IND vs BAN Highlights: तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 45/4, भारत को जीत के लिए 100 रन की जरूरत
{"_id":"63a66d3887b5e91c592390d7","slug":"ind-vs-ban-2nd-test-day-3-live-score-india-vs-bangladesh-today-test-match-scorecard-result-news-updates-in-hi","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN Highlights: तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 45\/4, भारत को जीत के लिए 100 रन की जरूरत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 24 Dec 2022 04:32 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 24 Dec 2022 04:32 PM IST
खास बातें
India vs Bangladesh (IND vs BAN) 2nd Test Day 3: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा और आखिरी टेस्ट ढाका में खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश ने पहली पारी में 227 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 314 रन बनाए। दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम 231 रन बना पाई और भारत के सामने 145 रन का लक्ष्य रखा है। इसके जवाब में भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 45 रन बना लिए हैं। भारत को जीतने के लिए 100 रन की जरूरत है, वहीं बांग्लादेश जीत से छह विकेट दूर है।
विज्ञापन
भारत बनाम बांग्लादेश
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
04:27 PM, 24-Dec-2022
Live Score IND vs BAN: तीसरे दिन का खेल खत्म
तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत का स्कोर 45/4 है। टीम इंडिया को जीत के लिए 100 रन की जरूरत है, जबकि बांग्लादेश की टीम जीत से छह विकेट दूर है। अक्षर पटेल 26 और जयदेव उनादकट तीन रन बनाकर खेल रहे हैं। अभी ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर का बल्लेबाजी के लिए आना बाकी है। ऐसे में उम्मीद है कि मैच के चौथे दिन ये दोनों बल्लेबाज टीम इंडिया को जीत दिला देंगे। इस मैच की पहली पारी में पंत और अय्यर दोनों ने अच्छी बल्लेबाजी की थी।मैच में अब तक क्या हुआ
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए नजमुल हसन और जाकिर की जोड़ी ने 39 रन जोड़े। 12 साल बाद टेस्ट में वापसी करने वाले जयदेव उनादकट ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने जाकिर हसन को लोकेश राहुल के हाथों कैच कराया। इसके तीन गेंद बाद ही अश्विन ने शान्तो के पवेलियन भेज दिया। मोमिनुल और कप्तान शाकिब ने तीसरे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की। उमेश ने शाकिब को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बांग्लादेश की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही।
मोमिनुल एक छोर पर जमे रहे, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। मोमिनुल ने कई बल्लेबाजों के साथ 40 रन से ज्यादा की साझेदारी की, लेकिन अर्धशतकीय साझेदारी नहीं कर सके। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 84 रन मोमिनुल हक ने बनाए। 26 रन बनाने वाले मुश्फिकुर रहीम टीम के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे। लिटन दास ने 25 और शान्तो ने 24 रन की पारी खेली। भारत के लिए उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन ने चार-चार विकेट लिए। वहीं, जयदेव उनादकट को दो विकेट मिले। अंत में बांग्लादेश की टीम 227 रन पर सिमट गई।
भारत की पारी में क्या हुआ?
बांग्लादेश के 227 रन के जवाब में भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। कप्तान लोकेश राहुल 10 रन बनाकर आउट हो गए। शुभमन गिल 20 रन पर आउट हुए। चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 94 रन पर भारत के चार विकेट गिर गए थे। इनमें से शुरुआती तीन विकेट तैजुल इस्लाम ने लिए थे और टीम इंडिया को मुश्किल में डाल दिया था।
पंत-अय्यर ने संभाली पारी
इसके बाद श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने भारतीय पारी को संभाला दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी हुई। हालांकि, दोनों ही खिलाड़ी शतक से चूक गए। पंत ने 105 गेंद में 93 और अय्यर ने 105 गेंद में 87 रन बनाए। इन दोनों ने भारत का स्कोर 94/4 से 253/5 तक पहुंचाया। हालांकि, पंत के आउट होते ही भारतीय पारी लड़खड़ा गई। भारत ने अपने आखिरी छह विकेट 62 रन के अंदर गंवा दिए। इस मैच में भारत के पुछल्ले बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन और तैजुल इस्लाम ने चार-चार विकेट लिए। तस्किन अहमद और मेहदी हसन मिराज को एक-एक विकेट मिला।
दूसरी पारी में बांग्लादेश ने 231 रन बनाए
दूसरी पारी में बांग्लादेश की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। 13 रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिरा। शान्तो पांच रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बांग्लादेश की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। मोमिनुल पांच, शाकिब 13, मुश्फिकुर रहीम नौ रन बनाकर आउट हुए। जाकिर हसन एक छोर संभालकर बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन वह भी 51 रन बनाकर आउट हो गए। मेहदी हसन भी खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। 113 रन पर छह विकेट गंवाकर बांग्लादेश की टीम संघर्ष कर रही थी।
इसके बाद नुरुल हसन और लिटन दास के बीच 46 रन की साझेदारी हुई और बांग्लादेश की टीम मैच में वापस आई। नुरुल 31 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, लिटन दास ने 73 रन की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 31 रन बनाने वाले तस्किन अहमद के साथ 60 रन की साझेदारी की। बांग्लादेश ने अंत में 231 रन बनाए और भारत के सामने जीत के लिए 145 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में टीम इंडिया चार विकेट खोकर 45 रन बना चुकी है। अब भारत को जीत के लिए 100 रन और बांग्लादेश को जीत के लिए छह विकेट की जरूरत है।
04:17 PM, 24-Dec-2022
IND vs BAN 2nd Test Day 3 Live: भारत का चौथा विकेट गिरा
37 रन के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा है। विराट कोहली 22 गेंद में एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मेहदी हसन मिराज की गेंद पर मोमिनुल हक ने उनका कैच पकड़ा। विराट का कैच पकड़ने के बाद बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने उनके सामने जश्न मनाया और विराट को यह बात पसंद नहीं आई। हालांकि, टीम इंडिया अब मुश्किल में दिख रही है। 145 रन का पीछा करते हुए भारत के चार अहम बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। इनमें से तीन विकेट महेदी हसन ने लिए हैं। अक्षर पटेल के साथ जयदेव उनादकट क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
03:54 PM, 24-Dec-2022
IND vs BAN 2nd Test Day 3 Live: भारत का तीसरा विकेट गिरा
29 रन के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा है। शुभमन गिल 35 गेंद में सात रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मेहदी हसन ने उन्हें विकेटकीपर नुरुल हसन के हाथों स्टंप आउट कराया। अब भारतीय टीम के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं। अक्षर पटेल के साथ विराट कोहली क्रीज पर हैं।03:36 PM, 24-Dec-2022
IND vs BAN 2nd Test Day 3 Live: भारत का दूसरा विकेट गिरा
12 रन के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा है। चेतेश्वर पुजारा छह रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने 12 गेंद का सामना किया और एक चौका लगाया। मेहदी हसन मिराज ने पुजारा को विकेटकीपर नुरुल हसन के हाथों स्टंप आउट कराया। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 19 रन है।03:13 PM, 24-Dec-2022
IND vs BAN 2nd Test Day 3 Live: भारत का पहला विकेट गिरा
145 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने पहला विकेट तीन रन के स्कोर पर खो दिया है। कप्तान लोकेश राहुल दो रन बनाकर आउट हो चुके हैं। शाकिब अल हसन ने उन्हें विकेटकीपर नुरुल हसन के हाथों कैच कराया। ढाका की पिच गेंदबाजों को मदद कर रही है और भारत के लिए 145 रन का लक्ष्य भी आसान नहीं होगा। चार ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट पर चार रन है। शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर हैं।02:53 PM, 24-Dec-2022
IND vs BAN 2nd Test Day 3 Live: बांग्लादेश की पारी 231 रन पर सिमटी
खालेद अहमद नौ गेंद में चार रन बनाकर रन आउट हो गए। शुभमन गिल के सटीक थ्रो पर अक्षर पटेल ने गिल्लियां बिखेर दीं और बांग्लादेश की पारी खत्म की। अब भारत के सामने यह मैच जीतने के लिए 145 रन का लक्ष्य है। इस मुकाबले की पहली पारी में बांग्लादेश ने 227 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 314 रन बनाए। बांग्लादेश की दूसरी पारी 231 रन पर खत्म हुई और अब भारत के सामने जीत के लिए 145 रन का लक्ष्य है।बांग्लादेश की पारी में क्या हुआ?
दूसरी पारी में बांग्लादेश की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। 13 रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिरा। शान्तो पांच रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बांग्लादेश की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। मोमिनुल पांच, शाकिब 13, मुश्फिकुर रहीम नौ रन बनाकर आउट हुए। जाकिर हसन एक छोर संभालकर बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन वह भी 51 रन बनाकर आउट हो गए। मेहदी हसन भी खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। 113 रन पर छह विकेट गंवाकर बांग्लादेश की टीम संघर्ष कर रही थी।
इसके बाद नुरुल हसन और लिटन दास के बीच 46 रन की साझेदारी हुई और बांग्लादेश की टीम मैच में वापस आई। नुरुल 31 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, लिटन दास ने 73 रन की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 31 रन बनाने वाले तस्किन अहमद के साथ 60 रन की साझेदारी की। बांग्लादेश ने अंत में 231 रन बनाए और भारत के सामने जीत के लिए 145 रन का लक्ष्य रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:37 PM, 24-Dec-2022
IND vs BAN 2nd Test Day 3 Live: बांग्लादेश का नौवां विकेट गिरा
220 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का नौवां विकेट गिरा है। रविचंद्रन अश्विन ने तैजुल इस्लाम को एलबीडबल्यू आउट किया। तैजुल ने पांच गेंद में एक रन बनाए। अब टीम इंडिया बांग्लादेश की पारी को समेटने से सिर्फ एक विकेट दूर है। तस्किन अहमद और खालेद अहमद क्रीज पर हैं।02:31 PM, 24-Dec-2022
IND vs BAN 2nd Test Day 3 Live: बांग्लादेश का आठवां विकेट गिरा
मोहम्मद सिराज ने लिटन दास को आउट कर भारत को आठवीं सफलता दिलाई है। इसके साथ ही उन्होंने लिटन दास और तस्किन अहमद की खतरनाक साझेदारी भी तोड़ दी है। सिराज ने लिटन दास को क्लीन बोल्ड किया। लिटन दास ने 98 गेंद पर 73 रन बनाए। उनकी पारी में सात चौके शामिल थे। बांग्लादेश ने 219 रन के स्कोर पर आठवां विकेट खो दिया है।02:17 PM, 24-Dec-2022
IND vs BAN 2nd Test Day 3 Live: लिटन दास और तस्किन अहमद के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
लिटन दास और तस्किन अहमद के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं और बांग्लादेश को बेहतर स्थिति में ले जा चुके हैं। बांग्लादेश का स्कोर 210 रन के पार जा चुका है और इस टीम की बढ़त 120 रन से ज्यादा हो चुकी है। अब भारतीय टीम की चिंता बढ़ रही है। भारत को जल्द ही यह साझेदारी तोड़नी होगी।02:06 PM, 24-Dec-2022