:26 PM, 10-Dec-2022

IND vs BAN 3rd ODI Live: बांग्लादेश को लगा चौथा झटका

बांग्लादेश को चौथा झटका उमरान मलिक ने दिया। उन्होंने 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर यासिर अली को एलबीडब्ल्यू कर दिया। यासिर 30 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हो गए। फिलहाल शाकिब अल हसन 37 और महमूदुल्लाह एक रन बनाकर नाबाद हैं। बांग्लादेश ने 20 ओवर में चार विकेट पर 109 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:54 PM, 10-Dec-2022

IND vs BAN 3rd ODI Live: बांग्लादेश को लगा तीसरा झटका

भारत को तीसरी सफलता अक्षर पटेल ने दिलाई। उन्होंने बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को आउट कर दिया। रहीम 13 गेंद पर सात रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। उनके आउट होने के बाद यासिर अली क्रीज पर आए हैं। बांग्लादेश ने 13 ओवर में तीन विकेट पर 75 रन बना लिए हैं। शाकिब अल हसन 27 गेंद पर 28 रन बनाकर नाबाद हैं।
04:30 PM, 10-Dec-2022

IND vs BAN 3rd ODI Live: बांग्लादेश को लगा दूसरा झटका

बांग्लादेश को दूसरा झटका मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंने आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर लिटन दास को आउट किया। लिटन दास ने 26 गेंद पर 29 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए। लिटन के आउट होने के बाद मुशफिकुर रहीम क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर शाकिब अल हसन हैं। 
04:19 PM, 10-Dec-2022

IND vs BAN 3rd ODI Live: बांग्लादेश को लगा पहला झटका

बांग्लादेश को पहला झटका पांचवें ओवर की पहली गेंद पर लगा। अक्षर पटेल ने अपने पहले ओवर में सफलता हासिल की। उन्होंने अनामुल हक को मोहम्मद सिराज के हाथों कैच कराया। अनामुल सात गेंद पर आठ रन ही बना सके। उनके आउट होने के बाद अनुभवी बल्लेबाज शाकिब अल हसन क्रीज पर आए हैं। दूसरे पर लिटन दास नाबाद हैं।
03:30 PM, 10-Dec-2022

IND vs BAN 3rd ODI Live: बांग्लादेश के सामने 410 रन का लक्ष्य

भारत ने बांग्लादेश के सामने 410 रन का लक्ष्य रखा है। भारत के लिए ईशान किशन ने 210 रन बनाए। वहीं, विराट कोहली ने 113 रन की पारी खेली। इन दोनों ने 290 रन की साझेदारी कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। हालांकि, टीम इंडिया यह सीरीज हार चुकी है, लेकिन तीसरा वनडे जीतकर भारत पूरे आत्मविश्वास के साथ टेस्ट सीरीज की शुरुआत करना चाहेगा।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारत की शुरुआत अच्छी नहीं थी। शिखर धवन तीन रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ईशान किशन और विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 290 रन की साझेदारी हुई। किशन 131 गेंद पर 24 चौके और 10 छक्कों की मदद से 210 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, विराट ने 91 गेंदों पर 11 चौके और दो छक्कों की मदद से 113 रन बनाए। एक समय पर लग रहा था कि भारत 450 से ज्यादा का स्कोर बनाएगा, लेकिन ये दोनों बल्लेबाज छह ओवर के अंतराल में आउट हो गए और कोई अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। इस वजह से टीम इंडिया अंत में आठ विकेट खोकर 409 रन ही बना पाई। 

श्रेयस अय्यर तीन, लोकेश राहुल आठ, शार्दुल ठाकुर तीन और कुलदीप यादव ने तीन रन बनाए। वॉशिंगटन सुंदर ने 37 और अक्षर पटेल ने 20 रन की पारी खेली भारत का स्कोर 400 के पार पहुंचाया। 

बांग्लादेश के लिए तस्किन अहमद, इबादत हुसैन, शाकिब अल हसन ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, मुस्तफिजुर रहमान और मेहदी हसन को एक-एक विकेट मिला।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed